- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Gorakhpur Rotary Club Health Awareness Program & Blood Donation Camp
गोरखपुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया:रोटरी क्लब के स्वास्थ्य सेवा जागरूक कार्यक्रम में लागों ने रक्तदान कियागोरखपुर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब गोरखपुर की ओर से आईटीएम, गीडा के सहयोग से संस्थान परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं को स्वास्थ्य सेवाओं, सामाजिक उत्तरदायित्व और रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। लोगों ने रक्तद
.
क्लब के पूर्व अध्यक्ष मंकेश्वर नाथ पांडेय ने कहा कि युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के साथ समाज सेवा में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। अर्जित ज्ञान और कौशल का उपयोग समाजहित में हो, तभी शिक्षा की व्यापक सार्थकता सिद्ध होती है। श्याम बिहारी अग्रवाल ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। समय पर रक्त की उपलब्धता किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदायी हो सकती है।
डॉ. एन.के. सिंह ने युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सेवा कार्यों में नई पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी समाज के लिए सकारात्मक और प्रेरक संदेश है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रवीर आर्य ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम क्लब की प्रमुख प्राथमिकताओं में हैं। सचिव शुभेंदु श्रीवास्तव ने आयोजन में सहयोग करने वाले संस्थान, चिकित्सकीय टीम एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सामुदायिक सेवा निदेशक रीना त्रिपाठी ने स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। इस अवसर पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सहयोग से रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया और जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने के संकल्प को मजबूती दी। रक्तदान शिविर के अध्यक्ष प्रखर रंजन ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने बीआरडी मेडिकल कॉलेज की टीम, सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के संयोजन में अनुज अग्रवाल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में डॉ. आर.पी. शुक्ल, सतीश राय, रामपाल सिंह, आशुतोष मिश्र, अनिल बलानी और श्रीलाल मंझानी सहित रोटरी सदस्य, आईटीएम के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link



