फिल्मी अंदाज में बदमाश के पीछे भागती रही यूपी पुलिस:अंकित बालियान मर्डर मामले में साजिशकर्ता का CCTV वायरल; गलियों में बाइक से भागता रहा

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Sonipat
  • Ankit Baliyan Murder Case | Shamli Police CCTV Viral Rohit Ladla Arrest

फिल्मी अंदाज में बदमाश के पीछे भागती रही यूपी पुलिस:अंकित बालियान मर्डर मामले में साजिशकर्ता का CCTV वायरल; गलियों में बाइक से भागता रहासोनीपत18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी पुलिस बाइक पर सवार होकर भागे रोहित को पकड़ने के लिए पीछे दौड़ती हुई - Dainik Bhaskarयूपी पुलिस बाइक पर सवार होकर भागे रोहित को पकड़ने के लिए पीछे दौड़ती हुई

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपी का सीसी टीवी सामने आया है। जहां फिल्मी अंदाज में बदमाश के पीछे यूपी पुलिस दौड़ती हुई नजर आ रही है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सोनीपत के गांव ठरू उल्देपुर निवासी रोहित उर्फ लाडला को शामली पुलिस ने 30 सितंबर को गिरफ्तार किया

रोहित अपने दोस्त के साथ बाइक पर गलियों में तेज गति से बाइक दौड़ाकर भागते हुएरोहित अपने दोस्त के साथ बाइक पर गलियों में तेज गति से बाइक दौड़ाकर भागते हुए

गिरफ्तारी से पहले रोहित पुलिस से बचने के लिए बाइक पर गलियों में भागता नजर आया। पुलिस की गाड़ी उसके पीछे दौड़ती रही। इस पूरे घटनाक्रम का करीब एक मिनट का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने युवक को एक महीना पहले ही उठा लिया था। लेकिन बुधवार को उसकी गिरफ्तारी दिखाई गई है। बाइक पर दोस्त के साथ भागता दिखा रोहित

वायरल सीसीटीवी में दो युवक बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार से गली में जाते दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे करीब तीन सेकंड बाद यूपी पुलिस की गाड़ी आती नजर आती है। पुलिस से बचने के लिए बाइक सवार युवक अलग-अलग गलियों में भागता रहा। पुलिस की गाड़ी भी लगातार उसका पीछा करती रही।

पीछा करते हुए पुलिस ने तंग गली होने के कारण गाड़ी पीछे रोकनी पड़ीपीछा करते हुए पुलिस ने तंग गली होने के कारण गाड़ी पीछे रोकनी पड़ी

तंग गली में घुसा, मकान में पहुंची पुलिस

सीसीटीवी में बाइक सवार युवक एक तंग गली में पहुंचता दिखाई देता है। इसके बाद वह घर के बाहर बाइक रोककर मकान के अंदर चला जाता है। पीछे से पहुंची पुलिस की गाड़ी गली संकरी होने के कारण बाहर ही रुक जाती है। इसके बाद तीन पुलिसकर्मी दौड़कर मकान के अंदर जाते हैं।

इनमें एक पुलिसकर्मी के हाथ में हथियार भी दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़कर बाहर लाते हैं और गाड़ी में बैठाकर ले जाते हैं। वीडियो में दो अन्य युवकों को भी पुलिस के साथ जाते हुए देखा जा रहा है।

पीछा करते हुए पुलिसकर्मीपीछा करते हुए पुलिसकर्मी

अंकित बालियान हत्याकांड में साजिश का आरोप

सोनीपत के ठरू उल्देपुर निवासी रोहित उर्फ लाडला का नाम अंकित बालियान हत्याकांड में सामने आया है। शामली पुलिस के प्रेस नोट के अनुसार, रोहित पर हत्याकांड की साजिश रचने में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने उसे 30 सितंबर को थाना कोतवाली शामली क्षेत्र में नाला पटरी से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उसे 30 सितंबर को थाना कोतवाली शामली क्षेत्र में नाला पटरी से गिरफ्तार दिखाया हैपुलिस ने उसे 30 सितंबर को थाना कोतवाली शामली क्षेत्र में नाला पटरी से गिरफ्तार दिखाया है

करनाल मर्डर केस में भी आया था नाम

रोहित उर्फ लाडला का नाम इससे पहले करनाल में हुए एक हत्या के मामले में सामने आया था। इस मामले में वह जेल में रहा था। परिवार के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही वह करनाल जेल से जमानत पर बाहर आया था। ग्रामीणों का दावा है कि करीब एक महीने पहले भी यूपी पुलिस उसे पकड़ने गांव पहुंची थी। ग्रामीणों के अनुसार, उस समय पुलिस की एक गाड़ी के साथ एक निजी वाहन भी था।

घर में छिपे रोहित को पकड़ कर लेकर जाती यूपी पुलिसघर में छिपे रोहित को पकड़ कर लेकर जाती यूपी पुलिस

पिता का बचपन में हो गया था देहांत

रोहित के परिवार में उसकी मां, एक भाई और एक बहन हैं। परिवार के मुताबिक, पिता का दोनों भाई-बहन के बचपन में ही देहांत हो गया था। भाई और बहन दोनों शादीशुदा हैं। परिवार की आर्थिक और पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर ग्रामीणों से भी जानकारी ली गई।

