मृणाल ठाकुर ने कटरीना-कृति की ट्रोलिंग पर जताई नाराजगी:एक्ट्रेस बोलीं- महिलाओं को हमेशा जज किया जाता रहा है; लोग पागल हैं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Mrunal Thakur Slams Trolls | Defends Katrina Kaif & Kriti Sanon

मृणाल ठाकुर ने कटरीना-कृति की ट्रोलिंग पर जताई नाराजगी:एक्ट्रेस बोलीं- महिलाओं को हमेशा जज किया जाता रहा है; लोग पागल हैं1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना कर रहीं कटरीना कैफ और कृति सैनन का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि लोगों को एक्ट्रेस की पसंद का सम्मान करना चाहिए।

मृणाल ने कहा कि कटरीना और कृति ने फिल्म इंडस्ट्री और बिजनेस में बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी जज किए जाने की बात कही।

अपनी नई फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ का प्रमोशन कर रहीं मृणाल ने यह बात महिला कलाकारों के कपड़ों और लुक पर होने वाली सार्वजनिक टिप्पणियों से जुड़े सवाल पर PTI से बातचीत में कही।

मृणाल को एक पुराना वीडियो पर वायरल होने के बाद ट्रोल किया गया था, जिसमें उन्होंने बिपाशा बसु के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।मृणाल को एक पुराना वीडियो पर वायरल होने के बाद ट्रोल किया गया था, जिसमें उन्होंने बिपाशा बसु के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

मृणाल ने कहा, “यह उनकी जिंदगी है, उनकी पसंद है। हर किसी को अपनी जिंदगी के दौर का आनंद लेने का अधिकार है।”

उन्होंने कहा, “जो लोग इन आइकॉनिक महिलाओं को जज कर रहे हैं, क्या हम भूल जाते हैं कि उन्होंने कितना शानदार काम किया है?”

मृणाल ने कहा कि कटरीना और कृति ने फिल्म इंडस्ट्री और बिजनेस, दोनों में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों भारत के साथ-साथ UK और अन्य जगहों पर भी बिजनेस चला रही हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि लोगों को किसी और के बारे में टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। लोग पागल हैं, और क्या कहूं।”

मृणाल ने आगे कहा कि महिलाओं को हमेशा जज किया जाता रहा है। हालांकि, अब पुरुषों को भी इसी तरह की जांच और टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा, “महिलाओं को हमेशा जज किया जाता है। उन्हें कब जज नहीं किया जाता? लेकिन सिर्फ महिलाएं ही नहीं, पुरुषों को भी जज किया जाता है।”

मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है। यह क्राइम थ्रिलर पूजा नाम की एक बेबाक लड़की की कहानी है।

फिल्म में मृणाल के साथ हुमा कुरैशी भी हैं।फिल्म में मृणाल के साथ हुमा कुरैशी भी हैं।

पूजा का लंबे समय से दोस्त अनिकेत अचानक उसे शादी का प्रस्ताव देता है। पूजा इस प्रस्ताव को ठुकरा देती है।

इसके बाद अनिकेत आत्महत्या कर लेता है। वह एक ईमेल छोड़ता है, जिसमें अपनी मौत के लिए पूजा को जिम्मेदार ठहराता है।

फिल्म का निर्देशन नवजोत गुलाटी ने किया है। इसे दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

कटरीना को बॉडीशेमिंग का सामना करना पड़ा

पिछले महीने कटरीना को अंबानी के गणपति उत्सव में पहुंचने के बाद ट्रोल किया गया था। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके बेटे विहान के जन्म के बाद बढ़े वजन को लेकर आलोचना की थी।

गणेश चतुर्थी के दिन कटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ मुंबई में अंबानी परिवार के आवास 'एंटीलिया' के उत्सव में शामिल हुई थीं।गणेश चतुर्थी के दिन कटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ मुंबई में अंबानी परिवार के आवास ‘एंटीलिया’ के उत्सव में शामिल हुई थीं।

कटरीना ने हाल ही में लंदन में अपने ब्रांड के एक कार्यक्रम में इस ट्रोलिंग पर बात की। उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया की कहानी को खुद को पैरालाइज नहीं करने देना चाहतीं।

कटरीना ने कहा कि सोशल मीडिया पर हर किसी की अपनी राय होती है। ऐसे में ऑनलाइन चल रही बातों को अपने आत्मसम्मान पर हावी नहीं होने देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर आप हर इंसान की राय के हिसाब से चलने लगेंगे, तो अपने लिए फैसले लेने की क्षमता खो देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार दुनिया आपका जश्न मनाती है और कई बार आपको खुद ही अपना सबसे बड़ा सपोर्टर बनना पड़ता है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

