DFC ट्रैक पर रखी 7 फीट लंबी लोहे की रेलिंग:प्रयागराज में फिर ट्रेन पलटाने की साजिश, इंजन टकराया, बड़ा हादसा टला

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Prayagraj Train Derailment Conspiracy | DFC Track Sabotage Attempt

DFC ट्रैक पर रखी 7 फीट लंबी लोहे की रेलिंग:प्रयागराज में फिर ट्रेन पलटाने की साजिश, इंजन टकराया, बड़ा हादसा टलाप्रयागराज3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज के न्यू करछना रेलवे स्टेशन के पास डीएफसी ट्रैक पर सात फीट लंबी लोहे की रेलिंग रखकर ट्रेन को पलटाने की कोशिश की गई। ट्रैक पर रखी रेलिंग से ट्रेन का इंजन टकरा गया। लोको पायलट ने खतरा भांपते हुए तत्काल ट्रेन रोक दी। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटन

.

इंजन से टकराई रेलिंग, ड्राइवर ने तुरंत रोकी ट्रेन यह घटना 21 सितंबर की शाम करीब 7:15 बजे न्यू करछना के पास ईडीएफसी ट्रैक के किलोमीटर संख्या 272/7 पर हुई। डीएफसीसीआईएल के कार्यकारी सिविल सुरक्षा कर्मचारी अमित कुमार मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके कार्यक्षेत्र में किलोमीटर 271 से 280 तक का ट्रैक आता है। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने ट्रैक पर करीब सात फीट लंबी लोहे की रेलिंग रख दी थी। शाम करीब 7:15 बजे वहां से गुजर रहे ट्रेन का इंजन रेलिंग से टकराया गया। टक्कर से तेज आवाज हुई। गनीमत रही कि लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन रोक दी। इसके बाद शाम 7:25 बजे घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई। ट्रैक से रेलिंग हटाकर बहाल किया गया यातायात सूचना मिलते ही डीएफसी की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ट्रैक पर पड़ी लोहे की रेलिंग हटाई। इस दौरान अप और डाउन दोनों तरफ से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। रेलिंग हटाए जाने के बाद ट्रैक को सुरक्षित कर यातायात बहाल किया गया। जानबूझकर ट्रैक पर रखी रेलिंग डीएफसी कर्मचारी ने तहरीर में आशंका जताई है कि रेलिंग को जानबूझकर ट्रैक पर रखा गया था। आशंका है कि इसका उद्देश्य ट्रेन को क्षतिग्रस्त करना या बड़ा हादसा कराना हो सकता है। हालांकि, रेलिंग ट्रैक पर किसने रखी और इसके पीछे क्या मकसद था, इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही होगा।

आसपास के लोगों और फुटेज से खुलेगा राज घूरपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सात फीट लंबी भारी रेलिंग को ट्रैक तक कौन लेकर आया और उसे ट्रैक पर किस समय रखा गया। घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। नैनी में भी ट्रैक पर रखी गई थी लोहे की पाइप प्रयागराज में ट्रैक पर लोहे की वस्तु रखकर ट्रेन संचालन को प्रभावित करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले नैनी क्षेत्र में भी रेलवे ट्रैक पर लोहे की पाइप रखे जाने की घटना सामने आ चुकी है। उस मामले में भी ट्रैक पर लोहे की वस्तु मिलने के बाद जांच की गई थी, लेकिन उसका खुलासा नहीं हो सका। फिलहाल घूरपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

शकुंतला विश्वविद्यालय में छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की:ABVP के विरोध में दूसरे दिन भी हंगामा; छावनी में तब्दील रहा यूनिवर्सिटी कैंपस

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Shakuntala Mishra University Controversy | Student Suicide Attempt शकुंतला विश्वविद्यालय में छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की:ABVP के विरोध में दूसरे दिन भी…

जयपुर पहुंचे ORRY, शादी मुबारक कार्यक्रम में दूल्हा बनेंगे:मुंबई से साथ आए बाउंसर्स टी-शर्ट पर लिखा था ‘ओरी गार्ड’, एयरपोर्ट पर पहुंचे फैंस

Hindi News Local Rajasthan Jaipur Ori Viral Wedding Card In Jaipur | Fake Wedding Celebration Highlights जयपुर पहुंचे ORRY, शादी मुबारक कार्यक्रम में दूल्हा बनेंगे:मुंबई से साथ आए बाउंसर्स टी-शर्ट…

You Missed

Child actor recalls receiving disturbing prison mail from fans during peak of ’90s fame

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 0 views
Child actor recalls receiving disturbing prison mail from fans during peak of ’90s fame

शकुंतला विश्वविद्यालय में छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की:ABVP के विरोध में दूसरे दिन भी हंगामा; छावनी में तब्दील रहा यूनिवर्सिटी कैंपस

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 0 views
शकुंतला विश्वविद्यालय में छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की:ABVP के विरोध में दूसरे दिन भी हंगामा; छावनी में तब्दील रहा यूनिवर्सिटी कैंपस

Darnell Washington – Fantasy Football Fallers, Bust Candidates for Week 3 (2026)? – NFL News

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 4 views
Darnell Washington – Fantasy Football Fallers, Bust Candidates for Week 3 (2026)? – NFL News

DFC ट्रैक पर रखी 7 फीट लंबी लोहे की रेलिंग:प्रयागराज में फिर ट्रेन पलटाने की साजिश, इंजन टकराया, बड़ा हादसा टला

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 5 views
DFC ट्रैक पर रखी 7 फीट लंबी लोहे की रेलिंग:प्रयागराज में फिर ट्रेन पलटाने की साजिश, इंजन टकराया, बड़ा हादसा टला

Demonstrations planned, security heightened as Trump is expected to attend Presidents Cup Sunday

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 6 views

  • 7 views
जयपुर पहुंचे ORRY, शादी मुबारक कार्यक्रम में दूल्हा बनेंगे:मुंबई से साथ आए बाउंसर्स टी-शर्ट पर लिखा था ‘ओरी गार्ड’, एयरपोर्ट पर पहुंचे फैंस