रणवीर ने लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प:लालबागचा राजा पहुंचे थे; बोले- आशा है, इससे बप्पा प्रसन्न होंगे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ranveer Singh Visits Lalbaugcha Raja | Pledges Education For 1000 Girls

रणवीर ने लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प:लालबागचा राजा पहुंचे थे; बोले- आशा है, इससे बप्पा प्रसन्न होंगेकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर रणवीर सिंह ने मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 1000 बेटियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बप्पा का आशीर्वाद लेकर आगे के सफर के लिए उनका आशीर्वाद मांगा।

रणवीर सिंह बीती रात सफेद कुर्ते-पजामे में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बप्पा के सामने लिए अपने संकल्प के बारे में बताया।

रणवीर ने कहा, बहुत अच्छा लग रहा है यहां आकर। जो पिछला साल गुजरा है, मेरे लिए और मेरे परिवार के लिए खुशियों से भरा रहा, बप्पा की कृपा से। तो यहां आए हैं उनके दर्शन करने, उनको धन्यवाद कहने और उनका आशीर्वाद लेने, आगे के सफर के लिए, जीवन के सफर के लिए।

उन्होंने आगे कहा, “हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर, मैं सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर हजार बेटियों की पढ़ाई में मदद करने का संकल्प लेता हूं। आशा है कि इसके चलते बप्पा प्रसन्न होंगे और उनका आशीर्वाद हमेशा हम पर रहेगा। बस, धन्यवाद। जय गणेश। जय गणेश।”

‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुरू किया गया है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत लोग अलग-अलग तरह की सेवा का संकल्प ले सकते हैं।

आलिया और रणबीर भी अभियान से जुड़े हैं

रणवीर के अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी इस अभियान से जुड़े हैं। दोनों ने 20 स्कूलों के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों जय मेहता की फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही है। इसमें उनके साथ साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन नजर आएंगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मूवी रिव्यू – 'दायरा':पृथ्वीराज का गुस्सा, करीना का सवाल और चार लाशों का राज… कहानी में मसाला खूब, लेकिन यहां कमजोर है मूवी

    Hindi News Entertainment Bollywood Dayra Movie Review | Prithviraj Kareena Film Analysis & Verdict मूवी रिव्यू – ‘दायरा’:पृथ्वीराज का गुस्सा, करीना का सवाल और चार लाशों का राज… कहानी में…

    पीएम मोदी को बर्थडे गिफ्ट देगी कांग्रेस:मेरठ में पार्टी कार्यकर्ता भाजपा के विधायकों, मंत्रियों को सौंपेंगे ज्ञापन

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Congress Party Leaders To Submit Memorandum To BJP MLAs For PM Modi पीएम मोदी को बर्थडे गिफ्ट देगी कांग्रेस:मेरठ में पार्टी कार्यकर्ता भाजपा…

    You Missed

    New maps reveal odds of winter rain and snow across California

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 1 views
    New maps reveal odds of winter rain and snow across California

    मूवी रिव्यू – 'दायरा':पृथ्वीराज का गुस्सा, करीना का सवाल और चार लाशों का राज… कहानी में मसाला खूब, लेकिन यहां कमजोर है मूवी

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 1 views
    मूवी रिव्यू – 'दायरा':पृथ्वीराज का गुस्सा, करीना का सवाल और चार लाशों का राज… कहानी में मसाला खूब, लेकिन यहां कमजोर है मूवी

    New WWE Rumors on The Rock’s WrestleMania 43 Availability Amid Speculation on Status

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 4 views
    New WWE Rumors on The Rock’s WrestleMania 43 Availability Amid Speculation on Status

    रणवीर ने लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प:लालबागचा राजा पहुंचे थे; बोले- आशा है, इससे बप्पा प्रसन्न होंगे

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 4 views
    रणवीर ने लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प:लालबागचा राजा पहुंचे थे; बोले- आशा है, इससे बप्पा प्रसन्न होंगे

    Mauricio Ruffy ‘a different person’ for Arman Tsarukyan at UFC 331