आगरा में पति को फंसाकर शादी का बनाया दबाव:पति को छोड़ने पर मांगे 7 लाख, महिला बोली-वरना छेड़छाड़ में फंसाऊंगी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Agra
  • Agra Woman Blackmails Husband | Demands 7 Lakh Or Divorce; Case Filed

आगरा में पति को फंसाकर शादी का बनाया दबाव:पति को छोड़ने पर मांगे 7 लाख, महिला बोली-वरना छेड़छाड़ में फंसाऊंगी5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आगरा में ब्यूटी पार्लर में पति का मोबाइल नंबर लेने से शुरू हुई दोस्ती खूनी खेल तक पहुंच गई। मथुरा की निशा कुरैशी नाम की महिला पर आगरा की रुकसार ने पति को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने और शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

.

आरोप है कि 14 मई 2026 को अब्दू लाला दरगाह पर बुलाकर निशा ने रुकसार का गला दबाया और धमकी दी- अपने पति को तलाक दो या 7 लाख दो, वरना आत्महत्या कर लूंगी या छेड़छाड़-बलात्कार के झूठे केस में फंसाकर पूरे परिवार को जेल भेज दूंगी। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर थाना न्यू आगरा में केस दर्ज कराया है।

ब्यूटी पार्लर से शुरू हुआ खेल रुकसार के मुताबिक, आरोपी निशा कुरैशी पुत्री नामालूम निवासी कटरा मंडी रायदास धी कटरा, थाना गोविंदनगर मथुरा में ब्यूटी पार्लर चलाती है। कुछ समय पहले वह पति के साथ सरस्वती कुंज गोविंदनगर स्थित ब्यूटी पार्लर गई थी।

तभी निशा ने पति का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद निशा पति से बात करने लगी और कहने लगी- मैं तुम्हें पसंद करती हूं, शादी करना चाहती हूं। तुम अपनी पत्नी को तलाक दे दो।

थाना न्यू आगरा फाइल फोटोथाना न्यू आगरा फाइल फोटो

जाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग शुरू FIR के अनुसार, पति निशा की बातों में आ गया और उसके पास आने-जाने लगा। अब निशा पति को ब्लैकमेल कर निकाह का दबाव बना रही है। धमकी दे रही है कि अगर निकाह नहीं किया तो आत्महत्या कर लूंगी या झूठा मुकदमा लगाकर पूरे परिवार को जेल भिजवा दूंगी।

दरगाह पर बुलाकर गला दबाया 14 मई 2026 को दोपहर 3 बजे निशा ने पति को अब्दू लाला दरगाह बुलाया। रुकसार भी पीछे-पीछे पहुंच गई। आरोप है कि निशा ने कहा- अपने पति को तलाक दे दे, मैं उससे निकाह करूंगी। या मुझे 7 लाख रुपये दे। मना करने पर निशा ने गाली-गलौज करते हुए रुकसार का गला जान से मारने की नीयत से दबा दिया। इससे आंख निकल आई। पति ने जैसे-तैसे जान बचाई, वरना निशा हत्या कर देती।

थाने में 2 घंटे बैठाया, रिपोर्ट नहीं लिखी 17 मई 2026 को निशा ने गोविंदनगर थाने बुलवाया। वहां पुलिस के सामने धमकी दी कि निकाह नहीं हुआ तो छेड़छाड़-बलात्कार के झूठे केस में फंसाऊंगी। विरोध करने पर पुलिस ने रुकसार को 2 घंटे थाने में बैठाए रखा और बिना कार्रवाई छोड़ दिया।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस न्यू आगरा थाने में रिपोर्ट न लिखने पर रुकसार ने 19 मई 2026 को पुलिस आयुक्त को डाक से शिकायत भेजी। फिर भी केस दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर 21 मई 2026 को थाना न्यू आगरा में निशा कुरैशी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

अश्लील कंटेंट पर सपना चौधरी के सपोर्ट में उतरे पति:बोले- खुंदक निकालने वाला जलील आदमी; हमारे बीच प्यार है या विवाद ये निजी मामला

Hindi News Local Haryana Rohtak Rohtak News: Veer Sahu Statement On Sapna Choudhary Controversy | Khap अश्लील कंटेंट पर सपना चौधरी के सपोर्ट में उतरे पति:बोले- खुंदक निकालने वाला जलील…

सपा ने बरेली में की पीडीए महापंचायत:संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक पहुंचने का आह्वान

Hindi News Local Uttar pradesh Bareilly SP PDA Mahapanchayat Bareilly | Anees Beg Strengthens Booth Organization सपा ने बरेली में की पीडीए महापंचायत:संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक पहुंचने…

You Missed

Iran war casualty count eclipses 600 as Pentagon quietly changes accounting | CNN Politics

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 2 views
Iran war casualty count eclipses 600 as Pentagon quietly changes accounting | CNN Politics

अश्लील कंटेंट पर सपना चौधरी के सपोर्ट में उतरे पति:बोले- खुंदक निकालने वाला जलील आदमी; हमारे बीच प्यार है या विवाद ये निजी मामला

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 3 views
अश्लील कंटेंट पर सपना चौधरी के सपोर्ट में उतरे पति:बोले- खुंदक निकालने वाला जलील आदमी; हमारे बीच प्यार है या विवाद ये निजी मामला

John Cena says he was ‘scared’ filming ‘Matchbox: The Movie’

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 5 views
John Cena says he was ‘scared’ filming ‘Matchbox: The Movie’

सपा ने बरेली में की पीडीए महापंचायत:संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक पहुंचने का आह्वान

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 8 views
सपा ने बरेली में की पीडीए महापंचायत:संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक पहुंचने का आह्वान

What Mario Hezonja Could Bring to Cleveland Cavaliers in Free Agency

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 5 views
What Mario Hezonja Could Bring to Cleveland Cavaliers in Free Agency

जयपुर पहुंचीं मोहन सिस्टर्स:यूनिवर्सिटी के एनुअल फेस्ट में देंगी लाइव परफॉर्मेंस; बोलीं- पिंक सिटी में परफॉर्म करना हमेशा खास

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 6 views
जयपुर पहुंचीं मोहन सिस्टर्स:यूनिवर्सिटी के एनुअल फेस्ट में देंगी लाइव परफॉर्मेंस; बोलीं- पिंक सिटी में परफॉर्म करना हमेशा खास