- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Hardoi
- Hardoi Fake Currency Case | Alert Salesman Exposes Counterfeit Notes
शराब के ठेके पर जाली नोट चलाने पहुंचे दो युवक:सेल्समैन ने पकड़ा, दो 200 और एक 100 का जाली नोटशाहनवाज खान | हरदोई1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शराब खरीदते समय पकड़े गए जाली नोट, सेल्समैन की सूझबूझ से दो युवक हिरासत मे
हरदोई जनपद के शाहाबाद कस्बे में मौलागंज बस स्टैंड स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर शनिवार को दो युवक एक ही सीरीज के जाली नोट लेकर शराब खरीदने पहुंचे। सतर्क सेल्समैन की सूझबूझ से नकली नोटों का मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
मामला शुक्रवार रात करीब 8 बजे का है। आरोपियों ने दो नोट 200 के और एक नोट 100 रुपये का नोट दिया था।
एक ही सीरीज के जाली नोट लेकर शराब खरीदने पहुंचे युवक, खुली पोल।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा गंजहा निवासी आमिरऔर महुआ टोला निवासी सुमित शराब खरीदने ठेके पर आए थे।
उन्होंने भुगतान के लिए दो सौ रुपये के दो और सौ रुपये का एक नोट दिया, जो सभी एक ही सीरीज के थे। इलाके में नकली नोटों के चलन से पहले से ही सतर्क सेल्समैन ने जब नोटों को ध्यान से देखा, तो वह तुरंत समझ गया कि ये जाली हैं।
दो 200 और एक 100 का जाली नोट लेकर पहुंचे युवक, पुलिस ने हिरासत में लिया।
उसने बिना देर किए दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया और तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये जाली नोट उन्हें मोहल्ला दिलेर गंज निवासी एक युवक ने दिए थे।
इस मामले को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे। पुलिस पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। साथ ही, उस शख्स की तलाश भी जारी है जिसे इस नकली नोटों के नेटवर्क का मुख्य सरगना बताया जा रहा है।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔




