झांसी में प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पाण्डेय सस्पेंड:ड्रग सप्लायर लॉ स्टूडेंट परवेज अली की हत्या के बाद एक्शन, दो सिपाही भी नपे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Jhansi
  • Jhansi Law Student Murder Case | Police Officers Suspended After Action

झांसी में प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पाण्डेय सस्पेंड:ड्रग सप्लायर लॉ स्टूडेंट परवेज अली की हत्या के बाद एक्शन, दो सिपाही भी नपेझांसी1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झांसी में प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय को सस्पेंड कर दिया गया। - Dainik Bhaskarझांसी में प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय को सस्पेंड कर दिया गया।

झांसी में ड्रग सप्लायर लॉ स्टूडेंट परवेज अली (21) की हत्या में सिपाही आशीष सिंह की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को बड़ा एक्शन हुआ है। एसएसपी विकास कुमार ने प्रेमनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा दो सिपाही कुलदीप कुम

.

परवेज अली ड्रग सप्लाई करता था। ये बात सिपाही आशीष सिंह और उसके साथियों को पता चल गई थी। पूरी गैंग ने उसे ड्रग्स के साथ पकड़कर अवैध रूप से मोटी रकम वसूलने की साजिश रची। एक आरोपी ने ड्रग्स खरीदने के बहाने उसे सैंपल लेकर बुलाया। 13 सितंबर की रात परवेज ड्रग्स सैंपल लेकर पहुंचा।

इसके बाद आरोपियों ने उसे कार में बैठा कर चोरी से वीडियो बना लिया। लेकिन परवेज साजिश को भांप गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या का खुलासा करते हुए सिपाही समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

झांसी पुलिस ने सिपाही समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।झांसी पुलिस ने सिपाही समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

6 महीने से ड्रग्स सप्लाई कर रहा था परवेज

परवेज अली (21) प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नहर रोड पर विजय नगर का रहने वाला था। पिता एहसान हैदरी रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद से रिटायर्ड हैं। दो भाइयों में परवेज छोटा था। बड़े भाई का नाम दानिश अली है। परवेज अली बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बीए एलएलबी फाइनल ईयर में पढ़ रहा था।

परवेज ड्रग्स सप्लाई का काम करता था। इसकी भनक प्रेमनगर थाने के सिपाही आशीष सिंह और उसके साथियों को लग गई थी। इसके बाद सभी ने परवेज से मोटी रकम वसूलने की साजिश रची।

सबसे पहले साहिल नाम के आरोपी ने परवेज अली से नजदीकी बढ़ाई। उससे बड़ी मात्रा में मेफेड्रोन ड्रग्स की डिमांड की। कुछ दिन टालने के बाद परवेज ड्रग्स देने को तैयार हो गया। तब साहिल ने 5 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करने के बाद उसे सैंपल लेकर बुलाया।

सैंपल दिखाने की रात को हुई हत्या

13 सितंबर की रात करीब 9 बजे सिपाही आशीष सिंह और उसके 10 साथी पूरी प्लानिंग के साथ मिले। 3 कारों में आरोपी सवार होकर निकल पड़े। थोड़ी देर बाद रात करीब 9:30 बजे परवेज घर से कैब बुक करके निकला। वो सुकुवां-ढुकुवां कॉलोनी में दोस्तों के पास पहुंच गया।

थोड़ी देर बाद आरोपियों ने फोन कर उसे बुलाया। एक दोस्त ने परवेज को कॉलोनी के मेन गेट पर छोड़ दिया। यहां परवेज आरोपी साहिल कार में सवार हो गया। थोड़ी दूर जाने के बाद दूसरी कार से भूपेंद्र वंशकार, शनि नामदेव समेत 3 आरोपी उतरे और परवेज के साथ बैठ गए।

आरोपियों से 7 मोबाइल और 3 कारें बरामद हुई हैं।आरोपियों से 7 मोबाइल और 3 कारें बरामद हुई हैं।

परवेज का वीडियो बनाने लगे आरोपी

एसएसपी ने बताया- आरोपियों की साजिश थी कि वे सैंपल दिखाते हुए परवेज का वीडियो बना लेंगे। इसके बाद उसे प्रेमनगर थाना क्षेत्र में ले जाएंगे। यहां सिपाही अपने साथियों के साथ कार को घेरकर परवेज को पकड़ लेगा। इसके बाद उससे मोटी रकम वसूली जाएगी।

मगर, कार के अंदर जैसे ही आरोपियों ने वीडियो बनाना शुरू किया, परवेज को शक हो गया। उसने विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। आरोपियों की संख्या ज्यादा थी, उसने बचने के लिए परवेज ने एक आरोपी को काट लिया।

रिप्लाई में आरोपी भूपेंद्र वंशकार और शनि नामदेव ने भी परवेज के पैर पर कई जगह काट लिया। इसके बाद दोनों ने मारपीट कर दी। साथियों ने मना किया, फिर भी वो लोग नहीं माने। सभी नगरा हाट मैदान में पहुंच गए। वहां परवेज कार से उतरा तो गिर गया। इसके बाद दोबारा सभी आरोपी एक जगह मिले और वहां से फरार हो गए।

