नाना पाटेकर ने कहा था- आई लव पंजाबी:गोल्डन टेंपल देख बोले थे- रब का शुक्र, जीते जी दर्शन हो गए; चंडीगढ़ में किसान को ₹3 लाख दिए

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • Bollywood Legend Nana Patekar Passes Away | Goa Cardiac Arrest News

नाना पाटेकर ने कहा था- आई लव पंजाबी:गोल्डन टेंपल देख बोले थे- रब का शुक्र, जीते जी दर्शन हो गए; चंडीगढ़ में किसान को ₹3 लाख दिएअमृतसर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नाना पाटेकर गोल्डन टेंपल में पत्नी के साथ माथा टेकने पहुंचे थे। उन्होंने वाघा बॉर्डर पर जवानों से मुलाकात की। - Dainik Bhaskarनाना पाटेकर गोल्डन टेंपल में पत्नी के साथ माथा टेकने पहुंचे थे। उन्होंने वाघा बॉर्डर पर जवानों से मुलाकात की।

बॉलीवुड के सुपरस्टार नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट हुआ। मणिपाल अस्पताल के डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक नाना पाटेकर का सुबह 5:20 बजे निधन हुआ।

.

घटना के वक्त नाना के साथ घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं था। उनके दोस्त और केयरटेकर मौजूद थे। अब शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

नाना पाटेकर पंजाबियों को बहुत पसंद करते थे। 17 साल पहले वह पंजाब में शूटिंग कर रहे थे तो उन्होंने पंजाबी सीखी। उन्होंने कहा था कि पंजाबी उन्हें बहुत पसंद हैं। चंडीगढ़ में वेलकम की शूटिंग के दौरान उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के किसान पिता की बाइपास सर्जरी के लिए तुरंत 3 लाख रुपए दे दिए थे।

इसके अलावा नाना पाटेकर जनवरी 2018 में पत्नी नीलकांति पाटेकर के साथ अमृतसर आए थे। यहां उन्होंने गोल्डन टेंपल में माथा टेका। यह गोल्डन टेंपल के दर्शन के बाद नाना ने कहा था-

QuoteImage

रब का शुक्र है कि जीते जी मुझे गोल्डन टेंपल में माथा टेकने का मौका मिला

QuoteImage

इस दौरान उन्होंने गोल्डन टेंपल की पूरी परिक्रमा की और फिर लंगर हॉल में जूठे बर्तन भी मांजे थे। इसके बाद जब वे फिर अमृतसर आए तो वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी में भी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने BSF की नशा विरोधी दौड़ में भी हिस्सा लिया था।

अमृतसर में गोल्डन टेंपल के लंगर हॉल में जूठे बर्तन मांजने की सेवा करते नाना पाटेकर।- फाइल फोटोअमृतसर में गोल्डन टेंपल के लंगर हॉल में जूठे बर्तन मांजने की सेवा करते नाना पाटेकर।- फाइल फोटो

नाना ने कहा था- ऐसी शांति कहीं नहीं मिली नाना पाटेकर ने गोल्डन टेंपल के दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मुझे यहां आकर बहुत शांति मिली है, ऐसी शांति मैंने कभी कहीं और महसूस नहीं की। यहां के लोगों की सेवा और श्रद्धा देखकर मैं बहुत हैरान हूं। मैं सोच रहा हूं कि मैं पहले कभी यहां क्यों नहीं आया। यहां कोई छोटा-बड़ा या किसी तरह का भेदभाव नहीं है। अगर पूरा देश इस बात को समझ ले और अपनी जिंदगी में अपना ले तो हमारा देश सोने जैसा बन जाएगा।

नाना पाटेकर ने पंजाब में शूटिंग के दौरान पंजाबी सीखी थी साल 2009 में एक: द पॉवर ऑफ वन की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर चंडीगढ़ और पंजाब में शूटिंग कर रहे थे। फिल्म में उन्हें CBI अधिकारी का किरदार निभाना था और उनके कई सीन पंजाब में लोगों से बातचीत करते हुए थे। अपने मराठी लहजे के बावजूद संवादों को पंजाबी अंदाज में बोलने के लिए उन्होंने बाकायदा स्थानीय पंजाबी महिलाओं से पंजाबी एक्सेंट सीखने की कोशिश की थी।

