- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lalitpur
- Lalitpur Traffic Awareness Month | DM Satya Prakash SP Sanjeev Bajpai
ललितपुर DM-SP ने यातायात माह की रैली को दिखाई हरी-झंडी:SP बोले- नियमों का पालन खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरीकुंदन पाल | ललितपुर1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ललितपुर में रविवार को यातायात माह नवंबर-2026 की शुरुआत हुई। दोपहर एक बजे जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने रिजर्व पुलिस लाइन से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात निय
.
हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल अपनी सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। वाहन चलाते समय सावधानी और जिम्मेदारी बरतने से हादसों में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की। साथ ही तय गति सीमा में वाहन चलाने, नशे में गाड़ी न चलाने और जल्दबाजी से बचने की सलाह दी।
स्टंट और मॉडिफाइड साइलेंसर से बचने की सलाह
पुलिस ने लोगों को चौराहों और तिराहों पर दाएं-बाएं देखकर रास्ता सुरक्षित होने पर ही आगे बढ़ने के लिए जागरूक किया। बाइक से स्टंट नहीं करने, प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की गई। पैदल राहगीरों को जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार करने और वाहनों की आवाजाही देखकर सावधानी बरतने की जानकारी दी गई।
ये अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तवारक हुसैन, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन और यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी समेत यातायात पुलिसकर्मी और अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link


