मंदिर भूमि की पैमाइश के आदेश से चिंता बढ़ी:महर्षि वाल्मीकि महासभा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर यथास्थिति रखने की मांग की

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • Sambhal Mandlai Temple Land Dispute: Valmiki Mahasabha Submits Memorandum

मंदिर भूमि की पैमाइश के आदेश से चिंता बढ़ी:महर्षि वाल्मीकि महासभा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर यथास्थिति रखने की मांग कीफिरोज अली | संभल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सम्भल के ग्राम मंडलाई में स्थित करीब 200 से 300 साल पुराने श्री अर्धनारीश्वर महाकाल मंदिर की भूमि को लेकर मंगलवार को महर्षि भगवान वाल्मीकि महासभा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सदर तहसील पहुंचे। उन्होंने उपजिलाधिकारी विकास चंद्र के नाम तहसीलदार धीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें मंदिर परिसर की भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने और पैमाइश के आदेश को रद्द करने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम मंडलाई में स्थित श्री अर्धनारीश्वर महाकाल मंदिर एक प्राचीन धार्मिक स्थल है। इस मंदिर में पुराने समय से ही सभी हिंदू जातियों के लोग लगातार पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करते आ रहे हैं। मंदिर परिसर की भूमि चारों ओर से दीवार से घिरी हुई है।

महासभा के अनुसार, इस भूमि पर कभी किसी का कब्जा नहीं रहा और गांव वाले मिलकर मंदिर परिसर की देखभाल करते आ रहे हैं। मंदिर आबादी के पास स्थित है। ज्ञापन में मंदिर को वाल्मीकि समाज का क्षेत्र में एकमात्र प्रमुख मंदिर बताया गया। यहां वाल्मीकि समाज के साथ-साथ सभी हिंदू समाज के लोग पूजा-पाठ और धार्मिक कार्य करते हैं।

सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका भी जताई

महासभा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग लालच और निजी स्वार्थ के कारण मंदिर परिसर की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। वे लेखपाल और स्थानीय कर्मचारियों की मिलीभगत से गलत जानकारी पेश कर मंदिर की भूमि पर गलत कार्रवाई कराने का प्रयास कर रहे हैं।

इससे क्षेत्र के सभी हिंदू समाज में नाराजगी है। साथ ही गांव और क्षेत्र में शांति तथा सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका भी जताई गई है।

ज्ञापन में मांग की गई कि मंदिर परिसर की भूमि की पैमाइश संबंधी आदेश रद्द कर यथास्थिति कायम रखी जाए। साथ ही भूमि पर कब्जे या निर्माण के संबंध में किसी भी पक्ष के पक्ष में कोई आदेश पारित न किया जाए, जिससे क्षेत्र में शांति और सामाजिक सौहार्द बना रहे।

इस मौके पर नरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, प्रेम सिंह, बबलू कुमार, मनवीर कुमार, डोरी लाल, राजपाल, जोगेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, मोहित कुमार, नरेश कुमार, विशाल, चंद्रसेन और हर प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

    Hindi News Entertainment Bollywood Kamal Haasan Birthday Special | Controversial Statements & Film Career कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार…

    ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Tilak Nagar Liquor Trader Email Hack Fraud | Cyber Cell Blocks Money ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने…

    You Missed

    Utah Royals make their first-ever playoff match, and ownership says the season is already a success

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 0 views
    Utah Royals make their first-ever playoff match, and ownership says the season is already a success

    कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 0 views
    कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

    2026 Election Results Live Updates: Democrats’ Lead in Mississippi Senate Midterm Grows

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    2026 Election Results Live Updates: Democrats’ Lead in Mississippi Senate Midterm Grows

    ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

    4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने