श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता ने पहनाई वरमाला:सीता स्वयंवर का भव्य मंचन,कटरा रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Katra Ramlila Sita Swayamvar | Shri Ram Breaks Shiv Dhanush News

श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता ने पहनाई वरमाला:सीता स्वयंवर का भव्य मंचन,कटरा रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारेप्रयागराज24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में रामलीला की शुरुआत हो चुकी है। कटरा रामलीला कमेटी की ओर से दूसरे दिन सीता स्वयंवर का भव्य मंचन किया गया। श्रीराम के शिव धनुष तोड़ने और माता सीता के उन्हें वरमाला पहनाने का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे।

.

इस दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मंचन देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे।

कटरा रामलीला कमेटी की ओर से दूसरे दिन सीता स्वयंवर का भव्य मंचन किया गया।कटरा रामलीला कमेटी की ओर से दूसरे दिन सीता स्वयंवर का भव्य मंचन किया गया।

श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता ने पहनाई वरमाला

मंचन के अनुसार, जनकपुर में आयोजित सीता स्वयंवर में राजा जनक ने भगवान शिव के पिनाक धनुष को उठाने और उस पर प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखी थी। स्वयंवर में आए बड़े-बड़े राजा धनुष को हिला तक नहीं सके। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम ने सहजता से धनुष उठाया और उस पर प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष टूट गया।

धनुष टूटने की आवाज के साथ ही जनकपुर में खुशी की लहर दौड़ गई। माता सीता ने श्रीराम के गले में वरमाला डाल दी। इसके बाद श्रीराम और माता सीता के विवाह का मंचन किया गया।

श्रीराम के शिव धनुष तोड़ने और माता सीता के उन्हें वरमाला पहनाने का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे।श्रीराम के शिव धनुष तोड़ने और माता सीता के उन्हें वरमाला पहनाने का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे।

लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने बांधा समां

शिव धनुष टूटने की आवाज सुनकर भगवान परशुराम क्रोधित होकर स्वयंवर सभा में पहुंचे। यहां लक्ष्मण और परशुराम के बीच तीखा और रोचक संवाद हुआ।

दोनों के बीच हुए संवाद ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अंत में श्रीराम ने विनम्रता से परशुराम का क्रोध शांत कराया। इसके बाद परशुराम श्रीराम को आशीर्वाद देकर वहां से चले गए।

दीपोत्सव और गणेश वंदना से हुई शुरुआत

कटरा रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित दूसरे दिन के मंचन का शुभारंभ भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीपोत्सव और गणेश वंदना के साथ हुई।

कलाकारों ने अपने अभिनय और संवादों से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। कटरा की ऐतिहासिक रामलीला को करीब 137 वर्ष पुराना बताया जाता है। हर साल यहां रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

डॉक नहीं पहुंचने पर चयन से बाहर नहीं कर सकते:हाईकोर्ट ने कहा समय पर आवेदन, उम्मीदवार को मौका बनता है

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Allahabad High Court Ruling | Delay In Application Delivery Not Ground For Rejection डॉक नहीं पहुंचने पर चयन से बाहर नहीं कर सकते:हाईकोर्ट ने…

प्रयागराज में मां काली का रौद्र स्वरूप निकला:खप्पर, मुंडमाला और भुजाली के साथ दर्शन को देर रात तक डटे रहे श्रद्धालु

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Prayagraj Kali Swang Tradition | Daraganj Devotees Witness Goddess Kali प्रयागराज में मां काली का रौद्र स्वरूप निकला:खप्पर, मुंडमाला और भुजाली के साथ दर्शन…

You Missed

New GTA 6 Cyberleek video has story clips and one NSFW detail

  • By dp
  • October 12, 2026
  • 1 views
New GTA 6 Cyberleek video has story clips and one NSFW detail

डॉक नहीं पहुंचने पर चयन से बाहर नहीं कर सकते:हाईकोर्ट ने कहा समय पर आवेदन, उम्मीदवार को मौका बनता है

  • By dp
  • October 12, 2026
  • 1 views
डॉक नहीं पहुंचने पर चयन से बाहर नहीं कर सकते:हाईकोर्ट ने कहा समय पर आवेदन, उम्मीदवार को मौका बनता है

Finally an Answer to if Harry & Meghan Are Invited to What Could Be Charles’ ‘Last Christmas’ After Their ‘Important’ Meeting with the King

  • By dp
  • October 12, 2026
  • 3 views
Finally an Answer to if Harry & Meghan Are Invited to What Could Be Charles’ ‘Last Christmas’ After Their ‘Important’ Meeting with the King

श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता ने पहनाई वरमाला:सीता स्वयंवर का भव्य मंचन,कटरा रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

  • By dp
  • October 12, 2026
  • 4 views
श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता ने पहनाई वरमाला:सीता स्वयंवर का भव्य मंचन,कटरा रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

Moose Def. Max Caster At TNA Bound For Glory 2026