छोटे कपड़ों पर कृति सेनन की क्रिप्टिक पोस्ट:स्कर्ट, बुरके और डायपर का जिक्र; रक्षाबंधन ऐड पर ट्रोल हुईं थीं, जानिए किन एक्ट्रेसेस की हो चुकी ट्रोलिंग

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kriti Sanon Cryptic Post On Victim Blaming | Bollywood Actress Trolling

छोटे कपड़ों पर कृति सेनन की क्रिप्टिक पोस्ट:स्कर्ट, बुरके और डायपर का जिक्र; रक्षाबंधन ऐड पर ट्रोल हुईं थीं, जानिए किन एक्ट्रेसेस की हो चुकी ट्रोलिंग24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर विक्टिम ब्लेमिंग (पीड़ित को दोषी ठहराना) को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है।

उन्होंने एक कोट शेयर करते हुए संदेश दिया है कि यौन उत्पीड़न का संबंध महिला के छोटे कपड़ों से नहीं होता।

इससे पहले एक ज्वेलरी ब्रांड ने कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को ट्रोलिंग के बाद हटा लिया था। कृति ने कपड़ों पर उठे सवालों का जवाब देते हुए कहा था भारतीय संस्कृति महिला के दिल में होती है, उसकी नेकलाइन में नहीं।

बुरका और डायपर का दिया उदाहरण

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कृति सेनन ने दर्शन मोंडकर का एक कोट अपनी स्टोरी पर रीपोस्ट किया। इस पोस्ट में लिखा था- “‘क्या यह मेरी गलती थी?’ छोटी स्कर्ट ने पूछा। ‘नहीं, यह मेरे साथ भी हुआ,’ बुरके ने जवाब दिया। कोने में पड़ा डायपर तो बोल भी नहीं सका।”

इस पोस्ट के जरिए कृति ने उस सोच पर सवाल उठाया है जो महिलाओं के कपड़ों को यौन अपराधों की वजह मानती है।

रिवीलिंग ड्रेस में रक्षाबंधन ऐड पर हुआ था विवाद

दरअसल, हाल ही में ज्वेलरी ब्रांड जीवा ने रक्षाबंधन का एक विज्ञापन जारी किया था, जिसमें कृति सेनन नजर आई थीं। ऐड में कृति ने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट वाला आइवरी इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना हुआ था।

सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने इस लुक की आलोचना की। उनका कहना था कि परिवार और परंपरा से जुड़े त्योहार के लिए यह आधुनिक स्टाइल सही नहीं है।

कंगना ने कृति के लुक की निंदा की- सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर बिना कृति का नाम लिए लिखा, “महिला होने के लिए यह शानदार समय है। हमारी अलमारियां कई तरह के कपडों से भरी हैं और आज की महिला ग्लोबल महिला है। कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा चोली तक, जींस से लेकर साडी तक, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक, आज हमारे पास पहनने के इतने विकल्प हैं। फिर आप अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी? आपके पास स्टाइलिंग के इतने विकल्प कहां हैं? हा हा, यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब बनाया गया लगता है।”

कृति सेनन ने जवाब दिया- कंगना की टिप्पणी के बाद आलोचना के बीच कृति ने आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, “त्योहारों का मतलब आपके पहने हुए कपडों में नहीं, बल्कि परंपराओं के लिए आपके मन में मौजूद भावनाओं और उनके अर्थ में होता है।

“रक्षाबंधन सुरक्षा के रिश्ते का त्योहार है। मेरी बहन और मैं एक-दूसरे को राखी बांधते हैं। हम जानते हैं कि हम भी एक भाई जितना ही एक-दूसरे की रक्षा कर सकते हैं। हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? एथनिक फैशन समय के साथ बदला है, लेकिन आज भी किसी महिला की संस्कृति के प्रति इज्जत सिर्फ उसके कपडों से मापी जाती है। संस्कृति और परंपराएं उसके दिल में होती हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं।”

राहुल गांधी ने किया कृति का बचाव- विवाद पर राहुल गांधी ने कृति की पोस्ट री-शेयर कर लिखा कि कोई महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है, यह उसकी अपनी पसंद है। महिलाओं के कपड़ों और जीवनशैली की ऑनलाइन पुलिसिंग यानी पहरेदारी नहीं करनी चाहिए। राहुल ने अपने पोस्ट में ‘स्मैश द पेट्रियार्की’ हैशटैग का इस्तेमाल किया था।

विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया एडवर्टाइजमेंट- सोशल मीडिया पर कपड़ों और पेट डॉग को राखी बांधने को लेकर विवाद बढ़ता देख ब्रांड ने आधिकारिक बयान जारी कर माफी मांगी और इस एडवर्टाइजमेंट को अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया है।

प्रियंका चोपड़ा-दीपिका पादुकोण भी हो चुकीं ट्रोलिंग का शिकार

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण जैसी सीनियर एक्ट्रेसेज भी कपड़ों की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। साल 2017 में बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने घुटनों से ऊपर की ड्रेस पहनी थी।

इस मुलाकात की फोटो सामने आने के बाद यूजर्स ने उन्हें पीएम के सामने मर्यादित कपड़े न पहनने का आरोप लगाते हुए ट्रोल कर दिया था।

इसी तरह दीपिका पादुकोण को मैक्सिम मैगजीन के लिए किए गए बोल्ड फोटोशूट और अलग-अलग इवेंट्स में पहनी गई ड्रेसेस को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ी थी।

‘दंगल’ फेम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और दिशा पाटनी भी अपनी बोल्ड ड्रेसेस के चलते विवादों में आ चुकी हैं। साल 2017 में रमजान के महीने के दौरान फातिमा ने समुद्र तट पर मोनोकिनी पहनकर एक फोटो शेयर की थी। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए उन्हें ट्रोल किया और तरह-तरह की नसीहतें दी थीं।

वहीं दिशा पाटनी को साल 2017 के फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में रिवीलिंग ब्लैक गाउन पहनने की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेसेज जैसे निया शर्मा, सोनम कपूर और ताप्सी पन्नू भी रिवीलिंग कपड़ों पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले रिवीलिंग ब्लाउज और स्विमसूट में तस्वीरें शेयर करने के बाद अभद्र टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था।

हालांकि, सोनम कपूर और ताप्सी पन्नू जैसी एक्ट्रेसेज ने कपड़ों पर उठने वाले सवालों पर हमेशा खुलकर जवाब दिया है। सोनम कपूर ने एक इवेंट में रिवीलिंग आउटफिट पर विवाद के बाद कहा था कि उन्हें अपनी बॉडी पर गर्व है और वे ट्रोलर्स की परवाह नहीं करतीं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ऑटो में बैठकर शूटिंग सेट पहुंचे रजनीकांत:ऑटो से उतरकर फैंस का अभिवादन किया; 'धर्मन' फिल्म की शूटिंग के लिए मैसूर पहुंचे

    Hindi News Entertainment Bollywood Rajinikanth Reaches Mysore For Dharman Shooting | Viral Auto Ride Video ऑटो में बैठकर शूटिंग सेट पहुंचे रजनीकांत:ऑटो से उतरकर फैंस का अभिवादन किया; ‘धर्मन’ फिल्म…

    पीलीभीत के निजी अस्पताल में नवजात की मौत:प्रसव के बाद परिजनों ने किया हंगामा, संचालक हिरासत में

    Hindi News Local Uttar pradesh Pilibhit Pilibhit Hospital Newborn Death Controversy | Protest & Operator Arrest पीलीभीत के निजी अस्पताल में नवजात की मौत:प्रसव के बाद परिजनों ने किया हंगामा,…

    You Missed

    Manhunt underway for suspect who shot 3 coworkers in Manassas, police say

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 1 views
    Manhunt underway for suspect who shot 3 coworkers in Manassas, police say

    ऑटो में बैठकर शूटिंग सेट पहुंचे रजनीकांत:ऑटो से उतरकर फैंस का अभिवादन किया; 'धर्मन' फिल्म की शूटिंग के लिए मैसूर पहुंचे

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 1 views
    ऑटो में बैठकर शूटिंग सेट पहुंचे रजनीकांत:ऑटो से उतरकर फैंस का अभिवादन किया; 'धर्मन' फिल्म की शूटिंग के लिए मैसूर पहुंचे

    Polo’s historic moisture plume expands flood threat into Texas

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    Polo’s historic moisture plume expands flood threat into Texas

    पीलीभीत के निजी अस्पताल में नवजात की मौत:प्रसव के बाद परिजनों ने किया हंगामा, संचालक हिरासत में

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    पीलीभीत के निजी अस्पताल में नवजात की मौत:प्रसव के बाद परिजनों ने किया हंगामा, संचालक हिरासत में

    ‘S.W.A.T Exiles’ premieres tonight: How to watch for free without cable

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    ‘S.W.A.T Exiles’ premieres tonight: How to watch for free without cable

    श्रीराम कॉलेज में 'वर्चुअल लैब' पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    श्रीराम कॉलेज में 'वर्चुअल लैब' पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग