सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकाले

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sitapur
  • Sitapur Cyber Fraud | UCO Bank Engineer Duped Online Money Looted

सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकालेअभिषेक सिंह | सीतापुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली इलाके में शनिवार देर रात एक साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने निजी कंपनी फ्यूजीफिल्म के इंजीनियर को यूको बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया और व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर उसके खाते से आठ लाख रुपये पार कर दिए। ठगों ने दो बार में चार-चार लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर किए। मोबाइल पर धन निकासी के मैसेज आने के बाद पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने बैंक के साथ साइबर सेल और कोतवाली पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार,कस्बे के इमलिया निवासी आफाक अहमद खान पुत्र हनीफ के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति ने कॉल की। कॉल करने वाले ने खुद को यूको बैंक का कर्मचारी बताया। उसने पीड़ित से पूछा कि खाते में कुछ रुपये आने थे, वे आए हैं या नहीं। आफाक ने रुपये नहीं आने की बात कही। इस पर कॉलर ने कहा कि वह एक लिंक भेज रहा है, जिस पर क्लिक कर पेमेंट की जानकारी चेक की जा सकती है।

आरोप है कि व्हाट्सएप पर भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से दो बार में चार-चार लाख रुपये, यानी कुल आठ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। मोबाइल पर खाते से रकम निकलने के मैसेज आने के बाद पीड़ित को ठगी का पता चला। इसके बाद वह तत्काल बैंक पहुंचा और खाते की जानकारी जुटाने के साथ शिकायत दर्ज कराई।

बैंक से खाते का विवरण निकलवाने पर प्रथम दृष्टया पता चला कि चार लाख रुपये धनबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एक खाते में और चार लाख रुपये महाराष्ट्र बैंक के खाते में भेजे गए हैं। पीड़ित ने साइबर सेल में भी शिकायत दर्ज कराई है।

प्रभारी निरीक्षक महमूदाबाद सत्येंद्र बिक्रम सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। शुरुआती जानकारी में साइबर ठगी का संबंध पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आसपास से सामने आ रहा है। उन्होंने बताया कि पांच लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी के मामलों को जनपद स्तर के साइबर सेल थाने में दर्ज किए जाने का प्रावधान है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते समय हादसा, 3 की हालत गंभीर

    Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur Accident | Roadways Bus Hits Tractor Trolley, Many Injured रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते…

    गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसको देखें

    Hindi News Entertainment Bollywood Sunita Ahuja Dakshineswar Kali Mandir Visit | Statement On Personal Life गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा…

    You Missed

    Amanda Bynes Called Out by Fans for Selling Pricey Handmade Purse That Looks Like a ‘Trash Bag’

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    Amanda Bynes Called Out by Fans for Selling Pricey Handmade Purse That Looks Like a ‘Trash Bag’

    सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकाले

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकाले

    How Zendaya felt when her stylist, Law Roach, revealed she secretly got married

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    How Zendaya felt when her stylist, Law Roach, revealed she secretly got married

    रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते समय हादसा, 3 की हालत गंभीर

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते समय हादसा, 3 की हालत गंभीर

    Beavers Fall at Eastern Washington – Oregon State University Athletics