राज्यसभा चुनाव पर शिवपाल बोले-रणनीति अभी नहीं बताएंगे, इंतजार करो:समय आते-आते बहुत अच्छा होगा, समय आने पर सब सामने आ जाएगा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Etawah
  • Shivpal Yadav On Rajya Sabha Election & 2027 Polls Statement | Etawah

राज्यसभा चुनाव पर शिवपाल बोले-रणनीति अभी नहीं बताएंगे, इंतजार करो:समय आते-आते बहुत अच्छा होगा, समय आने पर सब सामने आ जाएगाउवैस चौधरी | इटावा44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार शाम करीब साढ़े 6 बजे अपनी विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर के खटखटा बाबा मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की, कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने राज्यसभा चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवालों पर जवाब दिया।

बोले- सपा के विधायक तो हमारे पास हैं

भाजपा मंत्री राकेश सचान के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने और भाजपा के कुछ विधायकों के सपा के संपर्क में होने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि सपा के विधायक तो उनके पास हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में रणनीति होती है और उसे अभी बताया नहीं जा सकता।

तीसरे प्रत्याशी पर कहा- इंतजार करो

राज्यसभा चुनाव में किसी ‘सरप्राइज’ और तीसरे प्रत्याशी को उतारने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा, “देखते जाइए।” उन्होंने तीसरे प्रत्याशी को लेकर भी “अभी इंतजार करो” कहा।

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। सपा की ओर से तीसरे उम्मीदवार को लेकर अभी तस्वीर स्पष्ट नहीं हुई है।

ओवैसी से गठबंधन पर बोले- समय आने पर सब सामने आएगा

असदुद्दीन ओवैसी के साथ गठबंधन के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि “समय आते-आते बहुत अच्छा होगा। समय आने पर सब सामने आ जाएगा।” ओवैसी ने भी हाल में कहा है कि AIMIM यूपी में गठबंधन के लिए तैयार है और 2 अक्टूबर को अपने गठबंधन को लेकर घोषणा करने की बात कही थी।

2027 पर बोले- अखिलेश के नेतृत्व में सरकार बनानी है

2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की कितनी सीटें आएंगी, इस सवाल पर शिवपाल यादव ने कोई संख्या नहीं बताई। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनानी है और अब उन्हें कुछ नहीं कहना है, केवल देखते जाइए।

शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को हटाकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    KGMU नर्सिंग छात्रों का आंदोलन खत्म:दिव्यांशी की मौत की जांच अंतिम चरण में, आश्वासन के बाद धरना समाप्त

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow KGMU Nursing Student Divyanshi Yadav Death Probe | Protest Ends KGMU नर्सिंग छात्रों का आंदोलन खत्म:दिव्यांशी की मौत की जांच अंतिम चरण में, आश्वासन…

    एलन मस्क की कंपनी बताकर कराया निवेश, 5 लाख ठगे:तीन आईडी बनाकर इंवेस्ट की रकम, कोहना में 16 महीने बाद रिपोर्ट

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Fraud Case | Elon Musk Starlink Investment Scam Dupes Youth एलन मस्क की कंपनी बताकर कराया निवेश, 5 लाख ठगे:तीन आईडी बनाकर इंवेस्ट…

    You Missed

    In Memoriam: Former Football Head Coach Tony Reno – Yale University

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 1 views
    In Memoriam: Former Football Head Coach Tony Reno – Yale University

    KGMU नर्सिंग छात्रों का आंदोलन खत्म:दिव्यांशी की मौत की जांच अंतिम चरण में, आश्वासन के बाद धरना समाप्त

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 1 views
    KGMU नर्सिंग छात्रों का आंदोलन खत्म:दिव्यांशी की मौत की जांच अंतिम चरण में, आश्वासन के बाद धरना समाप्त

    Marblehead football senior captain, star three-sport athlete dies

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 2 views
    Marblehead football senior captain, star three-sport athlete dies

    राज्यसभा चुनाव पर शिवपाल बोले-रणनीति अभी नहीं बताएंगे, इंतजार करो:समय आते-आते बहुत अच्छा होगा, समय आने पर सब सामने आ जाएगा

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 4 views
    राज्यसभा चुनाव पर शिवपाल बोले-रणनीति अभी नहीं बताएंगे, इंतजार करो:समय आते-आते बहुत अच्छा होगा, समय आने पर सब सामने आ जाएगा

    Breast cancer by the numbers: What to know about diagnoses, survival rates

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 5 views