जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज से आमिर खान मिले:दोनों की मुलाकात के बाद महाभारत प्रोजेक्ट चर्चा में आया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Aamir Khan Meets Jagadguru Satishacharya Maharaj | Spiritual Visit Video

जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज से आमिर खान मिले:दोनों की मुलाकात के बाद महाभारत प्रोजेक्ट चर्चा में आया1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आमिर खान जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज से बात करते हुए। - Dainik Bhaskarआमिर खान जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज से बात करते हुए।

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान हाल ही में जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी सतीशाचार्य महाराज से मिले। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच काफी देर बातचीत हुई। आमिर ने आध्यात्मिक गुरु के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया।

जगद्गुरु महाराज की सोशल मीडिया टीम ने आमिर के साथ मुलाकात का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘जब आध्यात्म और सिनेमा जगत की दो प्रमुख हस्तियां एक साथ आईं।’

टीम के अनुसार, आमिर ने जगद्गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया और उनसे बातचीत की। वीडियो में आमिर हल्के नीले और सफेद रंग का कुर्ता और काला पजामा पहने नजर आए। वह जगद्गुरु महाराज के पास जाते, उनसे हाथ मिलाते और गर्मजोशी से गले मिलते दिखे। आध्यात्मिक गुरु की बातें सुनते हुए आमिर काफी प्रभावित नजर आए।

देखें मुलाकात की तस्वीरें-

आमिर खान जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज से गले मिलते हुए।आमिर खान जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज से गले मिलते हुए।आमिर खान जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज से चर्चा करते हुए।आमिर खान जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज से चर्चा करते हुए।आमिर खान जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज के जाते समय उन्हें छोड़ने आए।आमिर खान जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज के जाते समय उन्हें छोड़ने आए।

मुलाकात के बाद पैपराजी में भी यह उत्सुकता दिखी कि क्या दोनों मिलकर कुछ करने की योजना बना रहे हैं। एक पैपराजी ने जगद्गुरु महाराज से पूछा, ‘क्या होने वाला है? कोई कार्यक्रम है?’

इस पर जगद्गुरु महाराज ने कहा कि उन्हें वहां जाना होगा जहां ‘धर्म’ उन्हें बुलाएगा, क्योंकि अभी गणेश महोत्सव का जश्न चल रहा है।

यह पहली बार नहीं है जब आमिर खान जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज से मिले हैं। इससे पहले भी आमिर ने उनका आशीर्वाद लिया था और धर्म, उपनिषद और आध्यात्मिकता जैसे विषयों पर उनसे विस्तार से बातचीत की थी।

मुलाकात के बाद आमिर का ‘महाभारत’ प्रोजेक्ट फिर चर्चा में

आमिर खान कई बार फिल्म ‘महाभारत’ को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बता चुके हैं। ऐसे में जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज से उनकी मुलाकात के बाद ‘महाभारत’ को लेकर चर्चा फिर शुरू हो गई है।

गौरतलब है कि महाभारत पर आमिर पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से काम करने की इच्छा जता रहे हैं। आमिर खान इस महाकाव्य को किसी एक फिल्म में नहीं, बल्कि हॉलीवुड की मशहूर फिल्म सीरीज ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ की तरह एक भव्य फिल्म सीरीज के रूप में बैक-टू-बैक चैप्टर्स में बनाना चाहते हैं।

आमिर खान कई साक्षात्कारों में यह स्वीकार कर चुके हैं कि महाभारत में उनका सबसे पसंदीदा किरदार भगवान श्री कृष्ण का है।आमिर खान कई साक्षात्कारों में यह स्वीकार कर चुके हैं कि महाभारत में उनका सबसे पसंदीदा किरदार भगवान श्री कृष्ण का है।

साल 2024 में बीबीसी से बातचीत के दौरान आमिर खान ने महाभारत का जिक्र करते हुए कहा था, ‘यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है और मेरे लिए किसी चैलेंज से कम नहीं है। मुझे डर है कि इसे बनाते समय मुझसे कोई गलती न हो जाए। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि महाभारत हमारे लिए बहुत करीब है। यह हमारे खून में है, इसलिए मैं इसे बिल्कुल सही तरीके से बनाना चाहता हूं।’

