घायल की मदद करने पहुंचे लोगों को SUV ने रौंदा:गोंडा में 2 सगे भाइयों समेत 5 की मौत, डंपर की टक्कर में घायल युवक ने भी तोड़ा दम

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gonda
  • Gonda Accident: 5 Killed, Including 2 Brothers, As XUV Hits Rescuers

घायल की मदद करने पहुंचे लोगों को SUV ने रौंदा:गोंडा में 2 सगे भाइयों समेत 5 की मौत, डंपर की टक्कर में घायल युवक ने भी तोड़ा दमगोंडा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोंडा जिले में गोंडा-लखनऊ हाईवे पर नारायणपुर मोड़ के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। डंपर की टक्कर से घायल हुए एक व्यक्ति को बचाने पहुंचे लोगों को तेज रफ्तार एक्सयूवी ने रौंद दिया। इस हादसे में घायल संजय तिवारी समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना देर रात करीब 10:00 बजे करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में हुई। जब करनैलगंज तहसील से मुंशी का काम खत्म कर लौट रहे तरहटा निवासी 33 वर्षीय संजय तिवारी को पीछे से आ रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद संजय अपनी मोटरसाइकिल समेत सड़क किनारे एक गड्ढे में गिर गए और मदद के लिए गुहार लगाने लगे।

इसी दौरान करुआ निवासी 26 वर्षीय विनय उर्फ सनी सिंह अपनी मोटरसाइकिल से मजदूर लेने जा रहे थे। उन्होंने संजय की आवाज सुनकर अपनी मोटरसाइकिल रोकी और गड्ढे में उतरकर उन्हें बाहर निकाला। कुछ ही देर में मालियन पुरवा नारायणपुर माझा के 40 वर्षीय हसन मोहम्मद अपने 20 वर्षीय बेटे तबरेज, 18 वर्षीय परवेज और 27 वर्षीय भाई इम्तियाज अली के साथ मौके पर पहुंचे। सूर्यवंशम पुरवा नारायणपुर माझा के 22 वर्षीय गुलशन भी अपने 10 वर्षीय भाई सत्रोहन और पड़ोसी अल्ताफ के साथ घटना स्थल पर मौजूद थे। सभी लोग घायल संजय तिवारी को सड़क के एक किनारे से उठाकर दूसरी तरफ ले जा रहे थे ताकि एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा सके।

हादसे की तस्वीरें देखिए-

तभी करनैलगंज की ओर से लखनऊ जा रही एक एक्सयूवी, जिसे कस्बा करनैलगंज निवासी शोएब के ड्राइवर आबिदी चला रहे थे, ने नारायणपुर मोड़ स्थित संतोष ढाबा के पास इन सभी को रौंद दिया। टक्कर के बाद एक्सयूवी डिवाइडर पार कर दाहिनी ओर चली गई।

