कन्नौज में दो युवकों को घेरकर पीटा:महिला से फोन पर बात करने पर विवाद; 7 लोगों पर मारपीट का आरोप

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kannauj
  • Kannauj Assault Case | Youths Beaten Over Phone Call Controversy Video

कन्नौज में दो युवकों को घेरकर पीटा:महिला से फोन पर बात करने पर विवाद; 7 लोगों पर मारपीट का आरोपविकास अवस्थी | कन्नौज2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कन्नौज में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में दो युवकों पर अचानक कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों की लात-घूंसों और डंडों से जमकर पिटाई की गई। घटना 18 सितंबर की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। इसका वीडियो रविवार को सामने आया।

विशुनगढ़ रोड स्थित बरगदिया के पास हुई घटना को लेकर सकरावा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने असालतनगर मोहल्ले के सनी शाक्य और उसके छह साथियों पर अपने पति और मौसेरे भाई के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फोन पर बात करने को लेकर विवाद का आरोप

महिला के मुताबिक, वह अपने मायके आई हुई थी। सिर में दर्द होने पर वह दवा लेने डॉक्टर के पास गई थी। वहां उसे सनी शाक्य मिला। आरोप है कि सनी ने फोन न उठाने को लेकर उसे धमकी दी।

महिला का कहना है कि सनी उससे फोन पर बात करना चाहता था, लेकिन वह उसकी कॉल रिसीव नहीं करती थी। इसी बात को लेकर सनी पहले भी उसके साथ बदतमीजी कर चुका था।

पति और मौसेरे भाई के पहुंचने पर बढ़ा विवाद

महिला ने बताया कि उसने इस बारे में अपने पति को जानकारी दी। इसके बाद पति और मौसेरा भाई उसे दवा दिलाने डॉक्टर के पास पहुंचे। वहां सनी दिखाई दिया तो पति ने कथित छेड़छाड़ का विरोध किया।

आरोप है कि इस पर सनी नाराज हो गया और उसने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने पति और मौसेरे भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी।

वीडियो के आधार पर जांच कर रही पुलिस

कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो और तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Court Convicts Minor Rape Accused | 10 Years Jail Sentence नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40…

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut News | UP 112 Police Save Man From Suicide Attempt On Railway Track पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ…

    You Missed

    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins $50,000 in Monday’s Drawing

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 3 views
    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins ,000 in Monday’s Drawing

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 3 views
    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 5 views
    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 6 views
    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 6 views
    DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

    सनी देओल पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे:बेटे करण के साथ खेत में भावुक दिखे; लिखा- पापा आपको मिस कर रहा हूं

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 6 views
    सनी देओल पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे:बेटे करण के साथ खेत में भावुक दिखे; लिखा- पापा आपको मिस कर रहा हूं