ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Tilak Nagar Liquor Trader Email Hack Fraud | Cyber Cell Blocks Money

ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिसकानपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साइबर अपराधियों ने ई-मेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ रुपये की साइबर ठगी कर ली। गनीमत रही कि साइबर सेल को वक्त रहते सूचना मिल गई और पूरा पैसा निकलने से पहले ही खाते में होल्ड करा लिया। शराब कंपनी के प्रतिनिधि ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया ह

.

8 अक्टूबर को कंपनी को भेजा था ईमेल

राजस्थान लिकर्स लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि आशीष लालवानी ने बताया कि कंपनी का पंजीकृत कार्यालय तिलक नगर में है। कंपनी के यूपी के साथ ही पंजाब, राजस्थान में भी प्लांट हैं। कंपनी के कला कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड के साथ पिछले कई वर्षों से व्यापारिक संबंध हैं। माल की आपूर्ति व भुगतान आदि की पुष्टि कंपनी की ईमेल आईडी [email protected] के माध्यम से राजस्थान लिकर्स लिमिटेड को प्राप्त होती है।

आशीष ने बताया कि पुष्टि के बाद उनके द्वारा दिये गये खाते में पैसा भेज दिया जाता है। हाल ही में कंपनी ने कला कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड से कुछ माल मंगाया था, जिसके एवज में बिल का भुगतान करना था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने कला कंस्ट्रक्शन की ई-मेल आईडी हैक कर ली। छल एवं धोखाधड़ी करके उक्त ईमेल आईडी से एक फर्जी ई-मेल आठ अक्टूबर 2026 को उनकी कंपनी को भेजकर भुगतान के लिए कहा गया।

इस ई-मेल आईडी में भेजा गया खाता कैनरा बैंक नई दिल्ली का था। आशीष ने बताया कि खाता बदलाव को लेकर कंपनी की ओर से कला कंस्ट्रक्शन के निदेशक अनुराग बिंदल से पूछा गया तो उन्होंने व्हाट्सएप पर पुष्टि कर दी। हालांकि बदला गया खाता किस बैंक में है यह पुष्टि नहीं हो सकी। जिसके बाद रुपयों का भुगतान कर दिया गया।

3.50 करोड़ के चार ट्रांजेक्शन हुए थे

साइबर थाना प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि कंपनी की ओर से तीन नवंबर को 3.50 करोड़ रुपये के चार ट्रांजेक्शन किए गए जिसमें एक करोड़ रुपये साइबर ठगों के कैनरा बैंक वाले खाते में पहुंच गया। कला कंस्ट्रक्शन को भुगतान नहीं मिला तो राजस्थान लिकर्स लिमिटेड के अधिकारियों को जानकारी दी। जिसके बाद कंपनी के प्रतिनिधि ने मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि कैनरा बैंक के खाते में भेजे गए रुपयों को होल्ड करा दिया गया है। रुपये वापसी की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।

पंजाब वाले प्लांट में कंस्ट्रक्शन के लिए हुआ था भुगतान

कंपनी के प्रतिनिधि आशीष लालवानी ने बताया कि राजस्थान लिकर्स लिमिटेड कंपनी के यूपी के साथ ही राजस्थान और पंजाब में भी प्लांट हैं। पंजाब वाले प्लांट में कंस्ट्रक्शन कार्य के लिए दिल्ली की कंपनी को भुगतान करना था। इसी दौरान ई-मेल हैक कर साइबर ठगो ने रुपये ट्रांसफर करा लिए।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

Hindi News Local Rajasthan Ramayan Movie Jaipur Jewelry | Ranbir Kapoor Sai Pallavi Ornaments राजस्थान एक्सप्लेनर4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण,…

कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

Hindi News Entertainment Bollywood Kamal Haasan Birthday Special | Controversial Statements & Film Career कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार…

You Missed

2026 Election Results Live Updates: Democrats’ Lead in Mississippi Senate Midterm Grows

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 1 views
2026 Election Results Live Updates: Democrats’ Lead in Mississippi Senate Midterm Grows

ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 1 views
ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

Why Jarrett Allen’s knee injury has the Cavs holding their breath

  • By dp
  • November 6, 2026