सलमान खान अपने ड्राइवर पर भड़के:दावा- फैन का पैर गाड़ी के नीचे आया; फटकार लगाते दिखे एक्टर

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Salman Khan Bodyguard Video; BJP Ashish Shelar Ganpati Darshan | Mumbai News

सलमान खान अपने ड्राइवर पर भड़के:दावा- फैन का पैर गाड़ी के नीचे आया; फटकार लगाते दिखे एक्टर4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सलमान अपने ड्राइवर को फटकारते नजर आए। - Dainik Bhaskarसोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सलमान अपने ड्राइवर को फटकारते नजर आए।

सलमान खान गुरुवार को मुंबई में भाजपा नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार के आवास और गणपति पंडाल में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। इसी दौरान सलमान का एक वीडियो सामने आया, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि फैन का पैर कार के नीचे आने पर सलमान ड्राइवर से नाराज हो गए।

वहीं, गणपति उत्सव में शामिल होने के बाद जब वे बाहर निकलने लगे तो फैंस और पैपराजी की बड़ी भीड़ जमा हो गई।

इसी दौरान भीड़ में खड़े एक बच्चे को गलती से बॉडीगार्ड ने धक्का मार दिया। सलमान ने बच्चे को देखा तो उसके पास जाकर प्यार से हाथ मिलाया। भारी भीड़ के बीच सलमान लोगों से रास्ता साफ करने का इशारा करते नजर आए, ताकि वे वहां से निकल सकें।

देखें सलमान खान की 5 तस्वीरें-

मंत्री आशीष शेलार के साथ सलमान खान।मंत्री आशीष शेलार के साथ सलमान खान।सलमान खान सिर पर काली टोपी और गले में शॉल पहने नजर आए।सलमान खान सिर पर काली टोपी और गले में शॉल पहने नजर आए।सलमान खान बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए।सलमान खान बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए।सलमान खान भीड़ के बीच सुरक्षाकर्मियों से घिरे नजर आए।सलमान खान भीड़ के बीच सुरक्षाकर्मियों से घिरे नजर आए।भीड़ में बच्चे को धक्का लगा तो सलमान खान ने उससे बात कर हाथ मिलाया।भीड़ में बच्चे को धक्का लगा तो सलमान खान ने उससे बात कर हाथ मिलाया।

वहीं, कल दर्शन के दौरान का सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि भीड़ से कार निकालने की कोशिश में एक फैन का पैर सलमान की गाड़ी के नीचे आ गया था। इसके चलते सलमान ड्राइवर से नाराज हो गए। उन्होंने ड्राइवर को फटकार लगाई।

हालांकि, इस घटना पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई कि फैन का पैर सलमान की गाड़ी के नीचे आ गया था।

परिवार के साथ गणपति उत्सव में शामिल हुए थे

सलमान खान मुंबई में गणेश चतुर्थी समारोह में लगातार शामिल हो रहे हैं। वे अपने परिवार के साथ भी गणपति उत्सव और पारंपरिक आरती में शामिल हुए थे।

अभिनेता बांद्रा में अपने भाई सोहेल खान के घर भी पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ गणपति विसर्जन में हिस्सा लिया था।

सलमान मंगलवार को खान परिवार के गणपति विसर्जन में शामिल हुए थे। उन्होंने परिवार के साथ बप्पा की आरती की। इस बार खान परिवार ने सोहेल खान के घर गणेश चतुर्थी का आयोजन किया था।

विसर्जन के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें सलमान गणपति बप्पा की उल्टी आरती करते दिखे थे। कुछ देर बाद बहन अर्पिता ने उन्हें टोकते हुए सही तरीका बताया, जिसके तुरंत बाद सलमान ने गलती सुधार ली थी।

गणपति बप्पा की आरती करते हुए सलमान खान।गणपति बप्पा की आरती करते हुए सलमान खान।गणपति बप्पा की उल्टी आरती करने पर अर्पिता ने सलमान खान को टोका।गणपति बप्पा की उल्टी आरती करने पर अर्पिता ने सलमान खान को टोका।सलमान खान ने अपनी गलती सुधारते हुए सही तरीके से गणपति बप्पा की आरती की।सलमान खान ने अपनी गलती सुधारते हुए सही तरीके से गणपति बप्पा की आरती की।

सलमान खान के परिवार के गणपति विसर्जन में उनकी दोस्त यूलिया वंतूर भी पहुंची। सलमान के ठीक बाद यूलिया ने आरती की। अर्पिता खान उन्हें भी आरती सिखाती दिखीं।

