सारा अली खान के दोस्त ओरी बोले- सारा फेक हैं:उनकी मां अमृता सिंह ने मुझे गालियां दीं; मुश्किल वक्त में सारा ने साथ नहीं दिया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ory Reveals Truth About Sara Ali Khan & Amrita Singh Controversy

सारा अली खान के दोस्त ओरी बोले- सारा फेक हैं:उनकी मां अमृता सिंह ने मुझे गालियां दीं; मुश्किल वक्त में सारा ने साथ नहीं दिया2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सारा अली खान के दोस्त रहे ओरी ने सारा और उनकी मां अमृता सिंह के साथ अपने 10 साल पुराने रिश्ते के टूटने की वजह बताई है।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो ‘डबल डेट’ में ओरी ने कहा 2021 में अमृता सिंह ने उन्हें बहुत बुरा-भला कहा और गालियां दीं।

वहीं, गोवा में एक बड़े कानूनी मामले के दौरान उन्होंने सारा का साथ दिया था, लेकिन जब ओरी को खुद मदद की जरूरत पड़ी तो सारा ने एक फोन तक नहीं किया। इसी वजह से उन्होंने दोनों को अनफॉलो किया।

ओरी ने कहा की उनकी जिंदगी में मुश्किल समय आया तब सारा ने एक बार भी हाल जानने के लिए फोन नहीं किया।ओरी ने कहा की उनकी जिंदगी में मुश्किल समय आया तब सारा ने एक बार भी हाल जानने के लिए फोन नहीं किया।

मुश्किल वक्त में साथ न देने पर तोड़ा 10 साल पुराना रिश्ता

बातचीत के दौरान ओरी ने बताया कि सारा उनकी बचपन की दोस्त जैसी थीं और दोनों कॉलेज के दिनों से करीब 10 सालों तक पक्के दोस्त रहे।

ओरी ने कहा कि जब सारा गोवा में एक बड़े कानूनी मामले में फंसी थीं और उनकी जिंदगी बिखर रही थी, तब लोगों की मनाही के बावजूद वे सारा, उनकी मां और भाई के साथ खड़े रहे। लेकिन जब ओरी की जिंदगी में मुश्किल समय आया और उन्हें सारा के साथ की जरूरत थी, तब उन्होंने एक बार भी हाल जानने के लिए फोन नहीं किया।

‘2021 में अमृता सिंह ने दी थीं गालियां’

ओरी ने बताया कि सारा की मां अमृता सिंह ने उनके साथ गलत व्यवहार किया और बहुत गालियां दीं। इससे पहले एक इंटरव्यू में भी ओरी ने इस बात का जिक्र किया था कि साल 2021 में अमृता सिंह के दिए सदमे ने उन्हें काफी दुखी कर दिया था।

ओरी के अनुसार, वह उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल और डार्क फेज था, जिसने उन्हें भावनात्मक रूप से पूरी तरह बदल दिया। हालांकि, इस घटना के बाद वे इतने मजबूत हो गए कि अब सोशल मीडिया की नफरत का उन पर कोई असर नहीं पड़ता।

ओरी ने बताया कि सारा की मां अमृता सिंह ने उनके साथ गलत व्यवहार किया और बहुत गालियां दीं।ओरी ने बताया कि सारा की मां अमृता सिंह ने उनके साथ गलत व्यवहार किया और बहुत गालियां दीं।

‘मैं बदला लेने की योजना खुद बनाता हूं’

ओरी ने अपने स्वभाव के बारे में कहा कि वे उन लोगों को आसानी से माफ नहीं करते जो उन्हें दुख पहुंचाते हैं और मन में सालों तक कड़वाहट रखते हैं।

ओरी ने कहा कि वे कर्मा के भरोसे बैठने के बजाय खुद बदला लेने की योजना बनाते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही बदला लेने में सालों लग जाएं, लेकिन वे अपने दुश्मनों को दुख पहुंचाकर हिसाब जरूर बराबर करते हैं।

