अंकित बालियान हत्याकांड में इंसाफ की मांग:11 अक्टूबर को बड़ी पंचायत होगी, पिता बोले- अभी तक नहीं मिला पूरा न्याय

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Shamli
  • Ankit Baliyan Murder Case | Shamli Panchayat Demands Justice

अंकित बालियान हत्याकांड में इंसाफ की मांग:11 अक्टूबर को बड़ी पंचायत होगी, पिता बोले- अभी तक नहीं मिला पूरा न्यायआकाश मलिक | शामली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे गांव में पंचायत हुई। इसमें परिजनों के साथ ग्रामीण और समाज के लोग शामिल हुए। पंचायत में सर्वसम्मति से 11 अक्टूबर को बड़ी पंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया।

खाप चौधरी और किसान नेता होंगे शामिल

पंचायत में तय हुआ कि 11 अक्टूबर को होने वाली बड़ी पंचायत में खाप चौधरी, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत समेत किसान नेता और ग्रामीण शामिल होंगे। इसमें परिवार की मांगों और अब तक हुई कार्रवाई पर चर्चा की जाएगी। आगे के आंदोलन को लेकर भी फैसला लिया जा सकता है।

पिता बोले- परिवार को अभी पूरा इंसाफ नहीं मिला

अंकित के पिता सतवीर फौजी ने कहा कि बेटे की हत्या के बाद से परिवार लगातार इंसाफ की मांग कर रहा है। खाप पंचायत के माध्यम से जिलाधिकारी से मुलाकात के लिए 5 अक्टूबर का समय मांगा गया था। 8 अक्टूबर हो चुकी है, लेकिन परिवार को अभी पूरा इंसाफ नहीं मिला है। उन्होंने प्रशासन से परिवार की प्रमुख मांगों पर ठोस कार्रवाई की मांग की।

स्टेडियम, स्कूल और हथियार लाइसेंस की मांग

पंचायत में परिवार की ओर से गांव में स्टेडियम और स्कूल बनवाने की मांग प्रशासन के सामने रखने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा परिजनों के हथियार लाइसेंस बनवाने समेत अन्य मांगों पर भी प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जाएगी।

डीएम-एसपी से मुलाकात के बाद तय होगी रणनीति

पुनीत प्रधान ने कहा कि प्रशासन को मांगों पर कार्रवाई के लिए समय दिया गया था। अब एसपी और डीएम से मुलाकात कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। पंचायत में हरपाल तोमर, जगवीर पूर्व प्रधान, विभीषण जांगलान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

26 अगस्त को हुई थी अंकित की हत्या

अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम शामली में नाला पटरी स्थित वर्मा मार्केट के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह जिम से बाहर निकलने के बाद हमलावरों के निशाने पर आया था। मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सुमित और मोहित को मार गिराया था। इसके बाद भी परिवार की ओर से हत्याकांड में पूरी तरह इंसाफ और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन जारी है।

11 अक्टूबर को होने वाली बड़ी पंचायत में खाप चौधरी और ग्रामीण परिवार की मांगों को प्रशासन के सामने रखेंगे। इसमें आगे के आंदोलन को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप:2 साल से आरोपी से थी पहचान, रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर बनाया दबाव; केस दर्ज

    Hindi News Local Uttar pradesh Mainpuri Mainpuri Rape Case | Woman Blackmailed Over Objectionable Media फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप:2 साल से आरोपी से थी पहचान, रिश्तेदारों…

    नाना पाटेकर ने कहा था- आई लव पंजाबी:गोल्डन टेंपल देख बोले थे- रब का शुक्र, जीते जी दर्शन हो गए; चंडीगढ़ में किसान को ₹3 लाख दिए

    Hindi News Local Punjab Amritsar Bollywood Legend Nana Patekar Passes Away | Goa Cardiac Arrest News नाना पाटेकर ने कहा था- आई लव पंजाबी:गोल्डन टेंपल देख बोले थे- रब का…

    You Missed

    Dancing with the Stars live tour coming to Des Moines

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 0 views
    Dancing with the Stars live tour coming to Des Moines

    फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप:2 साल से आरोपी से थी पहचान, रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर बनाया दबाव; केस दर्ज

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 0 views
    फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप:2 साल से आरोपी से थी पहचान, रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर बनाया दबाव; केस दर्ज

    Emilia Clarke & Josh Brolin Latest To Join Series ‘A Roadmap To Happiness’

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 4 views
    Emilia Clarke & Josh Brolin Latest To Join Series ‘A Roadmap To Happiness’

    अंकित बालियान हत्याकांड में इंसाफ की मांग:11 अक्टूबर को बड़ी पंचायत होगी, पिता बोले- अभी तक नहीं मिला पूरा न्याय

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 6 views
    अंकित बालियान हत्याकांड में इंसाफ की मांग:11 अक्टूबर को बड़ी पंचायत होगी, पिता बोले- अभी तक नहीं मिला पूरा न्याय

    Animals: Ben Affleck Netflix Movie Video Introduces Another Iconic Gillian Anderson Role