विसर्जन से पहले खान परिवार ने की आरती

सोहेल खान के बिल्डिंग परिसर में हुए गणेश विसर्जन में पूरा खान परिवार शामिल रहा। सोहेल खान, अर्पिता शर्मा ने बच्चों के साथ आरती की। वहीं हेलेन और अन्य मेहमानों ने भी बप्पा के दर्शन किए।

अर्पिता शर्मा ने बच्चों के साथ आरती की।अर्पिता शर्मा ने बच्चों के साथ आरती की।विसर्जन सोहेल की बिल्डिंग परिसर में हुआ, जहां इसके लिए पानी की बड़ी टंकी रखी गई थी।विसर्जन सोहेल की बिल्डिंग परिसर में हुआ, जहां इसके लिए पानी की बड़ी टंकी रखी गई थी।हेलेन ने भी गणपति विसर्जन से पहले आरती की।हेलेन ने भी गणपति विसर्जन से पहले आरती की।बच्चों के साथ डांस करते हुए सलमान खान।बच्चों के साथ डांस करते हुए सलमान खान।

गणेश चतुर्थी पर सलमान ने बदला लुक

सलमान खान ने गणेश चतुर्थी में अपना लुक पूरी तरह बदल लिया है। वह सोहेल खान और अंबानी परिवार के घर गणेश स्थापना के बाद बैंडाना लुक में पहुंचे।

ऐसा ही कुछ मिलता-जुलता लुक विसर्जन में दिखा। उन्होंने टी-शर्ट, हाफ लेदर जैकेट के साथ विंटर कैप पहन रखी थी। सोहेल खान के घर विसर्जन में पहुंचे सलमान का स्टाफ की गोद में सो रही एक बच्ची ने ध्यान खींच लिया। सलमान पास गए और बच्ची को सहलाया।

सलमान ने अंबानी परिवार के घर लिया था बप्पा का आशीर्वाद

सलमान खान अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन का हिस्सा बने हैं। इस दौरान उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया और भगवान को फूल अर्पण किए।

सलमान खान ने नए लुक के साथ एंटीलिया में एंट्री ली और तस्वीरें क्लिक कराईं। कुछ देर बाद उन्होंने गणपति प्रतिमा के सामने जाकर आशीर्वाद लिया। पंडित जी ने उन्हें तिलक लगाया और पटका पहनाया। आगे सलमान ने गणपति बप्पा को पुष्प अर्पित किए।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आगरा में हाइट गेज से टकराई सवारियों से भरी बस:डेस्टिनेशन बोर्ड धराशायी, मौके पर पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Bus Accident | Passengers Rescued After Height Gauge Collision आगरा में हाइट गेज से टकराई सवारियों से भरी बस:डेस्टिनेशन बोर्ड धराशायी, मौके पर…

    ललित मोदी पर बनेगी बायोपिक:रणवीर सिंह रोल निभाने में दिलचस्पी दिखा चुके, साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे फिल्म

    Hindi News Entertainment Bollywood Lalit Modi Biopic | Sajid Nadiadwala To Produce IPL Founder Film ललित मोदी पर बनेगी बायोपिक:रणवीर सिंह रोल निभाने में दिलचस्पी दिखा चुके, साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस…

    You Missed

    Apple settlement could mean a payout for some iPhone owners

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 2 views
    Apple settlement could mean a payout for some iPhone owners

    सलमान खान अपने ड्राइवर पर भड़के:दावा- फैन का पैर गाड़ी के नीचे आया; फटकार लगाते दिखे एक्टर

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 3 views
    सलमान खान अपने ड्राइवर पर भड़के:दावा- फैन का पैर गाड़ी के नीचे आया; फटकार लगाते दिखे एक्टर

    15-year-old teen dies following shooting near Spring ISD’s Westfield High School

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 4 views
    15-year-old teen dies following shooting near Spring ISD’s Westfield High School

    आगरा में हाइट गेज से टकराई सवारियों से भरी बस:डेस्टिनेशन बोर्ड धराशायी, मौके पर पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 4 views
    आगरा में हाइट गेज से टकराई सवारियों से भरी बस:डेस्टिनेशन बोर्ड धराशायी, मौके पर पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    Measles reported in a new Wisconsin location, this time Chippewa County

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 2 views
    Measles reported in a new Wisconsin location, this time Chippewa County

    ललित मोदी पर बनेगी बायोपिक:रणवीर सिंह रोल निभाने में दिलचस्पी दिखा चुके, साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे फिल्म

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 4 views
    ललित मोदी पर बनेगी बायोपिक:रणवीर सिंह रोल निभाने में दिलचस्पी दिखा चुके, साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे फिल्म