हरदोई में बिजली मिस्त्री ने की आत्महत्या:पत्नी की साड़ी से फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी ने ससुर से विवाद होने की आशंका जताई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hardoi
  • Hardoi Electrician Suicide Case | Wife Suspects Dispute With Father in law

हरदोई में बिजली मिस्त्री ने की आत्महत्या:पत्नी की साड़ी से फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी ने ससुर से विवाद होने की आशंका जताईशाहनवाज खान | हरदोई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के रद्दे पुरवा (आजाद नगर) में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे एक घटना सामने आई। यहां 35 वर्षीय एक बिजली मिस्त्री ने अपने घर में पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय मृतक की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक की पत्नी ने डायलिसिस पर चल रहे ससुर से पति का विवाद होने की आशंका जताई।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनोज के रूप में हुई है, जो पेशे से बिजली मिस्त्री थे। उनके परिवार में पत्नी संगीता, तीन बेटे आर्यन (12), अंश (9), प्रियांशु (7) और एक 3 वर्षीय बेटी अंजली हैं।

मृतक के छोटे भाई धीरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे मनोज उठे थे और कुछ देर बाद अपने कमरे में चले गए। इसके बाद जब धीरेंद्र की पत्नी नंदिनी उन्हें चाय देने कमरे में गईं, तो उन्होंने मनोज का शव पंखे के कुंडे से संगीता की साड़ी के फंदे पर लटका हुआ देखा।

घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई

मृतक की पत्नी संगीता 12 सितंबर को बच्चों के साथ अपने मायके गई थीं। उनका मायका लखीमपुर जनपद के मोहम्मदी थाना क्षेत्र स्थित मूड़ामाफी गांव में है। घटना की सूचना मिलते ही संगीता बच्चों के साथ ससुराल आ गईं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में दुख छा गया। हालांकि, मृतक के परिजन और ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य इस आत्महत्या के पीछे की स्पष्ट वजह नहीं बता पा रहा है। किसी ने भी एक-दूसरे पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

चर्चा रही कि मनोज के पिता मदन मोहन इस समय डायलिसिस पर हैं। हाल ही में घरेलू बातों को लेकर मनोज की उनसे कुछ कहासुनी भी हुई थी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नोरा फतेही को कोर्ट की फटकार:ठग सुकेश के 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में पेश नहीं हुईं, कोर्ट बोला- रवैया ठीक नहीं, हल्के में न लें

    Hindi News Entertainment Bollywood Nora Fatehi Court Reprimand | Sukesh Chandrasekhar Money Laundering Case नोरा फतेही को कोर्ट की फटकार:ठग सुकेश के 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में पेश नहीं…

    इंदौर में दिलजीत के कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी:तीन स्कूल, मेयर ऑफिस को भी 'खालिस्तानी आर्मी' नाम से ई-मेल भेजा; अमिताभ का बंगला भी टारगेट

    Hindi News Local Mp Indore Diljit Dosanjh Indore Concert Bomb Threat | Amitabh Bachchan Jalsa इंदौर में दिलजीत के कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी:तीन स्कूल, मेयर ऑफिस को भी…

    You Missed

    नोरा फतेही को कोर्ट की फटकार:ठग सुकेश के 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में पेश नहीं हुईं, कोर्ट बोला- रवैया ठीक नहीं, हल्के में न लें

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 0 views
    नोरा फतेही को कोर्ट की फटकार:ठग सुकेश के 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में पेश नहीं हुईं, कोर्ट बोला- रवैया ठीक नहीं, हल्के में न लें

    Franklinton High School on lockdown after reports of a shooter

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 3 views
    Franklinton High School on lockdown after reports of a shooter

    इंदौर में दिलजीत के कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी:तीन स्कूल, मेयर ऑफिस को भी 'खालिस्तानी आर्मी' नाम से ई-मेल भेजा; अमिताभ का बंगला भी टारगेट

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 3 views
    इंदौर में दिलजीत के कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी:तीन स्कूल, मेयर ऑफिस को भी 'खालिस्तानी आर्मी' नाम से ई-मेल भेजा; अमिताभ का बंगला भी टारगेट

    INVESCO QQQ (QQQ) Sells NVIDIA and Apple on Oct. 29

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 6 views
    INVESCO QQQ (QQQ) Sells NVIDIA and Apple on Oct. 29

    अखिलेश बोले- भाजपा बिना चोरी-बेईमानी के चुनाव नहीं जीत सकती:सत्ता जाने के डर से संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही सरकार

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 6 views
    अखिलेश बोले- भाजपा बिना चोरी-बेईमानी के चुनाव नहीं जीत सकती:सत्ता जाने के डर से संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही सरकार

    Diwali firecracker curbs: SC sets two time periods for fireworks, bans bursting near hospitals

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 8 views
    Diwali firecracker curbs: SC sets two time periods for fireworks, bans bursting near hospitals