मृतक परवेज अली के पैर पर बने दांतों से काटने के निशान। (फाइल फोटो)मृतक परवेज अली के पैर पर बने दांतों से काटने के निशान। (फाइल फोटो)

5 महिला पुलिस अफसरों ने किया खुलासा

नगरा हाट मैदान में परवेज अली लहूलुहान हाल में मिला। तब उसे पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया यह मामला एक्सीडेंट का लग रहा था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों की पुष्टि हुई। इस पर 14 सितंबर को प्रेमनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

तब एडिशनल एसपी आरीबा नोमान के नेतृत्व में 5 महिला अधिकारियों को लगाया। इसमें एसपी सिटी प्रीति सिंह, एएसपी सिमरन सिंह, सीओ क्राइम प्रिया सिंह और सीओ महिला सुरक्षा आसमा ने काम किया।

परवेज अली की मौत के बाद परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। (फाइल फोटो)परवेज अली की मौत के बाद परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। (फाइल फोटो)

इन 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया

कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए शुक्रवार को प्रेमनगर थाने के सिपाही आशीष सिंह (30), प्रयांश सोनी (30), जय श्रीवास्तव उर्फ अमन (24), साहिल मिश्रा (21), भूपेंद्र वंशकार (23), तलैया मोहल्ला निवासी अर्शिल खान, यश शिवहरे उर्फ बिट्‌टू (23) शनि नामदेव (24) को गिरफ्तार किया। सिपाही बांदा का रहने वाला है। वर्तमान में आरोपी जय श्रीवास्ताव के घर में किराए से रहता है। आरोपियों से 3 कार, 7 मोबाइल बरामद हुए हैं।

मृतक की जेब में मिला था सैंपल

एसएसपी ने बताया- मृतक की जेब से एक नोट पर वाइट पाउडर बरामद हुआ है। जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। वो ड्रग्स है। भूपेंद्र और शनि ने परवेज के पैर पर दांतों से काटा था। दांत के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा दो लाख रुपए के ट्राजेक्शन मिले हैं। 3 आरोपी फरार हैं, जिनकी भूमिका की जांच करते हुए उनकी तलाश की जा रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

फिल्म बायोपिक नहीं, सिर्फ एक्शन की कहानी:सलमान ने कहा- ऐसा नहीं कि हमने फिल्म बनाई तो चीन भारत पर हमला कर देगा

Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Matrubhumi Movie Statement | Mumbai Action Film Trailer Update फिल्म बायोपिक नहीं, सिर्फ एक्शन की कहानी:सलमान ने कहा- ऐसा नहीं कि हमने फिल्म बनाई…

दीपावली पर हमीरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की छुट्टी रद्द:इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी अलर्ट, छठ पूजा तक अस्पतालों में पर्याप्त बेड

Hindi News Local Uttar pradesh Hamirpur Hamirpur Hospital Doctors Leave Cancelled For Diwali & Chhath Puja दीपावली पर हमीरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की छुट्टी रद्द:इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी अलर्ट, छठ…

You Missed

Thomas Markle, father of Meghan, arrested after feds find sexually explicit photos of him with minors, DOJ says | CNN

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 3 views
Thomas Markle, father of Meghan, arrested after feds find sexually explicit photos of him with minors, DOJ says | CNN

फिल्म बायोपिक नहीं, सिर्फ एक्शन की कहानी:सलमान ने कहा- ऐसा नहीं कि हमने फिल्म बनाई तो चीन भारत पर हमला कर देगा

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 3 views
फिल्म बायोपिक नहीं, सिर्फ एक्शन की कहानी:सलमान ने कहा- ऐसा नहीं कि हमने फिल्म बनाई तो चीन भारत पर हमला कर देगा

Duchess of Sussex’s estranged half-brother ‘person of interest’ in child sexual abuse inquiry

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 5 views
Duchess of Sussex’s estranged half-brother ‘person of interest’ in child sexual abuse inquiry

दीपावली पर हमीरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की छुट्टी रद्द:इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी अलर्ट, छठ पूजा तक अस्पतालों में पर्याप्त बेड

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 4 views
दीपावली पर हमीरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की छुट्टी रद्द:इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी अलर्ट, छठ पूजा तक अस्पतालों में पर्याप्त बेड

Outcry after ICE violently detains US citizen walking to high school: ‘I thought they were going to kill me’

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 3 views
Outcry after ICE violently detains US citizen walking to high school: ‘I thought they were going to kill me’

दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत,:गंगा घाट पुल से लौटते समय हुआ हादसा, घायल को अलीगढ़ रेफर किया

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 4 views
दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत,:गंगा घाट पुल से लौटते समय हुआ हादसा, घायल को अलीगढ़ रेफर किया