‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक जारी:मोटी मूंछें, खून के दाग वाली शर्ट और गॉगल्स में दिखा रौबदार अंदाज

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ranbir Kapoor Love And War First Look | Sanjay Leela Bhansali Movie

‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक जारी:मोटी मूंछें, खून के दाग वाली शर्ट और गॉगल्स में दिखा रौबदार अंदाज52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पोस्टर में रणबीर कपूर एक आसमानी रंग की विंटेज कार चलाते हुए नजर आ रहे हैं। - Dainik Bhaskarपोस्टर में रणबीर कपूर एक आसमानी रंग की विंटेज कार चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक बुधवार को सामने आया है। पोस्टर में रणबीर का इंटेंस और रॉ अंदाज नजर आ रहा है।

रणबीर मोटी मूंछों, खून के दाग वाली शर्ट और गॉगल्स में दिखाई दे रहे हैं। उनका लुक किरदार के रफ और मजबूत अंदाज की झलक देता है।

शर्ट पर खून के दाग फिल्म की डार्क और एक्शन से भरपूर कहानी की ओर इशारा करते हैं। वहीं, गॉगल्स उनके किरदार को स्टाइलिश लुक दे रहे हैं।

फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर के लुक वाला पोस्टर।फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर के लुक वाला पोस्टर।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून! संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को। फिल्मों में मिलते हैं!”

मेकर्स की पोस्ट।मेकर्स की पोस्ट।

पोस्टर में रणबीर का यह अवतार उनके अब तक के किरदारों से काफी अलग नजर आ रहा है। फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आएंगे।

‘लव एंड वॉर’ दुनियाभर में 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है।

‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट कई बार बदली

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट अब तक कई बार बदली जा चुकी है। सबसे पहले इसकी रिलीज की घोषणा जनवरी 2024 में हुई थी। उस समय फिल्म को क्रिसमस 2025 पर रिलीज करने की योजना थी।

बड़े स्तर पर हो रही शूटिंग और प्रोडक्शन में ज्यादा समय लगने के कारण रिलीज को आगे बढ़ाया गया। इसके बाद मार्च 2026 में फिल्म रिलीज होने की बात सामने आई। इस बीच 14 अगस्त 2026 की रिलीज डेट की भी चर्चा हुई थी।

हालांकि, फिल्म का काम तय समय में पूरा नहीं हो सका। खास तौर पर बड़े वीएफएक्स और हवाई एक्शन सीन्स के कारण समय बढ़ा। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट तय की। 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज तय की गई है।

भंसाली के साथ विक्की की पहली फिल्म

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार एक साथ नजर आएंगे। हालांकि, रणबीर और आलिया इससे पहले भी भंसाली के साथ काम कर चुके हैं।

रणबीर कपूर ने भंसाली के निर्देशन में ‘सांवरिया’ (2007) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर भी मुख्य भूमिका में थीं।

आलिया भट्ट ने भंसाली के साथ पहली बार ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (2022) में काम किया। फिल्म में उन्होंने गंगूबाई का किरदार निभाया था। इस भूमिका के लिए आलिया को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला था।

वहीं, विक्की कौशल ने ‘लव एंड वॉर’ से पहले भंसाली के निर्देशन में कोई फिल्म नहीं की है। ऐसे में यह उनके लिए भंसाली के साथ पहली फिल्म है।

सेट से लीक हुए थे स्टारकास्ट के लुक, देखिए तस्वीरें-

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली सेट पर सीन को लेकर चर्चा करते नजर आए थे।रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली सेट पर सीन को लेकर चर्चा करते नजर आए थे।रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म के सीन और अपने किरदार पर चर्चा करते दिखाई दिए थे।रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म के सीन और अपने किरदार पर चर्चा करते दिखाई दिए थे।