परिवार के मोबाइल पुलिस ने लिए

परिवार के लोगों से बातचीत करने की कोशिश की गई। रोहित की भाभी ने बताया कि करनाल के हत्या मामले में उसका नाम सामने आया था। उसके बाद जेल रहा और बाद में जमानत पर बाहर आया था। अंकित बालियान मर्डर मामले में पुलिस रोहित को लेकर गई। वहीं इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हुए हैं। अंकित बालियान हत्याकांड में रोहित की भूमिका को लेकर शामली पुलिस की जांच जारी है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • गन्नौर के गांवों में आंगन मिलन समारोह: महिलाओं की गोद भराई हुई; बेटियों को 21-21 हजार के LIC बॉन्ड मिले

    महिलाओं की गोद भराई हुई; बेटियों को 21-21 हजार के LIC बॉन्ड मिले|गोहाना,Gohana - Dainik Bhaskarगोहाना

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत में वरिष्ठ नागरिक परिषद ने मनाया जन्मदिन समारोह: कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने बुजुर्गों को चादर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया

    कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने बुजुर्गों को चादर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया|गोहाना,Gohana - Dainik Bhaskarगोहाना

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर लगाया: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जवानों और आम लोगों ने किया 31 यूनिट रक्त दान

    'सेवा संकल्प अभियान' के तहत जवानों और आम लोगों ने किया 31 यूनिट रक्त दान|गोहाना,Gohana - Dainik Bhaskarगोहाना

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत में फर्जी दस्तावेजों से लिया सरकारी ठेका: मजदूरों का EPF-ESI भी हड़पा; पुलिस ने प्रोपराइटर को किया अरेस्ट, रिमांड पर लिया

    मजदूरों का EPF-ESI भी हड़पा; पुलिस ने प्रोपराइटर को किया अरेस्ट, रिमांड पर लिया|गोहाना,Gohana - Dainik Bhaskarगोहाना

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

NER के विराट बने भारतीय रेलवे U-23 टीम के कप्तान:CK नायडू ट्रॉफी में दिखाएंगे दम; विशाल को मिली मैनेजर की जिम्मेदारी

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur CK Naidu Trophy | Virat Jaiswal Named Indian Railway U 23 Team Captain NER के विराट बने भारतीय रेलवे U-23 टीम के कप्तान:CK नायडू…

ट्रोलिंग पर रेणुका शहाणे बोलीं:नकारात्मकता डिप्रेशन तक पहुंचा सकती है, ‘दुपहिया’ में भूगोल बने स्पर्श बोले- इमेज नहीं, चुनौतीपूर्ण किरदार जरूरी हैं

Hindi News Entertainment Bollywood Dupahiya Web Series | Renuka Shahane & Sparsh Srivastava Interview भास्कर इंटरव्यूट्रोलिंग पर रेणुका शहाणे बोलीं:नकारात्मकता डिप्रेशन तक पहुंचा सकती है, ‘दुपहिया’ में भूगोल बने स्पर्श…

You Missed

Guardians Should Pull the Don Mattingly Move… But Do it Better

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 0 views
Guardians Should Pull the Don Mattingly Move… But Do it Better

NER के विराट बने भारतीय रेलवे U-23 टीम के कप्तान:CK नायडू ट्रॉफी में दिखाएंगे दम; विशाल को मिली मैनेजर की जिम्मेदारी

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 0 views
NER के विराट बने भारतीय रेलवे U-23 टीम के कप्तान:CK नायडू ट्रॉफी में दिखाएंगे दम; विशाल को मिली मैनेजर की जिम्मेदारी

Thursday Night Football: Steelers CB Jalen Ramsey is active vs. Browns

  • By dp
  • October 1, 2026
  • 3 views
Thursday Night Football: Steelers CB Jalen Ramsey is active vs. Browns

फिल्मी अंदाज में बदमाश के पीछे भागती रही यूपी पुलिस:अंकित बालियान मर्डर मामले में साजिशकर्ता का CCTV वायरल; गलियों में बाइक से भागता रहा

  • By dp
  • October 1, 2026
  • 3 views
फिल्मी अंदाज में बदमाश के पीछे भागती रही यूपी पुलिस:अंकित बालियान मर्डर मामले में साजिशकर्ता का CCTV वायरल; गलियों में बाइक से भागता रहा

Lito Sousa dies, influencer and Palmeiras fan

  • By dp
  • October 1, 2026
  • 4 views
Lito Sousa dies, influencer and Palmeiras fan

ट्रोलिंग पर रेणुका शहाणे बोलीं:नकारात्मकता डिप्रेशन तक पहुंचा सकती है, ‘दुपहिया’ में भूगोल बने स्पर्श बोले- इमेज नहीं, चुनौतीपूर्ण किरदार जरूरी हैं

  • By dp
  • October 1, 2026
  • 4 views
ट्रोलिंग पर रेणुका शहाणे बोलीं:नकारात्मकता डिप्रेशन तक पहुंचा सकती है, ‘दुपहिया’ में भूगोल बने स्पर्श बोले- इमेज नहीं, चुनौतीपूर्ण किरदार जरूरी हैं