इस हादसे में 33 वर्षीय संजय तिवारी, 40 वर्षीय हसन मोहम्मद, 27 वर्षीय इम्तियाज अली, 25 वर्षीय गुलशन, 10 वर्षीय सत्रोहन, 26 वर्षीय विनय, 20 वर्षीय तबरेज, 18 वर्षीय परवेज और 32 वर्षीय अल्ताफ,10।वर्षीय अंशुमान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने 40 वर्षीय हसन मोहम्मद, 27 वर्षीय इम्तियाज अली, 25 वर्षीय गुलशन और 33 वर्षीय संजय तिवारी को मृत घोषित कर दिया। हसन मोहम्मद और इम्तियाज अली सगे भाई थे। तो वहीं हालात गंभीर होने पर 32 वर्षीय अल्ताफ और 10 वर्षीय अंशुमन को तत्काल इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर 32 वर्षीय अल्ताफ और 10 वर्षीय अंशुमन को लखनऊ मेडिकल कॉलेज पर कर दिया गया था। जहां रास्ते में ले जाते समय 10 वर्षीय अंशुमन की मौत हो गई है जबकि अल्ताफ को लखनऊ ट्रामा सेंटर इलाज के लिए जाया गया है। तो वहीं घायल 20 वर्षीय तबरेज,18 वर्षीय परवेज और 26 वर्षीय विनय सिंह उर्फ सनी का प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कर्नलगंज कोतवाली पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली नंबर की एक्सयूवी गाड़ी खरीदने वाले कार मलिक शोएब और ड्राइवर आबिद को हिरासत में ले लिया गया है पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है घटना के बाद ड्राइवर आबिद के साथ स्थानीय लोग मारपीट कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही कर्नलगंज भाजपा विधायक अजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज पहुंचे मृतकों के परिजनों को कार्रवाई का शासन देखकर घायलों को गोंडा को मेडिकल कॉलेज पर करवाया और फिर गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर के घायलों का हाल-चाल जानकर उन्हें लखनऊ रेफर करवाया है। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल गोंडा जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन भी देर रात गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंची और उन्होंने सीएमओ डॉक्टर संतलाल पटेल के साथ सभी घायलों का हाल-चाल जाना है और लखनऊ रेफर भी कराया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि गोंडा लखनऊ हाईवे पर एक अनियंत्रित एक्सयूवी ने इन लोगों को रौंद दिया है जिससे इन लोगों की मौत हो गई है पांच लोग घायल है जिसमें से कुछ लोगों को डिस्चार्ज किया गया है कुछ लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है पूरे प्रकरण को लेकर करनैलगंज कोतवाली पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा विस्तार से जांच की जा रही है जो भी दोषी होगी उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक अंशुमान की मां और मृतक गुलशन की भाभी ममता ने बताया कि एक्सीडेंट हो गया था उसी में यह लोग देखने गए थे इससे दौरान यह घटना हुई है एक्सीडेंट किस वाहन से हुआ था यह हम लोगों को जानकारी नहीं है। लेकिन हमारे बेटे को और हमारे देवर गुलशन को एक्सयूवी ने रौंदा है जिसके बाद हमें इन लोगों को गोंडा मेडिकल कॉलेज लेकर के आए हुए है। कर्नलगंज भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह ने कहा कि बहुत ही दुखद घटना है जिनके परिजनों की मौत हुई है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है जो घायल है उनके बेहतर उपचार को लेकर के लखनऊ और गोंडा में डॉक्टरों को निर्देश दिया गया है जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

मृतक हसन मोहम्मद और इम्तियाज की बात करें तो यह छे भाई हैं बड़े भाई का नाम हसन अली जो मर चुके हैं दूसरे नंबर पर हसन मोहम्मद थी जिनकी देर रात सड़क हादसे मौत हो गई है तीसरे नंबर पर नबी अहमद थे जिनकी 3 साल पहले मौत हो चुकी है चौथे नंबर पर जो मैं है जो दुबई में रहते हैं पांचवें नंबर पर अल्ताफ हैं ट्रेलर है जो घायल थे जिन्हें आप डिस्चार्ज कर दिया गया है तो वही छठवें नंबर पर इम्तियाज थे जिनकी भी देर रात मौत हो गई है। हसन मोहम्मद के दो लड़के और तीन लड़कियां हैं 21 वर्षीय फातिमा, 20 वर्षीय परवेज, 19 वर्षीय आत्मा, 18 वर्षीय तबरेज और 18 वर्षीय नाजिया है। जबकि मृतक इम्तियाज के वीडियो दो लड़के हैं एक लड़के की उम्र 5 साल तो एक लड़की की 2 साल है मृतक इम्तियाज और हसन मोहम्मद दोनों ट्रेलर यानी की कपड़ा सिलने का काम करते थे। तो वहीं मृतक गुलशन फोटोग्राफी का काम करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था मृतक गुलशन चार भाई है देशराज, जगराज जगपाल और गुलशन है गुलशन की फिलहाल अभी कोई शादी नहीं हुई है। वहीं मृतक संजय तिवारी के दो बेटे हैं बड़े बेटे का नाम वैभव तिवारी जिसकी उम्र 8 साल है छोटे बेटे का नाम अभय तिवारी है जो 6 साल का है संजय तिवारी कर्नलगंज तहसील में रहकर अधिवक्ता के पास मुंशी का काम करते थे जिससे संजय तिवारी का परिवार चल रहा था लेकिन उनकी मौत हो गई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

    Hindi News Local Uttar pradesh Lakhimpur kheri Bijua Lakhimpur Kheri News | Youth Body Found In Sharda River After Missing शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी…

    आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Weather Update | Temperature Drop & Clear Sunshine Forecast आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार…

    You Missed

    Warriors choosing De’Anthony Melton over Anfernee Simons is already backfiring

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 0 views
    Warriors choosing De’Anthony Melton over Anfernee Simons is already backfiring

    शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 0 views
    शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

    Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 4 views
    Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

    आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 4 views
    आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

    La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 5 views
    La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

    आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 5 views
    आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी