देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ghazipur
  • Ghazipur Bank Strike Called Off | Banking Services Normal Update

देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटीविपिन सिंह यादव | गाजीपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

28 से 30 सितंबर तक होने वाली देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई है। सोमवार को गाजीपुर जिले के सभी बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और बैंकिंग सेवाएं चलेंगी। ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए रविवार को भी कुछ बैंक शाखाएं खुली थीं।

यह फैसला 27 सितंबर की देर रात यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस और इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (आईबीए) के अधिकारियों की बातचीत के बाद हुआ। इसमें पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव जैसी प्रमुख मांगों पर चर्चा हुई।

दोनों पक्षों की सहमति के बाद इन मांगों पर विचार के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का फैसला हुआ है। यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार ने यह जानकारी दी। संतोष कुमार ने बताया कि आईबीए के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित की गई है। यदि आगे मांगों पर सही फैसला नहीं होता है, तो बैंक यूनियनों के पास दोबारा हड़ताल पर जाने का विकल्प खुला रहेगा।

पहले भी इन्हीं मांगों को लेकर आंदोलन बैंक कर्मचारी पहले भी पांच दिवसीय बैंकिंग और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन और हड़ताल कर चुके हैं। इसी क्रम में बैंक यूनियनों ने इस बार 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का नोटिस दिया था। हड़ताल से पहले निर्धारित प्रक्रिया के तहत करीब 60 दिन पहले नोटिस जारी किया गया था। अब आईबीए के साथ हुई वार्ता और कमेटी बनाए जाने के आश्वासन के बाद प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल डेफर कर दिया गया है। आज बैंक खुलने से ग्राहकों को राहत मिलेगी और सभी नियमित बैंकिंग सेवाएं संचालित रहेंगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

    Hindi News Local Uttar pradesh Deoria Deoria Cyber Crime Case | Police Register Fraud Case Against 4 People म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया…

    अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य; मकोईया उपकेंद्र में काम जारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Ambedkarnagar Ambedkarnagar Power Outage | Electricity Supply Restoration Update अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य;…

    You Missed

    Rain threat looms over lopsided India vs Afghanistan quarter-final

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 0 views
    Rain threat looms over lopsided India vs Afghanistan quarter-final

    म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 0 views
    म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

    U.S. Marines injured in recent Iranian attack

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 3 views
    U.S. Marines injured in recent Iranian attack

    देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 3 views
    देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

    Sombr Goes Full-on Rockstar in Custom ERL Faux-fur Jacket & Cheeky Slogan Belt at the MTV VMAs

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 4 views