फिल्ममेकर भारतीराजा का 84 साल की उम्र में निधन:राजेश खन्ना की फिल्म समेत 40 से ज्यादा फिल्में बनाई थीं; 6 नेशनल अवार्ड मिले

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Legendary Filmmaker Bharathiraja Dies At 84 In Chennai

फिल्ममेकर भारतीराजा का 84 साल की उम्र में निधन:राजेश खन्ना की फिल्म समेत 40 से ज्यादा फिल्में बनाई थीं; 6 नेशनल अवार्ड मिलेचेन्नई11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीराजा का जन्म अल्लीनगरम (वर्तमान थेनी जिला, तमिलनाडु) में हुआ था। - Dainik Bhaskarभारतीराजा का जन्म अल्लीनगरम (वर्तमान थेनी जिला, तमिलनाडु) में हुआ था।

दिग्गज तमिल डायरेक्टर भारतीराजा का 84 साल की उम्र में बुधवार को चेन्नई में निधन हो गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, उनके निधन का कारण उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं थीं।

भारतीराजा को छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार, छह तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और एक नंदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2004 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।

40 से ज्यादा फिल्में निर्देशित कीं

भारतीराजा ने 1977 में फिल्म ’16 वयाथिनिले’ से डायरेक्टर के तौर पर शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने चार दशक से अधिक लंबे करियर में 40 से ज्यादा फिल्मों का डायरेक्शन किया। तमिल सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें ‘इयक्कुनर इमयम’ की उपाधि भी मिली।

उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘किझाके पोगुम रेल’, ‘सिगप्पु रोजक्कल’, ‘अलैगल ओइवथिल्लई’, ‘काधल ओवियम’ और ‘मुधल मरियाथाई’ शामिल हैं। भारतीराजा ने अपने करियर में ‘सोलवा सावन’ (1979), ‘रेड रोज’ (1980) और ‘सवेरे वाली गाड़ी’ (1986) जैसी कुछ हिंदी (बॉलीवुड) फिल्में भी डायरेक्ट की हैं।

बता दें कि फिल्म ‘रेड रोज’ में राजेश खन्ना और पूनम ढिल्लों ने मुख्य किरदार निभाए थे। डायरेक्टर के तौर पर उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘मींडम ओरु मारियाथाई’ थी, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी।

फिल्मों के अलावा भारतीराजा ने टेलीविजन में भी काम किया और 'थेक्काथी पोन्नु', 'अप्पनुम आथालुम' तथा 'मुथल मरियाथई' जैसे धारावाहिकों का निर्देशन किया।फिल्मों के अलावा भारतीराजा ने टेलीविजन में भी काम किया और ‘थेक्काथी पोन्नु’, ‘अप्पनुम आथालुम’ तथा ‘मुथल मरियाथई’ जैसे धारावाहिकों का निर्देशन किया।

भारतीराजा ने कई फिल्मों में एक्टिंग भी की थी

डायरेक्शन के अलावा भारतीराजा ने एक्टिंग भी की थी। वह फिल्म ‘थुडारुम’ में नजर आए थे। उनकी अनरिलीज फिल्म ‘पुलवर’ एक एक्टर के रूप में उनकी आखिरी फिल्म होगी। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में ‘आयुध एझुथु’, ‘पांडियनाडु’, ‘ईस्वरन’, ‘थिरुचित्रम्बलम’ और ‘महाराजा’ जैसी फिल्मों में भी काम किया।

एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीराजा का निधन तमिल सिनेमा के लिए बड़ा नुकसान है। उन्होंने उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित डायरेक्टर्स में से एक बताया।

खुशबू ने कहा कि भारतीराजा की फिल्में फिल्म प्रोडक्शन की एक पाठशाला की तरह हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी। उन्होंने एक निजी याद शेयर करते हुए बताया कि डायरेक्टर अक्सर उनके साथ एक फिल्म बनाने की बात करते थे, जो अब अधूरी रह गई।

यह खबर भी पढ़ें…

मलयालम एक्टर सलीम कुमार का कार्डियक अरेस्ट से निधन:राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था; तमिल-ओडिया समेत 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम एक्टर सलीम कुमार का 56 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण शनिवार रात निधन हो गया। वह अस्वस्थ होने के बाद कोच्चि (केरलम) के अमृता अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • ‘बिरयानी के 370 वसूलूंगा’ कहने वाले शख्स की नौकरी गई: प्राणित मोरे के शो की क्लिप वायरल होने के बाद कंपनी का एक्शन

    प्राणित मोरे के शो की क्लिप वायरल होने के बाद कंपनी का एक्शन|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:02Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अब हरियाणवी डांसर का आपत्तिजनक VIDEO सामने आया: युवक के प्राइवेट पार्ट पर नोट लगाकर डांस; ट्रोलर्स बोले- खुद वल्गैरिटी को बढ़ावा दिया

    युवक के प्राइवेट पार्ट पर नोट लगाकर डांस; ट्रोलर्स बोले- खुद वल्गैरिटी को बढ़ावा दिया|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:35Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • स्ट्रीट डॉग के कत्ल पर फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस मंजरी: कहा- पीट-पीटकर हत्या की गई; एक्ट्रेस ने लगाई न्याय की गुहार

    कहा- पीट-पीटकर हत्या की गई; एक्ट्रेस ने लगाई न्याय की गुहार|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:55Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Weather Update | Temperature Drop & Clear Sunshine Forecast आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार…

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aradhana Mishra Mona Prayagraj Visit | Congress Social Justice Meeting आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली…

You Missed

Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा