₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश; ठग सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने का आरोप

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Nora Fatehi Summons | Delhi Court Directs Appearance In Sukesh Case

₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश; ठग सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने का आरोप4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोरा फतेही को समन जारी किया गया है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नोरा फतेही को 2 नवंबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है।

कोर्ट ने उन्हें इस मामले में सरकारी गवाह के रूप में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दाखिल तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट के आधार पर कोर्ट ने यह आदेश जारी किया है।

दरअसल सुकेश पर आरोप है कि उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से करीब 200 करोड़ रुपए की ठगी की थी। नोरा पर इन्हीं ठगी के पैसों से महंगे गिफ्ट्स लेने का आरोप है।

ED ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में नोरा फतेही से कई बार पूछताछ की थी।ED ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में नोरा फतेही से कई बार पूछताछ की थी।

ठगी के पैसे से मिले महंगे गिफ्ट्स से जुड़ा विवाद

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में नोरा फतेही से कई बार पूछताछ की थी। नोरा पर आरोप है कि उन्होंने सुकेश या उसके सहयोगियों से लग्जरी गाड़ियां, महंगे बैग और ज्वेलरी जैसे सामान मिले थे।

नोरा और सुकेश को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की की जा चुकी है। इस दौरान नोरा ने खुद 1 करोड़ से ज्यादा कीमत की लग्जरी गाड़ी गिफ्ट में लेने की बात कबूल की थी। ये कार नोरा को 2020 में हुए एक ईवेंट के दौरान चेन्नई में गिफ्ट की गई थी।

हालांकि, नोरा फतेही ने हमेशा किसी भी गलत काम में शामिल होने से इनकार किया है। उन्होंने जांच एजेंसियों को दिए बयानों में कहा था कि वे खुद इस मामले में पीड़ित (विक्टिम) रही हैं।

नोरा फतेही के पास एक बीएमडब्ल्यू कार है।नोरा फतेही के पास एक बीएमडब्ल्यू कार है।

तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट के आधार पर भेजा गया समन

मामले की सुनवाई कर रही दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नोरा फतेही को 2 नवंबर को अदालत के सामने उपस्थित होने को कहा है। जांच एजेंसियों ने सुकेश चंद्रशेखर और उसके नेटवर्क के खिलाफ चल रही जांच में तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। इस चार्जशीट में नोरा के बयान को केस की पैरवी मजबूत करने के लिए जरूरी माना गया है।

जैकलीन भी इस मामले में आरोपी

वहीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। ED की जांच में सामने आया था कि सुकेश ने ठगी के इन पैसों से जैकलीन फर्नांडिस को करोड़ों रुपए के कीमती गिफ्ट्स दिए थे।

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और ठग सुकेश।एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और ठग सुकेश।

इसमें लग्जरी बैग, हीरे की ज्वेलरी, महंगे घोड़े और बिल्लियां शामिल थीं। इस वजह से ED ने जैकलीन को भी इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया था।

जैकलीन जून 2026 में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं थीं।जैकलीन जून 2026 में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं थीं।

जैकलीन ने लिए थे कई महंगे गिफ्ट

ED के मुताबिक, जैकलीन से दोस्ती हो जाने के बाद सुकेश ने उनके ऊपर 7 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए थे। सुकेश ने जैकलीन को ये चीजें गिफ्ट की थीं…

  • महंगी ज्वैलरी- चार पर्शियन बिल्लियां
  • 57 लाख रुपए का एक घोड़ा
  • बहरीन में रह रहे जैकलीन के पेरेंट्स को 1.89 करोड़ की दो गाड़ियां (पोर्श और मसेराटी)
  • जैकलीन के भाई को SUV
  • जैकलीन की बहन को सवा करोड़ की BMW कार

सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल जेल में बंद है।सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल जेल में बंद है।

रोहिणी जेल से 200 करोड़ रुपए की रंगदारी का आरोप

यह पूरा मामला साल 2020-21 के दौरान दिल्ली की रोहिणी जेल से चलाए गए रंगदारी नेटवर्क से जुड़ा है। आरोप है कि सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में बंद रहते हुए खुद को केंद्र सरकार का वरिष्ठ अधिकारी बताया था। उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह से उनके पति को जेल से बाहर निकलवाने का झांसा देकर लगभग 200 करोड़ रुपए ठगे थे।

ये खबर भी पढ़ें

काम दिलाने की आड़ में ठगे गए 20 लाख रुपए:नोरा फतेही बोलीं- मेरा मजाक उड़ाया गया, ‘दिलबर’ जैसे कई गाने फ्री में करने पड़े

मुंबई की चमक-दमक के पीछे ठगी, ताने और संघर्ष की लंबी कहानी भी छुपी है। नोरा फतेही की जिंदगी भी ऐसी ही रही, जहां काम दिलाने का वादा कर 20 लाख रुपए ठग लिए गए और कई बार उन्हें बिना फीस के गाने करने पड़े। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमन

    Hindi News Local Uttar pradesh Bulandshahar Bulandshahr Shradhanjali Sabha: Kailasho Devi Remembered By Dignitaries बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमनबुलंदशहर3…

    मऊ में गैंगरेप के दो दोषियों को उम्रकैद:44,500-44,500 रुपए जुर्माना; 75% रकम पीड़िता को मिलेगी

    Hindi News Local Uttar pradesh Mau Mau Gangrape Case | Court Sentences Two Convicts To Life Imprisonment मऊ में गैंगरेप के दो दोषियों को उम्रकैद:44,500-44,500 रुपए जुर्माना; 75% रकम पीड़िता…

    You Missed

    Reports: Riverchase Galleria on lockdown after shooting

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 2 views
    Reports: Riverchase Galleria on lockdown after shooting

    ₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश; ठग सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने का आरोप

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 2 views
    ₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश; ठग सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने का आरोप

    Round one of rain, storms arrives in Phoenix area; wet weekend ahead

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 3 views
    Round one of rain, storms arrives in Phoenix area; wet weekend ahead

    बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमन

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 3 views
    बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमन

    ATP Vienna Best Bets Including Paul vs Alcaraz

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 5 views
    ATP Vienna Best Bets Including Paul vs Alcaraz

    मऊ में गैंगरेप के दो दोषियों को उम्रकैद:44,500-44,500 रुपए जुर्माना; 75% रकम पीड़िता को मिलेगी

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 6 views
    मऊ में गैंगरेप के दो दोषियों को उम्रकैद:44,500-44,500 रुपए जुर्माना; 75% रकम पीड़िता को मिलेगी