- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Hamirpur
- Hamirpur Hospital Doctors Leave Cancelled For Diwali & Chhath Puja
दीपावली पर हमीरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की छुट्टी रद्द:इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी अलर्ट, छठ पूजा तक अस्पतालों में पर्याप्त बेडमनोज कुमार | हमीरपुर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हमीरपुर में दीपावली और छठ पूजा के दौरान आपात स्थितियों से निपटने के लिए हमीरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अस्पताल प्रशासन ने त्योहार के दौरान मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए यह फैसला लिया है।
.
सीएमएस डॉ. एमएस प्रजापति ने बताया कि इमरजेंसी में नेत्र रोग विशेषज्ञ और इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर शिफ्टवार ड्यूटी करेंगे। ऑर्थो सर्जन समेत अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर कॉल पर उपलब्ध रहेंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके।
वहीं, दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए सीएमओ डॉ. अलका शुक्ला ने शुक्रवार शाम 6 बजे जिले की सभी चिकित्सा इकाइयों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। अस्पतालों में आकस्मिक सेवाएं, पर्याप्त बेड, दवाएं, ऑक्सीजन और चिकित्सा उपकरण उपलब्ध रखने को कहा गया है। 108 और एएलएस एंबुलेंस सेवाएं भी चालू रहेंगी।
पटाखों से झुलसने वालों के इलाज की विशेष व्यवस्था
पटाखों से झुलसने और अन्य हादसों की आशंका को देखते हुए अस्पतालों में बर्न केस के इलाज की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा साफ-सफाई, पेयजल और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को जरूरी परिस्थितियों को छोड़कर छुट्टी नहीं दी जाएगी।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