सारा और इब्राहिम ने भी किया था अनफॉलो

दोनों के बीच विवाद जनवरी 2026 में तब और बढ़ गया जब ओरी ने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की, जिसमें ‘तीन सबसे खराब नाम’ के तहत सारा, अमृता और पलक लिखा दिखाई दिया था। विवाद बढ़ने पर ओरी ने रील डिलीट कर दी थी, लेकिन इसके बाद सारा और उनके भाई इब्राहिम अली खान ने ओरी को अनफॉलो कर दिया था।

इसके अलावा ओरी ने एक पॉडकास्ट में इब्राहिम को ‘बेशर्म’ भी कहा था। ओरी ने यह भी दावा किया था कि एक पार्टी में सारा ने एक लड़की को कुर्सी से धक्का दे दिया था, जिसकी जिम्मेदारी ओरी ने खुद पर ली थी।

ओरी और सारा के बीच करीब 10 साल पुरानी दोस्ती थी।ओरी और सारा के बीच करीब 10 साल पुरानी दोस्ती थी।

कॉलेज से शुरू हुई थी दोस्ती

ओरी और सारा की दोस्ती कॉलेज के दिनों में शुरू हुई थी। बीच में दूरियां आने के बाद लॉकडाउन में दोनों फिर करीब आए थे। बाद में ओरी यूके चले गए और सारा बॉलीवुड में सक्रिय हो गईं। वर्कफ्रंट की बात करें तो ओरी को हाल ही में रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में देखा गया था, जहां वे दूसरे रनर-अप रहे थे।

वहीं सारा अली खान हाल ही में आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘उड़ता तीर’ में नजर आई थीं। ओरी के इन आरोपों पर फिलहाल सारा या अमृता सिंह की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    शादी के 18 दिन बाद युवक ने फांसी लगाई:गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में नौकरी करता था, बड़े भाई की साली से लव मैरिज की थी

    Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi Youth Suicide Case | Married Sister in law 18 Days Ago शादी के 18 दिन बाद युवक ने फांसी लगाई:गुजरात की केमिकल फैक्ट्री…

    रॉकेट्री कप में निरमा यूनिवर्सिटी और एमजीआर इंस्टीट्यूट विजेता:चार दिन में 43 कैनसैट और 18 मॉडल रॉकेट लॉन्च; 17 राज्यों की 76 छात्र टीमों ने लिया हिस्सा

    Hindi News Local Uttar pradesh Kushinagar Narayani Rocketry Cup 2026 | Kushinagar Launch Success & Winners List रॉकेट्री कप में निरमा यूनिवर्सिटी और एमजीआर इंस्टीट्यूट विजेता:चार दिन में 43 कैनसैट…

    You Missed

    Seahawks slammed over ‘national atrocity’ as metal singer performs Star-Spangled Banner on MNF – AOL

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 0 views
    Seahawks slammed over ‘national atrocity’ as metal singer performs Star-Spangled Banner on MNF – AOL

    सारा अली खान के दोस्त ओरी बोले- सारा फेक हैं:उनकी मां अमृता सिंह ने मुझे गालियां दीं; मुश्किल वक्त में सारा ने साथ नहीं दिया

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 1 views
    सारा अली खान के दोस्त ओरी बोले- सारा फेक हैं:उनकी मां अमृता सिंह ने मुझे गालियां दीं; मुश्किल वक्त में सारा ने साथ नहीं दिया

    ‘I felt bad for my exes’: Awkwafina on making deeply personal TV – with her grandma

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 5 views
    ‘I felt bad for my exes’: Awkwafina on making deeply personal TV – with her grandma

    शादी के 18 दिन बाद युवक ने फांसी लगाई:गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में नौकरी करता था, बड़े भाई की साली से लव मैरिज की थी

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 5 views
    शादी के 18 दिन बाद युवक ने फांसी लगाई:गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में नौकरी करता था, बड़े भाई की साली से लव मैरिज की थी

    Franklin County voters wait in line on final day of early voting

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 6 views