साइबर अपराधियों का साम्राज्य ध्वस्त करेगी वाराणसी पुलिस:सीपी ने 15 दिन में थानों से मांगी रिपोर्ट, 58 गैंग किए लिस्टेड

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Varanasi Cyber Crime Crackdown | Police List 58 Gangs, Plan Strict Action

साइबर अपराधियों का साम्राज्य ध्वस्त करेगी वाराणसी पुलिस:सीपी ने 15 दिन में थानों से मांगी रिपोर्ट, 58 गैंग किए लिस्टेडवाराणसी1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में साइबर ठगी की शिकायतों और कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस अब कठोर से कठोर एक्शन लेगी। अपराधियों को मात देने के लिए वाराणसी की साइबर क्राइम टीम अपनी पुलिसिंग में भी बदलाव करेगी।

.

कार्रवाई के बाद गिरफ्तार हुए साइबर अपराधियों की केस फाइल उनके जेल जाने के बाद बंद नहीं होगी बल्कि नेटवर्क और साम्राज्य पर एक्शन जारी रहेगा। अपराधियों के साथ ही उनके मददगारों को दूसरे फेज में गिरफ्तार किया जाएगा।

तीसरे फेज में उनकी संपत्तियों और अन्य स्रोतों पर कार्रवाई की जाएगी। अब सिर्फ ठगी करने वाले नहीं, बल्कि म्यूल अकाउंट खुलवाने वाले, फर्जी सिम बेचने वाले, फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले और ATM से ठगी की रकम निकालने वाले पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाए।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने जिले में चिह्नित हुए साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिसिंग में बदलाव लाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए साइबर टीम ने ब्लूप्रिंट भी रखा, जिसमें कुछ सुझाव के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

सीपी ने तीनों जोन साइबर प्रभारियों को प्रत्येक 15 दिन में लंबित केसों की समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट तलब की है। साथ ही चिह्नित लोकल अपराधियों की निगरानी करने और उनके नंबरों को ट्रैस करने की बात कही।

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर आवास के सभागार में साइबर क्राइम की मीटिंग में शामिल अधिकारी और नोडल अधिकारी।वाराणसी के पुलिस कमिश्नर आवास के सभागार में साइबर क्राइम की मीटिंग में शामिल अधिकारी और नोडल अधिकारी।

58 गैंग का पर्दाफाश, 277 साइबर ठग दबोचे

साइबर क्राइम टीम ने एक साल में कमिश्नरेट पुलिस की कामयाबी के साथ रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया। बताया कि पिछले एक साल में साइबर क्राइम पुलिस ने 58 साइबर गैंग का पर्दाफाश कर 277 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

डिजिटल अरेस्ट के 5 बड़े मामलों में 36 अपराधियों को पकड़ा गया और उनके पास से 1.20 करोड़ रुपये, कार और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए।अवैध कॉल सेंटरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ कर 175 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गैंग निवेश, विदेशी नागरिकों से ठगी और नौकरी के नाम पर ठगी करते थे।साइबर शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 16,982 NCRP शिकायतों का निस्तारण किया गया।

सीपी मोहित अग्रवाल के कैंप कार्यालय में मीटिंग के दौरान सभी डीसीपी समेत 3 जोन के साइबर प्रभारी और साइबर नोडल अधिकारी मौजूद रहे।सीपी मोहित अग्रवाल के कैंप कार्यालय में मीटिंग के दौरान सभी डीसीपी समेत 3 जोन के साइबर प्रभारी और साइबर नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

25 करोड़ होल्ड कराए, 4.5 करोड़ वापस दिलाए

साइबर टीम ने बताया कि वित्तीय कार्रवाई में 25 करोड़ रुपये की ठगी की रकम को होल्ड कराया गया। प्रक्रिया पूरी कर 4.5 करोड़ रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए गए। साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले 10,176 मोबाइल नंबर और 8,262 IMEI नंबर ब्लॉक कराए गए।

21 शातिरों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया। ठगों के जाल में फंसे 550 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित परिजनों को सौंपा गया और 17 चार पहिया वाहन बरामद किए गए।सीपी ने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों और चौराहों पर 25 हजार से ज्यादा लोगों को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए गए हैं।

साइबर क्राइम की मीटिंग में डीसीपी अपराध नीतू, डीसीपी राजेश कुमार पाण्डेय, एडीसीपी अपराध नृपेन्द्र सहित सभी जोन के साइबर प्रभारी और साइबर नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

Hindi News Entertainment Bollywood Kamal Haasan Birthday Special | Controversial Statements & Film Career कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार…

ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Tilak Nagar Liquor Trader Email Hack Fraud | Cyber Cell Blocks Money ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने…

You Missed

Utah Royals make their first-ever playoff match, and ownership says the season is already a success

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 0 views
Utah Royals make their first-ever playoff match, and ownership says the season is already a success

कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 0 views
कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

2026 Election Results Live Updates: Democrats’ Lead in Mississippi Senate Midterm Grows

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
2026 Election Results Live Updates: Democrats’ Lead in Mississippi Senate Midterm Grows

ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने