मेरठ में केबल कारोबारी के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग:पीठ-पेट और हाथ में 4 गोलियां लगीं, ऑपरेशन के बाद वेंटिलेटर पर; पुरानी रंजिश में हमला

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut Firing Case | Cable Businessman Son Critically Injured In Nauchandi

मेरठ में केबल कारोबारी के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग:पीठ-पेट और हाथ में 4 गोलियां लगीं, ऑपरेशन के बाद वेंटिलेटर पर; पुरानी रंजिश में हमलारिजवान खान | मेरठ4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में शास्त्रीनगर सेक्टर-4 चौराहे के पास गुरुवार शाम केबल कारोबारी के बेटे अमीर अहमद उर्फ अली (25) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। अली के पीठ, हाथ और पेट में चार गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे गढ़ रोड स्थित पारस नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा है। शुक्रवार को भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

परिजनों के मुताबिक, अली जैदी फार्म निवासी केबल कारोबारी शबाब आलम का बेटा है और फिलहाल कपड़ों का कारोबार करता था। करीब तीन साल पहले अमान हत्याकांड में जेल गया था और करीब एक साल पहले जमानत पर बाहर आया था। इसी दौरान पुरानी दुश्मनी को लेकर विवाद चल रहा था।

इंस्टाग्राम वीडियो के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस के मुताबिक, घटना से पहले अली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें धमकी देने की बात सामने आई है। वीडियो में परिवार के नाम भी संदेश लिखा गया था। पुलिस का कहना है कि इसी वीडियो को लेकर नया विवाद शुरू हुआ।

वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार को अली को बातचीत के बहाने शास्त्रीनगर सेक्टर-4 चौराहे के पास बुलाया गया।

बातचीत के लिए बुलाया, पहुंचते ही चली गोलियां

परिवार के अनुसार, अली के मौके पर पहुंचते ही हमलावरों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

अली के पिता की ओर से रूबी, उवैश, जमाल और शाहरून को नामजद किया गया है। परिवार का आरोप है कि रूबी के साथ आए तीन युवकों ने अली पर हमला किया।

सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की तलाश

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली गई है। पुलिस फुटेज और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस बोली- वीडियो को लेकर विवाद की जांच

सिविल लाइन की सीओ दीक्षा भौरिया ने बताया, “इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो को लेकर विवाद सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।”

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नोरा फतेही को कोर्ट की फटकार:ठग सुकेश के 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में पेश नहीं हुईं, कोर्ट बोला- रवैया ठीक नहीं, हल्के में न लें

    Hindi News Entertainment Bollywood Nora Fatehi Court Reprimand | Sukesh Chandrasekhar Money Laundering Case नोरा फतेही को कोर्ट की फटकार:ठग सुकेश के 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में पेश नहीं…

    इंदौर में दिलजीत के कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी:तीन स्कूल, मेयर ऑफिस को भी 'खालिस्तानी आर्मी' नाम से ई-मेल भेजा; अमिताभ का बंगला भी टारगेट

    Hindi News Local Mp Indore Diljit Dosanjh Indore Concert Bomb Threat | Amitabh Bachchan Jalsa इंदौर में दिलजीत के कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी:तीन स्कूल, मेयर ऑफिस को भी…

    You Missed

    Sassuolo-Fiorentina: le formazioni ufficiali

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 2 views
    Sassuolo-Fiorentina: le formazioni ufficiali

    नोरा फतेही को कोर्ट की फटकार:ठग सुकेश के 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में पेश नहीं हुईं, कोर्ट बोला- रवैया ठीक नहीं, हल्के में न लें

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 3 views
    नोरा फतेही को कोर्ट की फटकार:ठग सुकेश के 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में पेश नहीं हुईं, कोर्ट बोला- रवैया ठीक नहीं, हल्के में न लें

    Franklinton High School on lockdown after reports of a shooter

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 5 views
    Franklinton High School on lockdown after reports of a shooter

    इंदौर में दिलजीत के कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी:तीन स्कूल, मेयर ऑफिस को भी 'खालिस्तानी आर्मी' नाम से ई-मेल भेजा; अमिताभ का बंगला भी टारगेट

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 5 views
    इंदौर में दिलजीत के कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी:तीन स्कूल, मेयर ऑफिस को भी 'खालिस्तानी आर्मी' नाम से ई-मेल भेजा; अमिताभ का बंगला भी टारगेट

    INVESCO QQQ (QQQ) Sells NVIDIA and Apple on Oct. 29

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 7 views
    INVESCO QQQ (QQQ) Sells NVIDIA and Apple on Oct. 29

    अखिलेश बोले- भाजपा बिना चोरी-बेईमानी के चुनाव नहीं जीत सकती:सत्ता जाने के डर से संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही सरकार

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 7 views
    अखिलेश बोले- भाजपा बिना चोरी-बेईमानी के चुनाव नहीं जीत सकती:सत्ता जाने के डर से संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही सरकार