बुजुर्ग हत्याकांड पर मंत्री नरेंद्र कश्यप परिजनों से मिले:निजी कोष से 50 हजार की मदद, बोले- दो दिन में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी करें

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Muzaffarnagar
  • Muzaffarnagar Murder Case | Minister Narendra Kashyap Meets Victim Family

बुजुर्ग हत्याकांड पर मंत्री नरेंद्र कश्यप परिजनों से मिले:निजी कोष से 50 हजार की मदद, बोले- दो दिन में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी करेंवरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरनगर में फुगाना थाना क्षेत्र के खरड़ गांव में 80 वर्षीय जयसिंह कश्यप की हत्या के बाद राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग व न्याय का भरोसा दिलाया। राज्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को हत्याकांड की जांच में तेजी लाने और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।

परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए राज्यमंत्री ने अपने निजी कोष से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। इसके साथ ही शासन स्तर से अनुमन्य आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुजफ्फरनगर में जयसिंह कश्यप की हत्या के बाद राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।मुजफ्फरनगर में जयसिंह कश्यप की हत्या के बाद राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।

बताया गया कि हत्याकांड के मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। राज्यमंत्री ने कहा कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। दो दिन के भीतर शेष आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

दोषियों को नहीं बख्शने की बात

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रत्येक आरोपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाएगी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जांच में किसी निर्दोष को परेशान न किया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए।

राज्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वह स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे।राज्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वह स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे।

राज्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वह स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध करने की बात भी कही।

उन्होंने परिजनों को सुरक्षा और जरूरत के अनुसार हरसंभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। साथ ही अधिकारियों से मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    लखनऊ कोर्ट के लॉकअप में बच्चे का जन्म:पेशी के लिए लाई गई थी चोरी की आरोपी, बयान से पहले उठी प्रसव पीड़ा

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Court Lockup Delivery | Accused Woman Gives Birth During Hearing लखनऊ कोर्ट के लॉकअप में बच्चे का जन्म:पेशी के लिए लाई गई थी…

    मेरठ में केबल कारोबारी के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग:पीठ-पेट और हाथ में 4 गोलियां लगीं, ऑपरेशन के बाद वेंटिलेटर पर; पुरानी रंजिश में हमला

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Firing Case | Cable Businessman Son Critically Injured In Nauchandi मेरठ में केबल कारोबारी के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग:पीठ-पेट और हाथ में 4…

    You Missed

    ‘The Traitors’ Season 5 Cast Revealed: Kristin Chenoweth, Dominic Monaghan, Whitney Leavitt, and More

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 0 views
    ‘The Traitors’ Season 5 Cast Revealed: Kristin Chenoweth, Dominic Monaghan, Whitney Leavitt, and More

    लखनऊ कोर्ट के लॉकअप में बच्चे का जन्म:पेशी के लिए लाई गई थी चोरी की आरोपी, बयान से पहले उठी प्रसव पीड़ा

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 0 views
    लखनऊ कोर्ट के लॉकअप में बच्चे का जन्म:पेशी के लिए लाई गई थी चोरी की आरोपी, बयान से पहले उठी प्रसव पीड़ा

    Prince Harry, Meghan Markle feeding the ‘publicity machine’ despite privacy demands: expert

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 2 views
    Prince Harry, Meghan Markle feeding the ‘publicity machine’ despite privacy demands: expert

    बुजुर्ग हत्याकांड पर मंत्री नरेंद्र कश्यप परिजनों से मिले:निजी कोष से 50 हजार की मदद, बोले- दो दिन में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी करें

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 3 views
    बुजुर्ग हत्याकांड पर मंत्री नरेंद्र कश्यप परिजनों से मिले:निजी कोष से 50 हजार की मदद, बोले- दो दिन में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी करें

    FTC Announces Additional Payments to Consumers Stemming from FTC’s Amazon Prime Settlement