एक को मिला संदेह का लाभ, दूसरे की सजा बरकरार:गाजीपुर में हत्या का मामला, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Ghazipur Murder Case: Allahabad HC Verdict | One Acquitted, Anothers Sentence Upheld

एक को मिला संदेह का लाभ, दूसरे की सजा बरकरार:गाजीपुर में हत्या का मामला, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसलाप्रयागराज4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजीपुर के एक हत्या मामले में एक आरोपी की सजा बरकरार रखी है तो दूसरे के खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं होने के कारण संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है।

.

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने वर्ष 2002 में दायर दो आपराधिक अपीलों का निस्तारण करते हुए एक अभियुक्त राम नगीना यादव को बरी कर दिया, जबकि दूसरे अभियुक्त वीरेंद्र यादव की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा।

जानिये क्या है पूरा मामला

5 अगस्त 1998 की शाम करीब 7:30 बजे गाजीपुर जिले के जखनिया बाजार से लौट रहे त्रिभुवन राजभर की हत्या कर दी गई थी। शिकायतकर्ता दूधनाथ राजभर के भतीजे त्रिभुवन अपने साथियों धनई और शंभू के साथ गांव लौट रहे थे, तभी कवाला जखनिया के दक्षिण में झाड़ियों में छिपे आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और देशी पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी। सत्र न्यायालय, गाजीपुर ने वर्ष 2002 में सभी आरोपियों को धारा 302/149 तथा 147 आईपीसी के तहत दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

अदालत ने पाया कि राम नगीना यादव के विरुद्ध केवल उकसाने की भूमिका बताई गई थी और अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर सका कि मृतक उनके विद्यालय के खिलाफ शिकायतें करता था। इसके अलावा, एक प्रत्यक्षदर्शी गवाह ने जांच अधिकारी के सामने राम नगीना यादव की उकसावे वाली भूमिका का कोई उल्लेख नहीं किया था और यह भूमिका पहली बार अदालत में ही बताई गई। इन परिस्थितियों में अदालत ने उन्हें संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।

वहीं वीरेंद्र यादव के मामले में अदालत ने पाया कि प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट दोनों ने अभियोजन पक्ष के मामले की पुष्टि की। अतः उनकी सजा बरकरार रखी गई और जमानत रद्द कर तत्काल आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया गया।

उल्लेखनीय है कि इस मामले से जुड़ी दो अन्य अपीलें श्याम नारायण यादव और रण नारायण उर्फ नारायण यादव की मृत्यु के कारण पहले ही 27 अप्रैल 2026 को अपील खारिज की जा चुकी थीं।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur PET Exam Schedule | Exam Centers Guidelines Update शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25,…

अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

Hindi News Entertainment Bollywood Royal Opera House Mumbai Anniversary | Lata Mangeshkar Amitabh Bachchan अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के…

You Missed

McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 1 views
McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 0 views
शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

How to watch Virginia Tech football at Clemson

  • By dp
  • October 24, 2026
  • 5 views
How to watch Virginia Tech football at Clemson

आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर सोने के लिए गए RM, अभ्यर्थी बोले कैसे पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र, सता रहा है डर

  • By dp
  • October 24, 2026
  • 8 views
आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर सोने के लिए गए RM, अभ्यर्थी बोले कैसे पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र, सता रहा है डर