लखनऊ में 20 घंटे तक गुल रही बत्ती:भीषण गर्मी में बिजली और पानी को तरसे लोग, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लगाई गुहार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Power & Water Crisis: Locals Struggle In Heat, Seek Help Via Viral Video

लखनऊ में 20 घंटे तक गुल रही बत्ती:भीषण गर्मी में बिजली और पानी को तरसे लोग, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लगाई गुहारलखनऊ17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दिया है। शहर के विभिन्न हिस्सों में लगातार बत्ती गुल रह रही है जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर जलने और बिजली कटौती से लोग जूझ रहे हैं । तेलीबाग , मोहान रोड और जानकी

.

तेलीबाग क्षेत्र में रात 11 बजे कल्ली पश्चिम के जगत खेड़ा में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इसके साथ ही एबीसी लाइन सड़क पर टूट कर गिर पड़ी जिससे चिंगारियां निकल रही थीं। जगत खेड़ा के रहने वाले आदित्य सिंह, संजय, कुलदीप शर्मा, अंकुश राहुल, जगदेव ने बताया कि इतवार को देर रात बिजली गुल हुई। गुल बिजली सोमवार शाम 7 बजे के बाद चालू हुई। सुबह से शाम तक कर्मचारी ट्रांसफार्मर को ठीक करने और एबीसी लाइन बदलने में जुटे रहे। करीब 20 घंटे तक लोग गर्मी में बिजली-पानी के लिए तरस गए। शाम 7 बजे बिजली चालू हुई तो दोबारा एबीसी में फिर से आग लग गई जिस पर लोगों ने हंगामा किया। इसे देर रात ठीक किया जा सका।

पूरी रात जागे, जनरेटर से भरा पानी

एफसीआई उपकेंद्र के प्रतीक विहार, पिंक सिटी, पश्चिमी विहार व आसपास के क्षेत्र में केबल जलने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई जो जिससे लोग 7 से 8 घंटा परेशान रहे । बिजली की आस में परिवार पूरी रात जागे। सुबह जनरेटर मंगाकर मोहल्ले के लोगों ने पानी भरा। मोहित याग्निक ने बताया रातभर बिजली न रहने से पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। मोहान रोड के नरौना और पतौरा गांव में भी देर रात करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

एक माह में तीन बार जला केबल

बिजली के केबल में आग लगने के कारण गुड़ंबा के सालिक विहार कॉलोनी में डेढ़ घंटे तक बिजली बाधित रही। फैजुल्लागंज क्षेत्र में रविवार रात करीब 11 बजे मिल्लत नगर ढाल पर केबल में भीषण आग लग गई। यहां सोमवार सुबह करीब 5:15 बजे बिजली चालू हो सकी। लोगों का कहना है कि यहां एक माह में तीन बार केबल जल चुका है। इसी प्रकार हरिओम नगर फीडर का 11 केवी केबल क्षतिग्रस्त होने से आईएमए स्कूल, गौरभीट और हरिओम नगर के कुछ क्षेत्रों की सप्लाई सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बंद करनी पड़ी।

8 घंटे नहीं ऐ बिजली

छठा मिल मुस्लिम नगर न्यू कैंपस पावर हाउस शाम 5 बजे बत्ती गुल हुई। लगभग 8 घण्टे तक नहीं आई।

गोसाईगंज क्षेत्र में अमेठी पावर हाउस अंतर्गत गंगागंज बाजार में सोमवार को लगभग 11 घंटे बिजली गायब थी। मंगलवार को 6 घंटे बिजली गायब रही । स्थानीय निवासी सुनील ने बताया कि 1 लाइन मैन के भरोसे 10 किलोमीटर रेंज का पावर हाउस चल रहा है। इस कारण कोई भी फाल्ट समय से ठीक नहीं हो पाता है।

4 घंटे नहीं बिजली

4 घंटे से अधिक होगया जानकीपुरम न्यू कैम्पस उपेन्द्र पर भी मंगलवार देर शाम से लगभग 4 घंटे बत्ती गुल रही। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों के फोन न उठने का आरोप लगाया। स्थानीय लोगों ने कहा की बत्ती गुल होने से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और छोटे बच्चों को होती है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

पंजाबी एक्ट्रेस ने बादशाह को बताया पति देव:ईशा रिखी ने रैपर के साथ फोटो शेयर कर कहा- मेरी शादी हो चुकी है

Hindi News Entertainment Bollywood Badshah Marriage Rumours Row; Isha Rikhi Viral Photo | Punjabi Actress पंजाबी एक्ट्रेस ने बादशाह को बताया पति देव:ईशा रिखी ने रैपर के साथ फोटो शेयर…

मूवी रिव्यू – ‘मैं वापस आऊंगा’:प्यार, बंटवारा और 78 साल का इंतजार… इम्तियाज अली की फिल्म इमोशनल करती है, मगर कुछ सवाल भी छोड़ जाती है

Hindi News Entertainment Bollywood Imtiaz Ali Film Review: Main Wapas Aaunga Dil Ko Chhti Hai मूवी रिव्यू – ‘मैं वापस आऊंगा’:प्यार, बंटवारा और 78 साल का इंतजार… इम्तियाज अली की…

You Missed

Riley Green Concert on TODAY: What You Need to Know

  • By dp
  • June 11, 2026
  • 0 views
Riley Green Concert on TODAY: What You Need to Know

पंजाबी एक्ट्रेस ने बादशाह को बताया पति देव:ईशा रिखी ने रैपर के साथ फोटो शेयर कर कहा- मेरी शादी हो चुकी है

  • By dp
  • June 11, 2026
  • 0 views
पंजाबी एक्ट्रेस ने बादशाह को बताया पति देव:ईशा रिखी ने रैपर के साथ फोटो शेयर कर कहा- मेरी शादी हो चुकी है

Golf WAG Jena Sims gets excited talking about meeting Travis Kelce and reveals that he’s her ‘hall pass’

  • By dp
  • June 11, 2026
  • 1 views
Golf WAG Jena Sims gets excited talking about meeting Travis Kelce and reveals that he’s her ‘hall pass’

मूवी रिव्यू – ‘मैं वापस आऊंगा’:प्यार, बंटवारा और 78 साल का इंतजार… इम्तियाज अली की फिल्म इमोशनल करती है, मगर कुछ सवाल भी छोड़ जाती है

  • By dp
  • June 11, 2026
  • 1 views
मूवी रिव्यू – ‘मैं वापस आऊंगा’:प्यार, बंटवारा और 78 साल का इंतजार… इम्तियाज अली की फिल्म इमोशनल करती है, मगर कुछ सवाल भी छोड़ जाती है

Analysis: Why Trump keeps avoiding Senate confirmation for top government roles | CNN Politics

  • By dp
  • June 11, 2026
  • 4 views
Analysis: Why Trump keeps avoiding Senate confirmation for top government roles | CNN Politics

जैकलीन के केस से जज ने खुद को अलग किया:सुकेश से जुड़े ₹200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई अब दूसरी बेंच करेगी

  • By dp
  • June 11, 2026
  • 2 views
जैकलीन के केस से जज ने खुद को अलग किया:सुकेश से जुड़े ₹200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई अब दूसरी बेंच करेगी