अलीगढ़ में मां-बेटी समेत दो किशोरियां लापता:बन्नादेवी में महिला और 11 वर्षीय बेटी गायब, सासनीगेट में किशोरी लापता

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Aligarh
  • Aligarh Missing Case | Mother Daughter And Teen Girl Vanish From Bannadevi

अलीगढ़ में मां-बेटी समेत दो किशोरियां लापता:बन्नादेवी में महिला और 11 वर्षीय बेटी गायब, सासनीगेट में किशोरी लापताअलीगढ़5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से महिला के साथ 11 वर्षीय बेटी और 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में परिजनों ने युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, घर से नकदी और जेवर भी गायब हैं।

.

बन्नादेवी में मां-बेटी लापता

बन्नादेवी थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर से एक महिला अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के पति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मकान में किराये पर रहने वाला बीरेश उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया है। उसके साथ 11 वर्षीय बेटी भी है।

पति के मुताबिक, पांच सितंबर की मध्यरात्रि बीरेश अपने भाई गोविंद और मां सुनीता के साथ उसकी पत्नी और बेटी को लेकर चला गया। इसके बाद घर से उसकी मां के सोने-चांदी के आभूषण और प्लाट खरीदने के लिए रखे दो लाख रुपये भी गायब मिले।

काफी तलाश के बाद भी मां-बेटी का पता नहीं चला। दोनों के मोबाइल नंबर भी बंद हैं। आशंका जताई कि उसकी बेटी को कहीं बेच दिया जा सकता है। उसका कहना है कि बेटी ने बड़ी बहन के मोबाइल पर फोन कर बात करने का प्रयास किया था, लेकिन पीछे से किसी व्यक्ति ने फोन छीन लिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

सासनीगेट से 15 वर्षीय किशोरी गायब

दूसरा मामला सासनीगेट थाना क्षेत्र का है। यहां 15 वर्षीय किशोरी नौ सितंबर की रात करीब आठ बजे घर से सामान लेने की बात कहकर निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों के मुताबिक, घर की अलमारी में किस्त जमा करने के लिए रखे एक लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर भी गायब मिले। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मोहल्ले का जतिन पुत्र कालीचरन उनकी बेटी के संपर्क में था। आरोप है कि जतिन ने अपने मां-बाप की मदद से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा लिया। सासनीगेट एसओ उपेंद्र मलिक ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

'महाभारत' के भीम सौरव गुर्जर को जेल:महिला ने शादी का झांसा देकर प्रताड़ना का आरोप लगाया; ब्रह्मास्त्र फिल्म में काम कर चुके

Hindi News Entertainment Bollywood Mahabharat Actor Saurav Gurjar Arrested In Hyderabad | Legal Controversy ‘महाभारत’ के भीम सौरव गुर्जर को जेल:महिला ने शादी का झांसा देकर प्रताड़ना का आरोप लगाया;…

अस्पताल का ओटी सील करने पर अधिकारी से मारपीट:डॉक्टर को गाड़ी से खींचकर पीटने की कोशिश, कपड़े फटे; पुलिस से सुरक्षा मांगी

Hindi News Local Uttar pradesh Shamli Shamli Hospital Raid Controversy | Health Officer Attacked, Security Sought अस्पताल का ओटी सील करने पर अधिकारी से मारपीट:डॉक्टर को गाड़ी से खींचकर पीटने…

You Missed

'महाभारत' के भीम सौरव गुर्जर को जेल:महिला ने शादी का झांसा देकर प्रताड़ना का आरोप लगाया; ब्रह्मास्त्र फिल्म में काम कर चुके

  • By dp
  • September 20, 2026
  • 0 views
'महाभारत' के भीम सौरव गुर्जर को जेल:महिला ने शादी का झांसा देकर प्रताड़ना का आरोप लगाया; ब्रह्मास्त्र फिल्म में काम कर चुके

Funeral home launches internal review after woman was mistakenly cremated

  • By dp
  • September 20, 2026
  • 1 views
Funeral home launches internal review after woman was mistakenly cremated

अलीगढ़ में मां-बेटी समेत दो किशोरियां लापता:बन्नादेवी में महिला और 11 वर्षीय बेटी गायब, सासनीगेट में किशोरी लापता

  • By dp
  • September 20, 2026
  • 2 views
अलीगढ़ में मां-बेटी समेत दो किशोरियां लापता:बन्नादेवी में महिला और 11 वर्षीय बेटी गायब, सासनीगेट में किशोरी लापता

How to Watch, Listen to & Stream Vikings at Bears in 2026 Week 2 Game

  • By dp
  • September 20, 2026
  • 3 views
How to Watch, Listen to & Stream Vikings at Bears in 2026 Week 2 Game

अस्पताल का ओटी सील करने पर अधिकारी से मारपीट:डॉक्टर को गाड़ी से खींचकर पीटने की कोशिश, कपड़े फटे; पुलिस से सुरक्षा मांगी

  • By dp
  • September 20, 2026
  • 3 views
अस्पताल का ओटी सील करने पर अधिकारी से मारपीट:डॉक्टर को गाड़ी से खींचकर पीटने की कोशिश, कपड़े फटे; पुलिस से सुरक्षा मांगी

Bournemouth v Liverpool: Premier League – live

  • By dp
  • September 20, 2026
  • 3 views
Bournemouth v Liverpool: Premier League – live