झोपड़ी में सो रही 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म:माता-पिता फसल काट रहे थे, आरोपी युवक हिरासत में

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mahoba
  • Mahoba Crime News | Minor Girl Assaulted In Kabrai; Accused Arrested

झोपड़ी में सो रही 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म:माता-पिता फसल काट रहे थे, आरोपी युवक हिरासत मेंइरफान खान पठान | महोबा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महोबा के कबरई थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम करीब 5 बजे तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। बच्ची खेत की झोपड़ी में सो रही थी। माता-पिता पास में तिल की फसल काट रहे थे। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

माता-पिता खेत में कर रहे थे काम

हमीरपुर निवासी परिवार गांव में 12 बीघा जमीन बटाई पर लेकर खेती करता है। परिवार खेत में झोपड़ी बनाकर रहता है। बुधवार शाम बच्ची झोपड़ी में अकेली सो रही थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला चंदन सिंह वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

चीख सुनकर झोपड़ी की ओर दौड़े परिजन

बच्ची के रोने और चीखने की आवाज सुनकर माता-पिता झोपड़ी की ओर दौड़े। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने आरोपी को मौके पर देखा। उन्हें आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना की सूचना पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन को दी गई।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी दीपक कुमार और काउंसलर सीमा यादव मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

पॉक्सो एक्ट समेत धाराओं में केस

पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर चंदन सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी

एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि पीआरवी के जरिए सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर आरोपी को सजा दिलाने की बात कही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    हापुड़ में बाइक सवार से 1.43 करोड़ रुपए बरामद:चेकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक, 1000-500 के पुराने नोट होने की आशंका

    Hindi News Local Uttar pradesh Hapud Ghaziabad Youth Caught On Hapur Highway With Crores | Cash Seizure हापुड़ में बाइक सवार से 1.43 करोड़ रुपए बरामद:चेकिंग के दौरान पकड़ा गया…

    एक्ट्रेस जीनत अमान ने जयपुर में खरीदी सिल्वर ज्वेलरी-साड़ी:‘द रॉयल्स’ की शूटिंग के बीच एक्ट्रेस ने की शॉपिंग; रामबाग में ज्योतिष को दिखाई हाथ की रेखाएं

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Zeenat Aman Jaipur Visit | The Royals Shooting Photo Update एक्ट्रेस जीनत अमान ने जयपुर में खरीदी सिल्वर ज्वेलरी-साड़ी:‘द रॉयल्स’ की शूटिंग के बीच एक्ट्रेस…

    You Missed

    Trump floats firing top political advisers after report they helped a pro-Russian government | CNN Politics

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 2 views
    Trump floats firing top political advisers after report they helped a pro-Russian government | CNN Politics

    हापुड़ में बाइक सवार से 1.43 करोड़ रुपए बरामद:चेकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक, 1000-500 के पुराने नोट होने की आशंका

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 2 views
    हापुड़ में बाइक सवार से 1.43 करोड़ रुपए बरामद:चेकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक, 1000-500 के पुराने नोट होने की आशंका

    Cam Jurgens enters NFL’s concussion protocol after self-reporting symptoms

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 4 views
    Cam Jurgens enters NFL’s concussion protocol after self-reporting symptoms

    झोपड़ी में सो रही 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म:माता-पिता फसल काट रहे थे, आरोपी युवक हिरासत में

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 5 views
    झोपड़ी में सो रही 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म:माता-पिता फसल काट रहे थे, आरोपी युवक हिरासत में

    Jury, alternates seated in UNC student murder trial after eight days