आमिर ने कहा था, ‘मैं हर भारतीय को गर्व महसूस कराना चाहता हूं और साथ ही दुनिया को यह दिखाना चाहता हूं कि भारत के पास क्या है। मुझे नहीं पता, यह कब बन पाएगा।’

आमिर आध्यात्म की ओर बढ़ रहे हैं: सतीशाचार्य महाराज

जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज ने एक इंटरव्यू में आमिर खान को लेकर कई बातें साझा की थीं। उन्होंने कहा था कि व्यक्तिगत रूप से वह बहुत अच्छे इंसान हैं।

महाराज के मुताबिक, कुछ समय से आमिर उनके संपर्क में हैं और आध्यात्म की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया था कि आमिर गीता पढ़ते हैं, कलावा बांधते हैं और रुद्राक्ष धारण करते हैं। इसके अलावा, वे भगवान का नाम लेते हैं और भजन भी सीख रहे हैं।

जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य कानपुर के कल्याणपुर में स्थित प्रेमेश्वर धाम के पीठाधीश्वर हैं।जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य कानपुर के कल्याणपुर में स्थित प्रेमेश्वर धाम के पीठाधीश्वर हैं।

महाराज ने बताया था कि आमिर उनसे मिलने पर उनके लिए भजन गाकर सुनाते हैं। उन्होंने यह भी किस्सा साझा किया कि जब वे आमिर के घर भोजन करने गए थे, तो आमिर ने विशेष तैयारी करवाई। उनके मुताबिक, पूरे घर को गंगाजल से साफ करवाया गया, नए बर्तन और अनाज मंगवाए गए। इसके बाद भोजन बनाकर भगवान को भोग लगाया गया और पारंपरिक पद्धति से उन्हें भोजन कराया गया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नोरा फतेही को कोर्ट की फटकार:ठग सुकेश के 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में पेश नहीं हुईं, कोर्ट बोला- रवैया ठीक नहीं, हल्के में न लें

    Hindi News Entertainment Bollywood Nora Fatehi Court Reprimand | Sukesh Chandrasekhar Money Laundering Case नोरा फतेही को कोर्ट की फटकार:ठग सुकेश के 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में पेश नहीं…

    इंदौर में दिलजीत के कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी:तीन स्कूल, मेयर ऑफिस को भी 'खालिस्तानी आर्मी' नाम से ई-मेल भेजा; अमिताभ का बंगला भी टारगेट

    Hindi News Local Mp Indore Diljit Dosanjh Indore Concert Bomb Threat | Amitabh Bachchan Jalsa इंदौर में दिलजीत के कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी:तीन स्कूल, मेयर ऑफिस को भी…

    You Missed

    नोरा फतेही को कोर्ट की फटकार:ठग सुकेश के 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में पेश नहीं हुईं, कोर्ट बोला- रवैया ठीक नहीं, हल्के में न लें

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 0 views
    नोरा फतेही को कोर्ट की फटकार:ठग सुकेश के 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में पेश नहीं हुईं, कोर्ट बोला- रवैया ठीक नहीं, हल्के में न लें

    Franklinton High School on lockdown after reports of a shooter

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 3 views
    Franklinton High School on lockdown after reports of a shooter

    इंदौर में दिलजीत के कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी:तीन स्कूल, मेयर ऑफिस को भी 'खालिस्तानी आर्मी' नाम से ई-मेल भेजा; अमिताभ का बंगला भी टारगेट

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 3 views
    इंदौर में दिलजीत के कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी:तीन स्कूल, मेयर ऑफिस को भी 'खालिस्तानी आर्मी' नाम से ई-मेल भेजा; अमिताभ का बंगला भी टारगेट

    INVESCO QQQ (QQQ) Sells NVIDIA and Apple on Oct. 29

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 6 views
    INVESCO QQQ (QQQ) Sells NVIDIA and Apple on Oct. 29

    अखिलेश बोले- भाजपा बिना चोरी-बेईमानी के चुनाव नहीं जीत सकती:सत्ता जाने के डर से संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही सरकार

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 6 views
    अखिलेश बोले- भाजपा बिना चोरी-बेईमानी के चुनाव नहीं जीत सकती:सत्ता जाने के डर से संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही सरकार

    Diwali firecracker curbs: SC sets two time periods for fireworks, bans bursting near hospitals

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 8 views
    Diwali firecracker curbs: SC sets two time periods for fireworks, bans bursting near hospitals