कानपुर में ट्रैफिक सुधारने का नया प्लान:यातायात माह शुरू, A-B कैटेगरी में बंटेंगे चौराहे और पुलिसकर्मी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Traffic Month Launch | Police Commissioner Raghuvir Lal Plan

कानपुर में ट्रैफिक सुधारने का नया प्लान:यातायात माह शुरू, A-B कैटेगरी में बंटेंगे चौराहे और पुलिसकर्मी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने नवंबर में विशेष अभियान शुरू किया है। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस लाइन में यातायात माह का शुभारंभ पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने याताया

.

वहीं दूसरी ओर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। खास तौर पर बिना हेलमेट बाइक चलाने और दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय और अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

चौराहों पर तैनात होंगे बेहतर रिकॉर्ड वाले पुलिसकर्मी

यातायात माह के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों को दो श्रेणियों A और B में बांटने की तैयारी है। जिन चौराहों पर यातायात का दबाव अधिक रहता है और व्यवस्था संभालना चुनौतीपूर्ण होता है, उन्हें A श्रेणी में रखा जाएगा। सामान्य यातायात वाले चौराहे B श्रेणी में शामिल होंगे। इसी आधार पर यातायात पुलिसकर्मियों की भी A और B श्रेणी तय की जाएगी।

बेहतर रिकॉर्ड, मेहनत और अच्छे काम के आधार पर पुलिसकर्मियों को A श्रेणी में रखा जाएगा। ऐसे पुलिसकर्मियों की तैनाती अधिक चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण चौराहों पर की जाएगी, जबकि सामान्य यातायात वाले स्थानों पर अन्य पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। पुलिस का मानना है कि इस व्यवस्था से चौराहों पर यातायात प्रबंधन बेहतर किया जा सकेगा।

ट्रैफिक पुलिस लाइन में यातायात माह का शुभारंभ में यमराज की वेशभूषा में लोगों को जागरूक किया गया।ट्रैफिक पुलिस लाइन में यातायात माह का शुभारंभ में यमराज की वेशभूषा में लोगों को जागरूक किया गया।

हादसों में मौतें एक तिहाई से ज्यादा घटीं: विपिन ताडा

अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई और यातायात प्रबंधन के प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में एक तिहाई से अधिक की कमी आई है। सड़कों पर यातायात जाम की स्थिति में भी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि शहर में जाम की समस्या दूर करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। यातायात माह के दौरान जागरूकता के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की जाएगी।

एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए ग्रीन कॉरिडोर

शहर में गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था भी शुरू की है। डॉ. ताडा के मुताबिक, इस योजना के तहत एंबुलेंस को प्राथमिकता देते हुए रास्ता उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए अलग कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस की आवाजाही को सुगम बनाया जा सके।

ट्रैफिक पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ।ट्रैफिक पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ।

निर्माण कार्य से बंद कैमरे दोबारा होंगे चालू

शहर के कुछ चौराहों पर निर्माण कार्य के चलते वहां लगे कैमरे अस्थायी रूप से प्रभावित हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अन्य स्थानों पर कैमरे काम कर रहे हैं। जिन जगहों पर निर्माण कार्य चल रहा है, वहां काम पूरा होने के बाद कैमरों को दोबारा चालू कराया जाएगा।

पुलिस के साथ जनता का सहयोग भी जरूरी

पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था सुधारना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें आम जनता और मीडिया समेत सभी की भागीदारी जरूरी है। हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, निर्धारित गति सीमा का पालन करना, नशे में वाहन नहीं चलाना और पैदल यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और व्यवस्था को सुगम बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

दिवंगत डायरेक्टर संजय गुप्ता के बच्चों ने किए अश्लील इशारे:फ्यूनरल में दिखाई मिडिल फिंगर; पत्नी-दोस्त ने सफाई में कहा- वो गम में हैं, माफ कर दें

Hindi News Entertainment Bollywood Sanjay Gupta Funeral Controversy | Children Gesture Apology Statement दिवंगत डायरेक्टर संजय गुप्ता के बच्चों ने किए अश्लील इशारे:फ्यूनरल में दिखाई मिडिल फिंगर; पत्नी-दोस्त ने सफाई…

बंद मकान में मिला बुजुर्ग का शव मिला:हाथरस में दो दिन से बंद मकान का दरवाजा तोड़कर निकाला, घर में अकेले रहते थे

Hindi News Local Uttar pradesh Hathras Hathras News: Elderly Man Found Dead In Locked House In Vishnupuri बंद मकान में मिला बुजुर्ग का शव मिला:हाथरस में दो दिन से बंद…

You Missed

16-year-old victim of Newark shooting charged with possessing gun; shooter still at large

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 3 views
16-year-old victim of Newark shooting charged with possessing gun; shooter still at large

कानपुर में ट्रैफिक सुधारने का नया प्लान:यातायात माह शुरू, A-B कैटेगरी में बंटेंगे चौराहे और पुलिसकर्मी

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 3 views
कानपुर में ट्रैफिक सुधारने का नया प्लान:यातायात माह शुरू, A-B कैटेगरी में बंटेंगे चौराहे और पुलिसकर्मी

Six Indian tourists stranded in Nepal’s National Park rescued safely

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 4 views
Six Indian tourists stranded in Nepal’s National Park rescued safely

दिवंगत डायरेक्टर संजय गुप्ता के बच्चों ने किए अश्लील इशारे:फ्यूनरल में दिखाई मिडिल फिंगर; पत्नी-दोस्त ने सफाई में कहा- वो गम में हैं, माफ कर दें

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 2 views
दिवंगत डायरेक्टर संजय गुप्ता के बच्चों ने किए अश्लील इशारे:फ्यूनरल में दिखाई मिडिल फिंगर; पत्नी-दोस्त ने सफाई में कहा- वो गम में हैं, माफ कर दें

WTA Hong Kong Day 1 Predictions Including Venus Williams vs Mary Stoiana – Last Word On Tennis

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 5 views