उस दौरान एक रिपोर्ट में नाना ने कहा था कि मुझे पंजाबी पसंद हैं। मेरे पिता भी फर्राटेदार पंजाबी बोलते थे, क्योंकि टेक्सटाइल प्रिंटिंग के कारोबार में उनका रोजाना पंजाबियों से संपर्क रहता था। नाना पाटेकर को खेती-किसानी भी खूब पसंद थी। उन्होंने चंडीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मैं प्रकृति के करीब रहना पसंद करता हूं और “दिल से किसान” हूं।

चंडीगढ़ में शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर के साथ बॉबी देओल भी थे।- फाइल फोटोचंडीगढ़ में शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर के साथ बॉबी देओल भी थे।- फाइल फोटो

चंडीगढ़ में असिस्टेंट डायरेक्टर के पिता को तुरंत मदद दी साल 2007 में फिल्म ‘वेलकम’ की शूटिंग के दौरान नाना को पता चला कि यूनिट के एक असिस्टेंट डायरेक्टर बिट्टू चंडोक के चाचा अवतार सिंह चंडीगढ़ में रहते हैं और किसान हैं। वह गंभीर रूप से बीमार थे और बाईपास सर्जरी के लिए करीब 3 लाख रुपये की जरूरत थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नाना ने तुरंत 3 लाख रुपये का चेक दे दिया था।

नाना ने इस मदद को ‘दान’ मानने से भी इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि अवतार सिंह उनके पिता की उम्र के हैं, इसलिए यह ऐसा था जैसे वह अपने पिता के लिए कुछ कर रहे हों। उन्होंने यह भी कहा था कि एक समय उनके पास कुछ नहीं था और जो कुछ उनके पास है, वह लोगों की वजह से है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Topics:

  • नाना पाटेकर निधन,

Source link

dp

Related Posts

अंकित बालियान हत्याकांड में इंसाफ की मांग:11 अक्टूबर को बड़ी पंचायत होगी, पिता बोले- अभी तक नहीं मिला पूरा न्याय

Hindi News Local Uttar pradesh Shamli Ankit Baliyan Murder Case | Shamli Panchayat Demands Justice अंकित बालियान हत्याकांड में इंसाफ की मांग:11 अक्टूबर को बड़ी पंचायत होगी, पिता बोले- अभी…

प्रेमी ने साथी संग मिलकर युवती की हत्या की:दुष्कर्म कर लोहे की रॉड से किया था वार, 6 साल से प्रेम-प्रसंग; दोनों गिरफ्तार

Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur dehat Kanpur Dehat Murder Case | Lover And Accomplice Arrested For Killing Girl प्रेमी ने साथी संग मिलकर युवती की हत्या की:दुष्कर्म कर लोहे…

You Missed

Emilia Clarke & Josh Brolin Latest To Join Series ‘A Roadmap To Happiness’

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 0 views
Emilia Clarke & Josh Brolin Latest To Join Series ‘A Roadmap To Happiness’

अंकित बालियान हत्याकांड में इंसाफ की मांग:11 अक्टूबर को बड़ी पंचायत होगी, पिता बोले- अभी तक नहीं मिला पूरा न्याय

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 1 views
अंकित बालियान हत्याकांड में इंसाफ की मांग:11 अक्टूबर को बड़ी पंचायत होगी, पिता बोले- अभी तक नहीं मिला पूरा न्याय

Animals: Ben Affleck Netflix Movie Video Introduces Another Iconic Gillian Anderson Role

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 1 views
Animals: Ben Affleck Netflix Movie Video Introduces Another Iconic Gillian Anderson Role

नाना पाटेकर ने कहा था- आई लव पंजाबी:गोल्डन टेंपल देख बोले थे- रब का शुक्र, जीते जी दर्शन हो गए; चंडीगढ़ में किसान को ₹3 लाख दिए

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 1 views
नाना पाटेकर ने कहा था- आई लव पंजाबी:गोल्डन टेंपल देख बोले थे- रब का शुक्र, जीते जी दर्शन हो गए; चंडीगढ़ में किसान को ₹3 लाख दिए

Andreeva seeks first win over Alexandrova in Beijing quarterfinal

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 5 views
Andreeva seeks first win over Alexandrova in Beijing quarterfinal

प्रेमी ने साथी संग मिलकर युवती की हत्या की:दुष्कर्म कर लोहे की रॉड से किया था वार, 6 साल से प्रेम-प्रसंग; दोनों गिरफ्तार

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 4 views
प्रेमी ने साथी संग मिलकर युवती की हत्या की:दुष्कर्म कर लोहे की रॉड से किया था वार, 6 साल से प्रेम-प्रसंग; दोनों गिरफ्तार