अस्पताल का ओटी सील करने पर अधिकारी से मारपीट:डॉक्टर को गाड़ी से खींचकर पीटने की कोशिश, कपड़े फटे; पुलिस से सुरक्षा मांगी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Shamli
  • Shamli Hospital Raid Controversy | Health Officer Attacked, Security Sought

अस्पताल का ओटी सील करने पर अधिकारी से मारपीट:डॉक्टर को गाड़ी से खींचकर पीटने की कोशिश, कपड़े फटे; पुलिस से सुरक्षा मांगीआकाश मलिक | शामली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शामली में रविवार सुबह निजी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ लोगों ने धक्कामुक्की और मारपीट की कोशिश की। टीम के सह नोडल अधिकारी को गाड़ी से खींचने की कोशिा की गई।

खींचतान में उनके कपड़े फट गए। साथ मौजूद गार्ड ने उन्हें बचाया, जिसके बाद टीम वहां से निकल गई। डॉक्टर ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है।

अस्पताल में नहीं मिला कोई डॉक्टर, 40 मरीज भर्ती थे

सह नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने बताया रविवार सुबह करीब 11 बजे वह फार्मासिस्ट उत्तम कुमार और वेदपाल के साथ तैमूरशाह स्थित निजी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि अस्पताल अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है।

जांच के दौरान अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। उस समय करीब 40 मरीज भर्ती थे। टीम ने अस्पताल संचालक से डॉक्टर की उपलब्धता, रजिस्ट्रेशन और अन्य जरूरी दस्तावेज दिखाने को कहा, लेकिन कोई कागजात नहीं दिखाए गए।

ओटी सील करने की कार्रवाई पर शुरू हुआ हंगामा

डॉ. दीपक के मुताबिक, दस्तावेज नहीं मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को सील करने की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान 8-10 लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और हंगामा करने लगे।

कार्रवाई पूरी करने के बाद जब टीम वापस जाने लगी तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। डॉ. दीपक के अनुसार, जब वह गाड़ी में बैठकर निकलने लगे तो कुछ लोगों ने उन्हें गाड़ी से खींचने और मारपीट करने की कोशिश की। इस दौरान हुई खींचतान में उनके कपड़े फट गए। साथ मौजूद गार्ड ने उन्हें बचाकर गाड़ी में बैठाया, जिसके बाद टीम वहां से निकल गई।

सीएचसी में समझौते का दबाव और धमकी का आरोप

डॉ. दीपक कुमार ने आरोप लगाया कि घटना के बाद जब वह सीएचसी पहुंचे तो निजी अस्पताल संचालक पक्ष के कुछ लोग वहां भी पहुंच गए। उन्होंने समझौता करने का दबाव बनाया। डॉक्टर के मुताबिक, समझौते से इनकार करने पर आरोपियों ने रात 8 बजे तक देख लेने और हत्या करने की धमकी दी।

डॉ. दीपक ने बताया कि इस घटना के बाद उन्हें अपनी जान का खतरा है। उन्होंने शहर कोतवाली में दी तहरीर में जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

पुलिस बोली- तहरीर मिली, जांच के आधार पर होगी कार्रवाई

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि सह नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बजरंग दल कार्यकर्ता बोले- मांस तस्करी की जांच की जाए:इटौंजा थाने का घेराव किया, मीट लेकर जा रहे व्यक्ति को पीटने वालों पर FIR का विरोध

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Itonja Thana Gherao: Bajrang Dal Protest Over Meat Smuggling Case FIR बजरंग दल कार्यकर्ता बोले- मांस तस्करी की जांच की जाए:इटौंजा थाने का घेराव…

    उन्नाव में गर्म दूध से झुलसे मासूम की मौत:पिता के हाथ से छूटा बर्तन, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

    Hindi News Local Uttar pradesh Unnao Unnao Accident: Toddler Dies After Hot Milk Spills In Maurawan 11 महीने के मासूम पर गर्म दूध गिरा, मौत:उन्नाव में पिता के हाथ से…

    You Missed

    California declares state of emergency ahead of historic El Niño season

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 1 views
    California declares state of emergency ahead of historic El Niño season

    बजरंग दल कार्यकर्ता बोले- मांस तस्करी की जांच की जाए:इटौंजा थाने का घेराव किया, मीट लेकर जा रहे व्यक्ति को पीटने वालों पर FIR का विरोध

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 1 views
    बजरंग दल कार्यकर्ता बोले- मांस तस्करी की जांच की जाए:इटौंजा थाने का घेराव किया, मीट लेकर जा रहे व्यक्ति को पीटने वालों पर FIR का विरोध

    Ground stop at Philadelphia International Airport due to equipment outage

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 5 views
    Ground stop at Philadelphia International Airport due to equipment outage

    उन्नाव में गर्म दूध से झुलसे मासूम की मौत:पिता के हाथ से छूटा बर्तन, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 5 views
    उन्नाव में गर्म दूध से झुलसे मासूम की मौत:पिता के हाथ से छूटा बर्तन, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

    AMD hits $1 trillion market cap as stock continues 5-day rally

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 4 views
    AMD hits  trillion market cap as stock continues 5-day rally

    नगालैंड की फिल्म 'अंग' को ऑस्कर में डायरेक्ट एंट्री:धर्म परिवर्तन और परंपराओं के खोने की कहानी; मराठी फिल्म गोंधल भी रेस में

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 4 views
    नगालैंड की फिल्म 'अंग' को ऑस्कर में डायरेक्ट एंट्री:धर्म परिवर्तन और परंपराओं के खोने की कहानी; मराठी फिल्म गोंधल भी रेस में