मऊ में व्यापारी-अधिकारी संवाद कार्यक्रम आयोजित:जीएसटी और व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mau
  • Mau GST Vyapari Adhikari Samvad Program Chak | Tax Issues Discussed

मऊ में व्यापारी-अधिकारी संवाद कार्यक्रम आयोजित:जीएसटी और व्यापारिक समस्याओं पर चर्चासुशील सिंह | मऊ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मऊ में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी-अधिकारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उपायुक्त राज्य कर, खण्ड-3 मऊ मनोज कुमार यादव और सहायक आयुक्त राज्य कर ऋषि प्रसाद रस्तोगी के नेतृत्व में साहू मैरेज हॉल, भोला मोड़, मधुबन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और सुझावों को विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखा।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मनोज कुमार यादव, सहायक आयुक्त ऋषि प्रसाद रस्तोगी और राज्य कर अधिकारी सतीश चंद्र वर्मा ने व्यापारियों को जीएसटी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसमें रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, ई-वे बिल, ई-इनवॉइस की पात्रता, जीएसटी पंजीकरण के लाभ, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के फायदे और सोलर परियोजनाओं से जुड़ी कर प्रक्रियाएं शामिल थीं।

व्यापारियों ने अधिकारियों से कई सवाल पूछे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू ठठेरा ने स्क्रैप व्यवसाय से संबंधित कर प्रावधानों की जानकारी ली। उपाध्यक्ष रवि मद्देशिया ने ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े जीएसटी नियमों पर स्पष्टीकरण मांगा।

सर्राफा व्यापारी शैलेंद्र वर्मा ने पुरानी ज्वेलरी की मरम्मत के बाद बिक्री पर लगने वाले कर और व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के बारे में पूछा।

विनोद मद्देशिया ने ई-वे बिल से संबंधित प्रश्न उठाए। इसके अतिरिक्त, उपस्थित व्यापारियों ने जीएसटी पोर्टल को हिंदी भाषा में उपलब्ध कराने और व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की राशि 20 लाख रुपये करने की मांग भी रखी।

उपायुक्त राज्य कर मनोज कुमार यादव ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी व्यापारी अपने मोबाइल नंबर को जीएसटी पोर्टल पर अपडेट रखें, ताकि विभाग और व्यापारियों के बीच सीधा संवाद बना रहे। उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों की भी जानकारी दी।

यादव ने बताया कि इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों को अपनी समस्याएं और सुझाव खुलकर रखने का अवसर देना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग की जिम्मेदारी है कि प्राप्त सुझावों और समस्याओं को उचित स्तर तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाए।

कार्यक्रम में राज्य कर अधिकारी शिव कुमार गुप्ता, प्रशान्त कुमार, सर्वेश यादव सहित व्यापारी, पिन्टू जायसवाल, बृजेश जायसवाल, सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश; ठग सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने का आरोप

    Hindi News Entertainment Bollywood Nora Fatehi Summons | Delhi Court Directs Appearance In Sukesh Case ₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश…

    बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमन

    Hindi News Local Uttar pradesh Bulandshahar Bulandshahr Shradhanjali Sabha: Kailasho Devi Remembered By Dignitaries बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमनबुलंदशहर3…

    You Missed

    Reports: Riverchase Galleria on lockdown after shooting

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 0 views
    Reports: Riverchase Galleria on lockdown after shooting

    ₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश; ठग सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने का आरोप

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 0 views
    ₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश; ठग सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने का आरोप

    Round one of rain, storms arrives in Phoenix area; wet weekend ahead

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 1 views
    Round one of rain, storms arrives in Phoenix area; wet weekend ahead

    बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमन

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 2 views
    बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमन

    ATP Vienna Best Bets Including Paul vs Alcaraz

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 4 views
    ATP Vienna Best Bets Including Paul vs Alcaraz

    मऊ में गैंगरेप के दो दोषियों को उम्रकैद:44,500-44,500 रुपए जुर्माना; 75% रकम पीड़िता को मिलेगी

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 5 views
    मऊ में गैंगरेप के दो दोषियों को उम्रकैद:44,500-44,500 रुपए जुर्माना; 75% रकम पीड़िता को मिलेगी