बाराबंकी में चंद्रशेखर के काफिले पर हमला:दो लोगों पर केस, रोहिणी घावरी के समर्थकों पर हमला करने का आरोप

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Barabanki
  • Barabanki Attack Case | Chandrashekhar Azad Convoy Assault Investigation

बाराबंकी में चंद्रशेखर के काफिले पर हमला:दो लोगों पर केस, रोहिणी घावरी के समर्थकों पर हमला करने का आरोपसरफराज वारसी | बाराबंकी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। यह कार्रवाई पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायत के आधार पर की गई है। इसमें अमित और अजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता सनी पटेल ने शिकायत में बताया कि 13 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे वह सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ कार से गोंडा जा रहे थे। रामनगर क्षेत्र के बुढ़वल के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की।

13 सितंबर को चंद्रशेखर आजाद के गोंडा जाते समय कार्यकर्ता पर हमला हुआ था।13 सितंबर को चंद्रशेखर आजाद के गोंडा जाते समय कार्यकर्ता पर हमला हुआ था।

आरोप है कि हमलावरों ने रॉड, लाठी-डंडे और धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से हमला किया। इस हमले में कार को नुकसान पहुंचने की बात कही गई है। इस घटना के बाद आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया और डीएम ऑफिस के सामने ज्ञापन भी दिया।

इससे पहले 13 सितंबर को चंद्रशेखर आजाद 3 किलोमीटर पैदल चलकर एसपी ऑफिस पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मिलकर केस दर्ज करने की बात कही थी।

इसी घटना को लेकर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ने भी अलग से शिकायत दी है। इसमें रोहिणी घावरी के समर्थकों पर सांसद के काफिले का विरोध करने और हमला करने का आरोप लगाया गया है।

बताया गया कि सांसद चंद्रशेखर आजाद रामनगर क्षेत्र में व्यापारी विनोद साहनी के परिवार से मिलने के बाद गोंडा जा रहे थे। इसी दौरान बुढ़वल के पास यह विवाद और हंगामा हुआ था।

पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े वीडियो और दूसरे सबूतों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पीएम मोदी को बर्थडे गिफ्ट देगी कांग्रेस:मेरठ में पार्टी कार्यकर्ता भाजपा के विधायकों, मंत्रियों को सौंपेंगे ज्ञापन

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Congress Party Leaders To Submit Memorandum To BJP MLAs For PM Modi पीएम मोदी को बर्थडे गिफ्ट देगी कांग्रेस:मेरठ में पार्टी कार्यकर्ता भाजपा…

    रामलीला का अभ्यास शुरू:मिर्जापुर में कलाकारों ने किया भावुक प्रदर्शन

    Hindi News Local Uttar pradesh Mirzapur Mirzapur Ramleela Rehearsal | Artists Perform Emotional Narad Moh Scene रामलीला का अभ्यास शुरू:मिर्जापुर में कलाकारों ने किया भावुक प्रदर्शनमिर्जापुर3 मिनट पहले कॉपी लिंक…

    You Missed

    Mauricio Ruffy ‘a different person’ for Arman Tsarukyan at UFC 331

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 0 views
    Mauricio Ruffy ‘a different person’ for Arman Tsarukyan at UFC 331

    पीएम मोदी को बर्थडे गिफ्ट देगी कांग्रेस:मेरठ में पार्टी कार्यकर्ता भाजपा के विधायकों, मंत्रियों को सौंपेंगे ज्ञापन

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 0 views
    पीएम मोदी को बर्थडे गिफ्ट देगी कांग्रेस:मेरठ में पार्टी कार्यकर्ता भाजपा के विधायकों, मंत्रियों को सौंपेंगे ज्ञापन

    Billionaire Amazon founder Jeff Bezos attends jury duty in Miami-Dade

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 2 views
    Billionaire Amazon founder Jeff Bezos attends jury duty in Miami-Dade

    बाराबंकी में चंद्रशेखर के काफिले पर हमला:दो लोगों पर केस, रोहिणी घावरी के समर्थकों पर हमला करने का आरोप

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 3 views
    बाराबंकी में चंद्रशेखर के काफिले पर हमला:दो लोगों पर केस, रोहिणी घावरी के समर्थकों पर हमला करने का आरोप

    Jake Bates Perfect in Week 1 victory – Fantasy Football News