कृति के विज्ञापन पर भी हुआ विवाद

इससे पहले रक्षाबंधन के दौरान ज्वेलरी ब्रांड GIVA के विज्ञापन में कृति के कपड़ों को लेकर काफी आलोचना हुई थी। आलोचना के बाद में यह विज्ञापन हटा लिया गया था।

GIVA ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि उसका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। ब्रांड ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के प्रति सम्मान जताया।

उसने कहा कि वह हमेशा परिवार के साथ त्योहार मनाने की खुशी को बढ़ावा देना चाहता है। इस बार विज्ञापन के जरिए पालतू जानवरों को भी इस खुशी में शामिल करने की कोशिश की गई थी।

वहीं, आलोचना के बाद कृति ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि यह त्योहार सुरक्षा और प्यार के रिश्ते का प्रतीक है। वे और उनकी बहन नूपुर सेनन एक-दूसरे को राखी बांधती हैं, क्योंकि दोनों एक-दूसरे की सुरक्षा भाई से कम नहीं करती हैं। यही प्यार पेट डॉग्स के लिए भी है, क्योंकि वे भी उनके परिवार का ही हिस्सा हैं।

………………

यह खबर भी पढ़ें…

मृणाल ठाकुर ने बिपाशा पर किए कमेंट्स पर माफी मांगी: पुराने वीडियो पर सफाई देते हुए कहा- बॉडी शेमिंग करने का इरादा नहीं था

मृणाल ठाकुर ने अपने पुराने वीडियो में बिपाशा बसु को लेकर की गई टिप्पणी पर पिछले साल माफी मांगी थी। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग हुई थी। मृणाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई देते हुए कहा था कि 19 साल की उम्र में उनसे कई गलतियां हुई थीं। उनका इरादा किसी की बॉडी शेमिंग करने का नहीं था। उन्होंने माना कि मजाक में कही गई उनकी बात से लोगों को ठेस पहुंची। मृणाल ने कहा था कि समय के साथ उन्होंने समझा कि सुंदरता हर रूप में होती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    फिल्म रामायण की रिलीज डेट का ऐलान:5 नवंबर को 5 भाषाओं में आएगी फिल्म; नए पोस्टर में दिखे रावण बने यश और रणबीर

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Movie Release Date | Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi Poster फिल्म रामायण की रिलीज डेट का ऐलान:5 नवंबर को 5 भाषाओं में आएगी फिल्म; नए…

    लखनऊ में 800 पदों पर भर्ती का मौका:16 अक्टूबर को ITI अलीगंज में रोजगार मेला, हीरो मोटोकॉर्प और बैक्स एनर्जी करेंगी चयन

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow ITI Aliganj Rozgar Mela | Hero Motocorp Bax Energy Job Fair लखनऊ में 800 पदों पर भर्ती का मौका:16 अक्टूबर को ITI अलीगंज…

    You Missed

    Steelers-Colts scouting report: Stopping Jonathan Taylor will be the top priority

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 0 views
    Steelers-Colts scouting report: Stopping Jonathan Taylor will be the top priority

    फिल्म रामायण की रिलीज डेट का ऐलान:5 नवंबर को 5 भाषाओं में आएगी फिल्म; नए पोस्टर में दिखे रावण बने यश और रणबीर

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 0 views
    फिल्म रामायण की रिलीज डेट का ऐलान:5 नवंबर को 5 भाषाओं में आएगी फिल्म; नए पोस्टर में दिखे रावण बने यश और रणबीर

    Lecce vs Bologna: Italian Serie A stats & head-to-head

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 4 views
    Lecce vs Bologna: Italian Serie A stats & head-to-head

    लखनऊ में 800 पदों पर भर्ती का मौका:16 अक्टूबर को ITI अलीगंज में रोजगार मेला, हीरो मोटोकॉर्प और बैक्स एनर्जी करेंगी चयन

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 4 views
    लखनऊ में 800 पदों पर भर्ती का मौका:16 अक्टूबर को ITI अलीगंज में रोजगार मेला, हीरो मोटोकॉर्प और बैक्स एनर्जी करेंगी चयन

    Ben Affleck Opens Up About Co-Parenting With Jennifer Garner

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 5 views
    Ben Affleck Opens Up About Co-Parenting With Jennifer Garner

    काकोरी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम:बाल विवाह रोकने पर चर्चा, रैली निकालकर दिया सुरक्षा का संदेश

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 5 views
    काकोरी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम:बाल विवाह रोकने पर चर्चा, रैली निकालकर दिया सुरक्षा का संदेश