- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gonda
- Gonda Child Pornography Case | Police Raid After MHA Report & FIR
गोंडा में चाइल्ड पोर्नोग्राफी कंटेंट शेयर करने पर FIR:गोंडा में गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के बाद आरोपी की तलाश में छापेमारी, SI ने दर्ज कराया मुकदमागोंडा2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गोंडा की नगर कोतवाली में सोशल मीडिया के जरिए बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री अपलोड करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। गृह मंत्रालय और नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (एनसीएमईसी) की साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। साइबर हेल्पडेस्क के नोडल अधिकारी उपनिरीक्षक उदित कुमार वर्मा की शिकायत पर शिवनगर इमिलिया गुरुदयाल निवासी अशोक कुमार पुत्र राम नरेश के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67बी में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने रविवार सुबह करीब 11:30 बजे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। जांच में सामने आया कि 30 मार्च 2026 को फेसबुक मैसेंजर के जरिए प्रतिबंधित सामग्री अपलोड की गई थी। एनसीएमईसी की तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल कनेक्शन की जानकारी जुटाई। इसके बाद आरोपी की पहचान की गई।
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक कार्यालय के साइबर क्राइम विभाग ने 13 अगस्त 2026 को एक पत्र जारी कर साइबर टिपलाइन रिपोर्ट संख्या 236190013 में मिली शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। रिपोर्ट में बच्चों से जुड़ी यौन शोषण सामग्री के सोशल मीडिया पर प्रसार और अपलोडिंग की जानकारी दी गई थी। इसके बाद गोंडा पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की।
फेसबुक मैसेंजर से सामग्री अपलोड करने का आरोप
जांच में पता चला कि 30 मार्च को अशोक कुमार की फेसबुक आईडी के मैसेंजर से प्रतिबंधित सामग्री अपलोड की गई थी। साइबर टीम ने एनसीएमईसी से मिली तकनीकी जानकारी का मिलान किया। जांच में मामला कोतवाली नगर क्षेत्र का पाए जाने के बाद स्थानीय पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।
मोबाइल और सिम की जांच से हुई आरोपी की पहचान
पुलिस ने मामले में इस्तेमाल मोबाइल नंबर का एसडीआर और दूसरी तकनीकी जानकारी जुटाई। जांच में मोबाइल कनेक्शन और ओप्पो ए3एक्स डिवाइस की जानकारी अशोक कुमार से जुड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने उसका पता शिवनगर इमिलिया गुरुदयाल के रूप में सत्यापित किया और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शुरू की छापेमारी
साइबर हेल्पडेस्क के नोडल अधिकारी उदित कुमार वर्मा की तहरीर पर केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। रविवार सुबह से उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔




