बाराबंकी में 1.03 करोड़ की हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार:512 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ मो. नदीम उर्फ राजू पकड़ा गया, पार्टनर संग करता था तस्करी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Barabanki
  • Barabanki Crime: Mo Nadeem Alias Raju Arrested With Heroin | Latest News

बाराबंकी में 1.03 करोड़ की हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार:512 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ मो. नदीम उर्फ राजू पकड़ा गया, पार्टनर संग करता था तस्करीसरफराज वारसी | बाराबंकी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाराबंकी में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एएनटीएफ पुलिस को सफलता मिली है। टीम ने कोतवाली नगर क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से 512 ग्राम अवैध हेरोइन मिली है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 3 लाख रुपये बताई जा रही है।

एएनटीएफ टीम ने आरोपी मो. नदीम उर्फ राजू को कोतवाली नगर क्षेत्र में क्रिस्टल गार्डेन के पास से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 512 ग्राम हेरोइन और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। मादक पदार्थ की यह बड़ी मात्रा मिलने के बाद पुलिस ने इसे तस्करी के नेटवर्क से जोड़कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़ी जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि नदीम अपने एक पार्टनर के साथ मिलकर हेरोइन खरीदता और बेचता था। वे सस्ते दामों में मादक पदार्थ खरीदकर ग्राहकों को महंगे दामों में सप्लाई करते थे।

एएनटीएफ टीम अब आरोपी के मोबाइल फोन और पूछताछ से मिली जानकारियों के आधार पर उसके नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाया जाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई होती थी। आरोपी के पार्टनर की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इस मामले में कोतवाली नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे आयुष्मान खुराना:संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को तिलक लगाया; अंकिता लोखंडे ने बप्पा के चरणों में झुककर लिया आशीर्वाद

    Hindi News Entertainment Bollywood Bollywood Lalbaugcha Raja Darshan Photos; Sanjay Dutt Kartik Aaryan | Rajpal Yadav लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे आयुष्मान खुराना:संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को तिलक…

    ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक जारी:मोटी मूंछें, खून के दाग वाली शर्ट और गॉगल्स में दिखा रौबदार अंदाज

    Hindi News Entertainment Bollywood Ranbir Kapoor Love And War First Look | Sanjay Leela Bhansali Movie ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक जारी:मोटी मूंछें, खून के दाग…

    You Missed

    Robert Moreno’s First Friendlies: South Korea vs Ecuador, Uruguay, Venezuela, and Uzbekistan Preview | Tavern of the Taeguk Warriors

    • By dp
    • September 24, 2026
    • 2 views
    Robert Moreno’s First Friendlies: South Korea vs Ecuador, Uruguay, Venezuela, and Uzbekistan Preview | Tavern of the Taeguk Warriors

    लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे आयुष्मान खुराना:संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को तिलक लगाया; अंकिता लोखंडे ने बप्पा के चरणों में झुककर लिया आशीर्वाद

    • By dp
    • September 24, 2026
    • 1 views
    लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे आयुष्मान खुराना:संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को तिलक लगाया; अंकिता लोखंडे ने बप्पा के चरणों में झुककर लिया आशीर्वाद

    Troye Sivan on His Bold New Album, Touring with Charli XCX and Casting Nicole Kidman

    • By dp
    • September 24, 2026
    • 2 views
    Troye Sivan on His Bold New Album, Touring with Charli XCX and Casting Nicole Kidman

    बाराबंकी में 1.03 करोड़ की हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार:512 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ मो. नदीम उर्फ राजू पकड़ा गया, पार्टनर संग करता था तस्करी

    • By dp
    • September 24, 2026
    • 3 views
    बाराबंकी में 1.03 करोड़ की हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार:512 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ मो. नदीम उर्फ राजू पकड़ा गया, पार्टनर संग करता था तस्करी

    Werner Herzog and Orlando Bloom on ‘Bucking Fastard’ and That Threesome Scene With the Mara Sisters: ‘It Has Such Charm and Depth’

    • By dp
    • September 24, 2026
    • 4 views