साध्वी हर्षा ने शंकराचार्य को 'दोगला', 'तथाकथित संत' बताया:अविमुक्तेश्वरानंद समेत कई संतों पर भड़कीं; बोलीं- अंजलि अरोड़ा की मां सीता किरदार पर चुप्पी क्यों?

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Harsha Richaria Controversy | Shankaracharya Avimukteshwaranand Statement

साध्वी हर्षा ने शंकराचार्य को ‘दोगला’, ‘तथाकथित संत’ बताया:अविमुक्तेश्वरानंद समेत कई संतों पर भड़कीं; बोलीं- अंजलि अरोड़ा की मां सीता किरदार पर चुप्पी क्यों?उज्जैन1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया उर्फ हर्षानंद गिरि ने वीडियो जारी कर शंकराचार्य और संतों को तथाकथित संत, समाज का ठेकेदार और दोगला बताया। वीडियो में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, महाराज अलीनानंद, निरंजनी अखाड़ा पीठाधीश्वर स्वामी आनंद

.

हर्षा ने वीडियो जारी कर कहा- जिन संतों ने उनके हर कदम पर अपमान किया। मेरे मंच संचालन और एंकरिंग पर सवाल उठाए। उन्हें सनातन धर्म को बदनाम करने वाला बताया। मुझे ‘नचनिया’ और ‘पाखंडी’ तक कहा। वही संत अब अंजलि अरोड़ा के मां सीता की भूमिका निभाने पर चुप हैं। यह दोगलापन नहीं है तो क्या है, क्या संतों ने जमीर बेच दिया है?

हर्षा बोलीं- मेरे लिए अलग कसौटी क्यों?

हर्षा ने अंजलि अरोड़ा के पुराने डांस वीडियो और सार्वजनिक कार्यक्रमों का जिक्र किया। उन्होंने पूछा कि संतों की आपत्ति उनके मंच संचालन को लेकर थी या किसी और वजह से। शायद कुछ संत खुद लाइमलाइट में रहना चाहते थे, इसलिए उन्हें मंच पर काम करने से आपत्ति थी।

हर्षा ने कहा- जवाब मांगने की हकदार हूं

वीडियो में हर्षा ने कहा- उन्होंने किसी के खिलाफ व्यक्तिगत लड़ाई शुरू नहीं की है, लेकिन जिस तरह उन्हें लगातार निशाना बनाया गया। उसके बाद सवाल पूछना उनका अधिकार है।

उन्होंने कहा, क्या मैं जान सकती हूं कि यह दोगलापन उस लड़की के साथ ही क्यों, जिसका ऐसा कोई अतीत ही नहीं था? इसका जवाब कोई मांगे न मांगे, लेकिन मैं पूरी तरह मांगने की हकदार हूं।

हर्ष गिरि ने संतों की तस्वीरें जारी की हैं और सवाल उठाए हैं।हर्ष गिरि ने संतों की तस्वीरें जारी की हैं और सवाल उठाए हैं।

अंजलि आरोड़ा ने ट्रोलिंग पर क्या कहा था

अंजलि अरोड़ा ने फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा-श्री राम की’ में माता सीता की भूमिका निभाई है। फिल्म 25 सितंबर को रिलीज हुई। अंजलि अरोड़ा की सीता की भूमिका को लेकर सोशल मीडिया पर भी सवाल उठे थे।

ट्रेलर लॉन्च के दौरान अंजलि ने कहा था कि उन्हें ट्रोलिंग से दुख नहीं हुआ। लोगों को किसी कलाकार को पसंद या नापसंद करने का अधिकार है। दर्शकों को फिल्म देखते समय उनके निजी जीवन और पर्दे पर निभाए गए किरदार को अलग रखना चाहिए।

अंजलि ने अपने पुराने डांस वीडियो को लेकर कहा था कि डांस करना कोई ऐसी बात नहीं है जिस पर उन्हें शर्म हो। उन्होंने कहा कि वह डांस को अपना शौक मानती हैं। हर कलाकार को अलग-अलग किरदार निभाने का मौका मिलता है।

…………………………………

यह खबरें भी पढ़ें…

1. साध्वी हर्षानंद बोलीं- आश्रमों में मैनिक्योर-पेडिक्योर कराते हैं संत

“जिन संतों को मैंने देखा है, वे पार्लर खुद आश्रम में बुला लेते हैं। मैनिक्योर-पेडिक्योर करा रहे हैं। मैं वो सब नहीं कराती हूं, लेकिन मुझे अच्छा लगता है कि हम जहां पर लक्ष्मी जी को पूजते हैं, कृष्ण जी को, नारायण को पूजते हैं, जो इतने सुंदर तरीके से रहते हैं तो उनकी पूजा करने वाला या उनको मानने वाला, वो क्यों नहीं सुंदर रहने का अधिकारी है?” पढ़ें पूरी खबर…

2. हर्षानंद गिरि बोलीं- मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया

साध्वी हर्षानंद गिरि ने आश्रम में न रहने संबंधी बयान से यू-टर्न ले लिया है। अब उन्होंने कहा है- मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। मेरा उद्देश्य किसी आश्रम या संत समाज पर सवाल उठाना नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाना था। पढें पूरी खबर…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

गोरखपुर में ग्लोबल एजुकेशन फेयर:छात्रों को करियर की नई दिशा में देश-विदेश में उच्च शिक्षा पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Global Education Fair | Career Guidance 2026 27 Students गोरखपुर में ग्लोबल एजुकेशन फेयर:छात्रों को करियर की नई दिशा में देश-विदेश में उच्च…

बेकाबू कैंटर ने 8 वाहनों को मारी टक्कर:हापुड़ में एनएच-9 पर कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा डाईवर

Hindi News Local Uttar pradesh Hapud Hapur NH 9 Accident | Multiple Vehicles Collide, Driver Safe बेकाबू कैंटर ने 8 वाहनों को मारी टक्कर:हापुड़ में एनएच-9 पर कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त,…

You Missed

Ross Chastain calls Ryan Blaney’s fight with Carson Hocevar at Bristol Motor Speedway ‘NASCAR 101’

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 1 views
Ross Chastain calls Ryan Blaney’s fight with Carson Hocevar at Bristol Motor Speedway ‘NASCAR 101’

गोरखपुर में ग्लोबल एजुकेशन फेयर:छात्रों को करियर की नई दिशा में देश-विदेश में उच्च शिक्षा पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 1 views
गोरखपुर में ग्लोबल एजुकेशन फेयर:छात्रों को करियर की नई दिशा में देश-विदेश में उच्च शिक्षा पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन

Tyreek Hill hints at possible NFL return soon: Where the Super Bowl champion could land

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 2 views
Tyreek Hill hints at possible NFL return soon: Where the Super Bowl champion could land

साध्वी हर्षा ने शंकराचार्य को 'दोगला', 'तथाकथित संत' बताया:अविमुक्तेश्वरानंद समेत कई संतों पर भड़कीं; बोलीं- अंजलि अरोड़ा की मां सीता किरदार पर चुप्पी क्यों?

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 3 views
साध्वी हर्षा ने शंकराचार्य को 'दोगला', 'तथाकथित संत' बताया:अविमुक्तेश्वरानंद समेत कई संतों पर भड़कीं; बोलीं- अंजलि अरोड़ा की मां सीता किरदार पर चुप्पी क्यों?

India look to solidify 2027 World Cup plans, West Indies seek more bowling bite