वाहन की टक्कर से हरिद्वार जा रहे युवक की मौत:मेरठ में कांवड़ पटरी मार्ग पर हादसा, 2 दोस्त घायल; परिजनों ने पोस्टमार्टम से मना किया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut Kawad Patri Marg Accident | Youth Dies During Haridwar Yatra

वाहन की टक्कर से हरिद्वार जा रहे युवक की मौत:मेरठ में कांवड़ पटरी मार्ग पर हादसा, 2 दोस्त घायल; परिजनों ने पोस्टमार्टम से मना कियारिजवान खान | मेरठ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ के सरधना क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसा अटेरना और दौराला पुल के बीच हुआ। मृतक अपने पांच दोस्तों के साथ दो बाइकों पर हरिद्वार घूमने के लिए जा रहा था। दुर्घटना में उसके साथ बाइक पर सवार दो युवक भी घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित जनोरा गांव निवासी विपिन पुत्र लेखराज चरखी दादरी में डिलीवरी ब्वाय के रूप में काम करता था। बृहस्पतिवार को वह अपने पांच दोस्तों के साथ दो बाइकों पर हरिद्वार के लिए निकला था। एक बाइक पर विपिन के साथ मनीष पुत्र हरकेश और पुनीत पुत्र शोदान सवार थे। जबकि बाकी तीन दोस्त दूसरी बाइक से उनके पीछे चल रहे थे।

दोनों बाइक सवार गाजियाबाद और मुरादनगर होते हुए गंगनहर पटरी मार्ग पर पहुंचे। देर रात अटेरना और दौराला पुल के बीच पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने विपिन की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मनीष और पुनीत भी सड़क किनारे जा गिरे। मनीष के हाथ में गंभीर चोट बताई गई है।

पीछे आ रहे दोस्तों ने हादसा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद विपिन को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंचे और विपिन का शव देखकर बिलख पड़े।

पुलिस के अनुसार परिजनों ने पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अब हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन की पहचान करने के प्रयास में जुटी है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    वोटर बनने के लिए अब घोषणा पत्र जरूरी नहीं:गोरखपुर में फार्म 6 भरना होगा, ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Voter Registration Rule Update | Form 6 Mandatory For New Voters वोटर बनने के लिए अब घोषणा पत्र जरूरी नहीं:गोरखपुर में फार्म 6 भरना…

    स्वच्छता अभियान का आयोजन:बच्चों ने रास्ते में सफाई की, लोगों को कूड़ेदान का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया

    Hindi News Local Uttar pradesh Mathura St Francis School Gandhi Jayanti Swachhata Abhiyan | Cleanliness Drive स्वच्छता अभियान का आयोजन:बच्चों ने रास्ते में सफाई की, लोगों को कूड़ेदान का उपयोग…

    You Missed

    Mountain Dew launches bold Pitch Black citrus grape flavour

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 1 views
    Mountain Dew launches bold Pitch Black citrus grape flavour

    वोटर बनने के लिए अब घोषणा पत्र जरूरी नहीं:गोरखपुर में फार्म 6 भरना होगा, ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 0 views
    वोटर बनने के लिए अब घोषणा पत्र जरूरी नहीं:गोरखपुर में फार्म 6 भरना होगा, ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

    Royal Caribbean is bringing SpongeBob to sea with a new musical

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 4 views
    Royal Caribbean is bringing SpongeBob to sea with a new musical

    वाहन की टक्कर से हरिद्वार जा रहे युवक की मौत:मेरठ में कांवड़ पटरी मार्ग पर हादसा, 2 दोस्त घायल; परिजनों ने पोस्टमार्टम से मना किया

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 4 views
    वाहन की टक्कर से हरिद्वार जा रहे युवक की मौत:मेरठ में कांवड़ पटरी मार्ग पर हादसा, 2 दोस्त घायल; परिजनों ने पोस्टमार्टम से मना किया

    Warner Bros Film Bosses Michael De Luca, Pam Abdy Out As Paramount Takes Over

    • 3 views
    स्वच्छता अभियान का आयोजन:बच्चों ने रास्ते में सफाई की, लोगों को कूड़ेदान का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया