सलमान ने पैपराजी से कर ली सुलह:कुछ घंटे पहले नजरअंदाज किया, फिर दिए पोज; ऐश्वर्या ने पैप्स के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Salman Khan Reconciles With Paparazzi In Mumbai | Studio Photos

सलमान ने पैपराजी से कर ली सुलह:कुछ घंटे पहले नजरअंदाज किया, फिर दिए पोज; ऐश्वर्या ने पैप्स के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान मंगलवार देर रात मुंबई के एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किए गए। टीवी शो बिग बॉस में पैपराजी की आलोचना के बाद उन्होंने पहली बार रुककर फोटोग्राफर्स को पोज दिए।

सलमान काउबॉय लुक में नजर आए। उन्होंने जींस, ब्लैक शर्ट और सिर पर हैट पहनी थी। स्टूडियो पहुंचने पर उनके साथ सिक्योरिटी टीम भी थी।

अंदर जाने से पहले सलमान रुके और पैपराजी को तस्वीरें लेने दीं। सलमान पैपराजी के पास आने का इंतजार करते दिखे।

इस दौरान पैपराजी सलमान से कहते नजर आए, इस दौरान पैपराजी सलमान से कहते नजर आए, “सलमान भाई, आप अच्छे लग रहे हैं।” अंत में पैपराजी ने सलमान को थैंक्यू कहा।

वहीं, सलमान को इससे पहले सोमवार को बांद्रा में स्पॉट किया गया था और वह बिना रुके सीधे कार में जाकर बैठ गए थे। सलमान ने एक नजर पैपराजी की ओर देखा और तुरंत नजरें फेरते हुए आगे बढ़ गए थे।

सलमान खान ने इस दौरान ब्लैक टी-शर्ट के साथ लेदर कैप पहन रखी थी।सलमान खान ने इस दौरान ब्लैक टी-शर्ट के साथ लेदर कैप पहन रखी थी।

सलमान ने पैपराजी के रवैये पर नाराजगी जताई थी

‘बिग बॉस 20’ में सलमान खान ने पैपराजी पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने महिलाओं की तस्वीरें और वीडियो गलत एंगल से लेने पर सवाल उठाए थे।

सलमान ने कहा था कि कई बार कैमरे महिलाओं की टांगों और पीछे से तस्वीरें लेने पर फोकस करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला इससे असहज है, तो उसे इसका विरोध करना चाहिए।

सलमान ने सई मांजरेकर और नेहा धूपिया का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि नेहा भी ऐसे मामलों में पैपराजी पर नाराज हो चुकी हैं। सलमान ने सवाल किया कि महिलाओं की ऐसी तस्वीरों के साथ ‘पहचानो ये कौन है’ जैसे कैप्शन क्यों लगाए जाते हैं।

उन्होंने महिलाओं से ऐसे मामलों में विरोध करने की अपील की। सलमान ने कहा कि बिग बॉस के घर में 108 कैमरे लगे हैं, लेकिन वहां महिलाओं को गलत एंगल से शूट नहीं किया जाता। पूरी खबर यहां पढें…

ऐश्वर्या राय बच्चन पेरिस से भारत लौटीं

ऐश्वर्या राय बच्चन मंगलवार रात पेरिस फैशन वीक से लौटकर भारत पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उन्होंने इंतजार कर रहे पैपराजी से बात भी की।

ऐश्वर्या ने पैपराजी को साथ में फोटो लेने के लिए बुलाया। उन्होंने एक फैन को ऑटोग्राफ भी दिया और फिर सभी के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई।

ऐश्वर्या ने पैपराजी से कहा, “आओ सभी लोग एक फोटो लेते हैं। चलिए, यह सब बंद करते हैं और ग्रुप में आइए।”

इस दौरान ऐश्वर्या मुस्कुराते हुए और सभी की ओर हाथ हिलाते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकलीं।इस दौरान ऐश्वर्या मुस्कुराते हुए और सभी की ओर हाथ हिलाते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकलीं।फैन के साथ तस्वीरें खिंचवाती हुईं ऐश्वर्या राय बच्चनफैन के साथ तस्वीरें खिंचवाती हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन

ट्रेंच कोट और ओवरफ्लेयर जींस में दिखीं

भारत लौटते समय ऐश्वर्या ने सिंपल और बड़ा ट्रेंच कोट पहना था। इसके साथ उन्होंने ओवरफ्लेयर जींस और टॉप पहना।

उन्होंने सिर पर सनग्लासेस लगाए थे।

फैशन वीक में इन सितारों के साथ पहुंचीं

ऐश्वर्या पेरिस फैशन वीक में इंडस्ट्री के कई बड़े नामों के साथ शामिल हुई थीं। इनमें उनकी करीबी दोस्त ईवा लॉन्गोरिया भी थीं।

कार्यक्रम में केंडल जेनर, जेन फोंडा, सेलीन डियोन, हेइडी क्लम और वियोला डेविस भी शामिल हुईं।

कारा डेलेविंग्ने, एंडी मैकडॉवेल, मीका अब्दाला और सिमोन एशली भी वहां मौजूद थीं। इनके अलावा कई अन्य सितारे भी फैशन वीक में पहुंचे।

ब्लैक वेलवेट गाउन में रैंप वॉक किया

फैशन इवेंट के लिए ऐश्वर्या ने 3D फ्रिंज एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लैक वेलवेट गाउन पहना था। उन्होंने इसके साथ क्रिस्टल से सजा लंबा वेलवेट केप पहना।

उन्होंने डायमंड टियारा और कई डायमंड रिंग्स से अपना लुक पूरा किया। रैंप वॉक के लिए उन्होंने पंप्स पहने थे।

कार्यक्रम में ऐश्वर्या बाकी सितारों के साथ रैंप पर चलती दिखीं।

एक वीडियो में वह केंडल जेनर का हाथ पकड़े नजर आईं। दूसरे वीडियो में वह ‘ब्रिजर्टन’ स्टार सिमोन एशली से उत्साह के साथ बात करती दिखीं।

देखिए पेरिस फैशन वीक से ऐश्वर्या राय की वॉक और लुक-

ऐश्वर्या ने यारा शूमेकर का शानदार वेलवेट आउटफिट पहना था।ऐश्वर्या ने यारा शूमेकर का शानदार वेलवेट आउटफिट पहना था।ऐश्वर्या ने वेलवेट ड्रेस के साथ डायमंड क्राउन पहना था।ऐश्वर्या ने वेलवेट ड्रेस के साथ डायमंड क्राउन पहना था।मंच पर वॉक करते हुए ऐश्वर्या ने नमस्ते किया।मंच पर वॉक करते हुए ऐश्वर्या ने नमस्ते किया।ऐश्वर्या ने केंडल जेनल और अन्य इंटरनेशनल सेलेब्स के साथ मंच शेयर किया। दोनों ही लॉरियल की ब्रांड एंबेसेडर हैं।ऐश्वर्या ने केंडल जेनल और अन्य इंटरनेशनल सेलेब्स के साथ मंच शेयर किया। दोनों ही लॉरियल की ब्रांड एंबेसेडर हैं।बैकस्टेज से भी सिमोन और ऐश्वर्या की कई तस्वीरें सामने आई हैं।बैकस्टेज से भी सिमोन और ऐश्वर्या की कई तस्वीरें सामने आई हैं।

पेरिस फैशन वीक के बारे में-

पेरिस फैशन वीक दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन आयोजनों में से एक है। यहां दुनिया के बड़े फैशन ब्रांड अपने नए कलेक्शन पेश करते हैं। इसे फैशन इंडस्ट्री में नए ट्रेंड्स और डिजाइन की दिशा तय करने वाले आयोजनों में गिना जाता है। पेरिस फैशन वीक साल में चार बार आयोजित होता है। मौसम के मुताबिक कलेक्शन दिखाया जाता है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बेकाबू कैंटर ने 8 वाहनों को मारी टक्कर:हापुड़ में एनएच-9 पर कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा डाईवर

    Hindi News Local Uttar pradesh Hapud Hapur NH 9 Accident | Multiple Vehicles Collide, Driver Safe बेकाबू कैंटर ने 8 वाहनों को मारी टक्कर:हापुड़ में एनएच-9 पर कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त,…

    बिजनौर में आबादी के पास फिर दिखा गुलदार:कार सवारों ने बनाया वीडियो, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की

    Hindi News Local Uttar pradesh Bijnor Bijnor Guldar Sighting | Chandpura Village Residents Demand Cage Video बिजनौर में आबादी के पास फिर दिखा गुलदार:कार सवारों ने बनाया वीडियो, ग्रामीणों ने…

    You Missed

    India look to solidify 2027 World Cup plans, West Indies seek more bowling bite

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 1 views
    India look to solidify 2027 World Cup plans, West Indies seek more bowling bite

    बेकाबू कैंटर ने 8 वाहनों को मारी टक्कर:हापुड़ में एनएच-9 पर कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा डाईवर

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 1 views
    बेकाबू कैंटर ने 8 वाहनों को मारी टक्कर:हापुड़ में एनएच-9 पर कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा डाईवर

    Maya Joint Secures Ambassador Role and Enters China Open

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 2 views
    Maya Joint Secures Ambassador Role and Enters China Open

    सलमान ने पैपराजी से कर ली सुलह:कुछ घंटे पहले नजरअंदाज किया, फिर दिए पोज; ऐश्वर्या ने पैप्स के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    सलमान ने पैपराजी से कर ली सुलह:कुछ घंटे पहले नजरअंदाज किया, फिर दिए पोज; ऐश्वर्या ने पैप्स के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं

    Twitch streamer Reggie Travers accuses brother of sexual abuse in tearful video

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    Twitch streamer Reggie Travers accuses brother of sexual abuse in tearful video

    बिजनौर में आबादी के पास फिर दिखा गुलदार:कार सवारों ने बनाया वीडियो, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    बिजनौर में आबादी के पास फिर दिखा गुलदार:कार सवारों ने बनाया वीडियो, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की