- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Shahjahanpur
- Shahjahanpur Accident | Roadways Bus Hits Tractor Trolley, Many Injured
रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते समय हादसा, 3 की हालत गंभीरशाहजहांपुर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शाहजहांपुर में घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस की साइड लगने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। बारिश के दौरान सीमेंट फैक्ट्री के सामने हुए इस हादसे में ट्रॉली में सवार 13 लोग घायल हो गए। ये हादसा जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर कटरा थाना क्षेत्र में हुआ है।
घायल बरेली जिले के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के लुहारी गांव के रहने वाले हैं। वे कटरा थाना क्षेत्र में आयोजित नामकरण संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
बारिश के दौरान सीमेंट फैक्ट्री के सामने हादसे में ट्रॉली सवार 13 लोग घायल।
घायलों में पूजा (27), नीरज (6) (दोनों बरेली की रेलवे कॉलोनी से), जीतू (8), तुलसा देवी (35), प्रिंस (8), सोमवती (40), उर्मिला (30), केशवती (25), तरुण (4) और सुशीला (50) (सभी लुहारी गांव से) शामिल हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी कटरा भेजा।
प्राथमिक इलाज के बाद 10 घायलों को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कालेज और तीन गंभीर घायलों को बरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया। रोडवेज बस जब्त कर ली गई है। जबकि चालक फरार हो गया। यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस ने रात में ट्रैक्टर ट्राली को रोड से हटवाया।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔




