- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Gorakhpur Youth Death | Train Accident | Mental Health Issues
गोरखपुर में चपेट में आने से युवक की मौत:मानसिक स्थिति खराब थी, 1 साल पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआआंचल द्विवेदी। गोरखपुर1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गोरखपुर में ट्रेन की चपेट में आने से 22 साल के एक युवक की मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
.
आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृतक की पहचान चौरी-चौरा के अमकोला थाना के रहने वाले विकास भारती के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक 1 साल पहले वह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था, तभी से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।
जानिए पूरा मामला…
गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करमहा ओवर ब्रिज के पास सुबह साढ़े पांच बजे के करीब ट्रेन की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके से पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और आगे कार्रवाई में जुटी है। मृतक की पहचान विकास भारती पुत्र बल्ली निवासी आमकोल थाना चौरी चौरा गोरखपुर के रूप में हुई।
परिवार में चीख-पुकार मच गई
पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन तत्काल थाने पहुंचे। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि विकास पिछले साल एक सड़क हादसे का शिकार हो गया।
उस दौरान उसके सिर पर गंभीर चोट आई। काफी इलाज के बाद वह थोड़ा ठीक हुआ। गहरी चोट लगने से मानसिक रूप से कमजोर हो गया था। उसका इलाज चल रहा था।
सोमवार की सुबह जब वह घर पर नहीं दिखा। तब परिजनों ने सोचा कि कहीं गांव में गया होगा अभी आ जाएगा। उन्हें नहीं पता था रात में कब उठ कर घर से बाहर निकल गया। विकास की अभी शादी नहीं हुई थी।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




