रानी मुखर्जी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में किए दर्शन:सुख-शांति की कामना की, केदारनाथ में पूर्वजों की स्मृति में कराई पूजा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttarakhand
  • Chamoli
  • Rani Mukerji Visit Kedarnath & Badrinath Dham | Prayers For Ancestors

रानी मुखर्जी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में किए दर्शन:सुख-शांति की कामना की, केदारनाथ में पूर्वजों की स्मृति में कराई पूजाचमोली6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रानी मुखर्जी गुरुवार को उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम पहुंचीं। - Dainik Bhaskarरानी मुखर्जी गुरुवार को उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम पहुंचीं।

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी गुरुवार को उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम पहुंचीं। सबसे पहले उन्होंने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्राद्ध पक्ष के अवसर पर उन्होंने अपने पूर्वजों की स्मृत

.

केदारपुरी की आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से हुईं अभिभूत

तीर्थ पुरोहित हिमांशु तिवारी ने रानी मुखर्जी को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान अभिनेत्री ने केदारनाथ धाम में काफी समय बिताया और तीर्थ पुरोहितों से बातचीत की। उन्होंने केदारपुरी की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण की भी तारीफ की। रानी मुखर्जी ने कहा कि बाबा केदार की नगरी स्वर्ग के समान है और यहां पहुंचकर मन को शांति का अनुभव होता है।

पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी

पूजा के दौरान रानी मुखर्जी ने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। तीर्थ पुरोहित के मुताबिक, अभिनेत्री धाम के आध्यात्मिक वातावरण और हिमालयी सुंदरता को देखकर काफी प्रसन्न नजर आईं। केदारनाथ पहुंचने की खबर के बाद उनके प्रशंसकों और स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता देखने को मिली।

बदरीविशाल के दरबार में पहुंचकर की पूजा-अर्चना

केदारनाथ के बाद रानी मुखर्जी बदरीनाथ धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से अभिनेत्री का स्वागत किया गया। समिति पदाधिकारियों ने उन्हें बदरीविशाल और बाबा केदार का प्रसाद भेंट किया।

दोनों धामों की आध्यात्मिक अनुभूति को बताया अद्भुत

रानी मुखर्जी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की आध्यात्मिक अनुभूति और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार की ओर से केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी तारीफ की।

बद्रीनाथ में प्रभारी अधिकारी राजन नैथानी, प्रोटोकॉल अधिकारी राकेश सेमवाल, मंदिर अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ समेत योगंबर नेगी, राहुल नेगी, वैभव उनियाल, राकेश झिंक्वाण और विकास सनवाल मौजूद रहे।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

किसान सम्मान निधि की 23 किश्तें अटकाने पर हाईकोर्ट सख्त:30 नवंबर तक बकाया भुगतान का आदेश, 5,000 रुपये हर्जाना लगाया

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Allahabad High Court Orders Kisan Samman Nidhi Payment With Interest किसान सम्मान निधि की 23 किश्तें अटकाने पर हाईकोर्ट सख्त:30 नवंबर तक बकाया भुगतान…

दिलजीत दोसांझ का घर समझ लिखे खालिस्तानी नारे:पड़ोसी बोला- मुंह बांधकर आए 4-5 लोग, सिंगर का भी नाम लिखा, मैंने डांटा तो भाग गए

Hindi News Local Punjab Jalandhar Khalistani Slogans Written On Diljit Dosanjh Neighbor Wall | Controversy दिलजीत दोसांझ का घर समझ लिखे खालिस्तानी नारे:पड़ोसी बोला- मुंह बांधकर आए 4-5 लोग, सिंगर…

You Missed

Commanders waive 2026 sixth-rounder Kaytron Allen

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 1 views
Commanders waive 2026 sixth-rounder Kaytron Allen

किसान सम्मान निधि की 23 किश्तें अटकाने पर हाईकोर्ट सख्त:30 नवंबर तक बकाया भुगतान का आदेश, 5,000 रुपये हर्जाना लगाया

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 1 views
किसान सम्मान निधि की 23 किश्तें अटकाने पर हाईकोर्ट सख्त:30 नवंबर तक बकाया भुगतान का आदेश, 5,000 रुपये हर्जाना लगाया

Scott Bakula To Headline Detective Drama In Works At CBS (Exclusive)

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 3 views
Scott Bakula To Headline Detective Drama In Works At CBS (Exclusive)

दिलजीत दोसांझ का घर समझ लिखे खालिस्तानी नारे:पड़ोसी बोला- मुंह बांधकर आए 4-5 लोग, सिंगर का भी नाम लिखा, मैंने डांटा तो भाग गए

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 3 views
दिलजीत दोसांझ का घर समझ लिखे खालिस्तानी नारे:पड़ोसी बोला- मुंह बांधकर आए 4-5 लोग, सिंगर का भी नाम लिखा, मैंने डांटा तो भाग गए

Amy Acton drinks wine? That’s supposed to scare Ohio voters? | Opinion

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 4 views

  • 5 views
रानी मुखर्जी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में किए दर्शन:सुख-शांति की कामना की, केदारनाथ में पूर्वजों की स्मृति में कराई पूजा