‘लव एंड वॉर’ के सेट पर जून में हादसा हुआ

फिल्म ‘लव एंड वॉर’ जून 2026 में सेट पर हुए एक हादसे के बाद चर्चा में आ गई थी। 17 जून को मुंबई के फिल्मसिटी के पास रॉयल पंप स्टूडियो में 42 वर्षीय कारपेंटर चंद्रधारी सिंह यादव की करंट लगने से मौत हो गई थी। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ था।

हादसे के बाद भंसाली प्रोडक्शंस ने मृतक के परिवार को 40 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज यानी FWICE ने मुआवजा बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने की मांग की थी। संगठन ने परिवार के बच्चों की पढ़ाई और मृतक की पत्नी को रोजगार देने की भी अपील की थी।

इसके बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन यानी AICWA ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा। संगठन ने हादसे की जांच और संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR की मांग की।

AICWA ने मृतक के परिवार को 1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग भी रखी। संगठन ने सेट पर सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर सवाल उठाए।

AICWA ने यह भी कहा था कि घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। साथ ही फिल्म सेट की सुरक्षा जांच कराने की मांग की गई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    वाराणसी में बिजली मीटर लगाने को लेकर मारपीट:युवती समेत 3 घायल, मोबाइल-चेन छीनने का आरोप; 7 पर FIR

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Badagaon Clash | Electricity Meter Dispute Assault & FIR वाराणसी में बिजली मीटर लगाने को लेकर मारपीट:युवती समेत 3 घायल, मोबाइल-चेन छीनने का…

    मुरादाबाद में शिक्षकों के बकाया भुगतान को मंजूरी मिली:डीआईओएस ने जल्द भुगतान का भरोसा दिया, धरना स्थगित करने की अपील

    Hindi News Local Uttar pradesh Moradabad Moradabad Teachers Arrears Payment Update | DIOS Assurance To Teacher Union मुरादाबाद में शिक्षकों के बकाया भुगतान को मंजूरी मिली:डीआईओएस ने जल्द भुगतान का…

    You Missed

    Werner Herzog and Orlando Bloom on ‘Bucking Fastard’ and That Threesome Scene With the Mara Sisters: ‘It Has Such Charm and Depth’

    • By dp
    • September 24, 2026
    • 1 views
    Werner Herzog and Orlando Bloom on ‘Bucking Fastard’ and That Threesome Scene With the Mara Sisters: ‘It Has Such Charm and Depth’

    ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक जारी:मोटी मूंछें, खून के दाग वाली शर्ट और गॉगल्स में दिखा रौबदार अंदाज

    • By dp
    • September 24, 2026
    • 1 views
    ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक जारी:मोटी मूंछें, खून के दाग वाली शर्ट और गॉगल्स में दिखा रौबदार अंदाज

    Tropical Storm Nolo to grow into hurricane as it moves toward Hawaii island | Honolulu Star-Advertiser

    • By dp
    • September 24, 2026
    • 3 views
    Tropical Storm Nolo to grow into hurricane as it moves toward Hawaii island | Honolulu Star-Advertiser

    वाराणसी में बिजली मीटर लगाने को लेकर मारपीट:युवती समेत 3 घायल, मोबाइल-चेन छीनने का आरोप; 7 पर FIR

    • By dp
    • September 24, 2026
    • 4 views
    वाराणसी में बिजली मीटर लगाने को लेकर मारपीट:युवती समेत 3 घायल, मोबाइल-चेन छीनने का आरोप; 7 पर FIR

    Eight USS Lincoln personnel have attempted suicide, US navy confirms

    • By dp
    • September 24, 2026
    • 4 views
    Eight USS Lincoln personnel have attempted suicide, US navy confirms

    मुरादाबाद में शिक्षकों के बकाया भुगतान को मंजूरी मिली:डीआईओएस ने जल्द भुगतान का भरोसा दिया, धरना स्थगित करने की अपील

    • By dp
    • September 24, 2026
    • 5 views
    मुरादाबाद में शिक्षकों के बकाया भुगतान को मंजूरी मिली:डीआईओएस ने जल्द भुगतान का भरोसा दिया, धरना स्थगित करने की अपील