- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Ambedkarnagar
- Ambedkarnagar Sushma Murder Case | Postmortem Today; Husband Returns Home
अम्बेडकरनगर में सुषमा हत्याकांड में पोस्टमार्टम आज:पति के सूरत से लौटने पर होगा अंतिम संस्कार; आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारीअरुणेश प्रताप सिंह | अम्बेडकरनगर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अम्बेडकरनगर में भीटी थाना क्षेत्र के बनखोदवा गांव में सुषमा उर्फ गुड़िया की हत्या के मामले में पुलिस जांच में जुटी है। 12 अक्टूबर की शाम हुई वारदात के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
मृतका का पति रामयश सूरत में मजदूरी करता है। उसके गांव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस हत्या की वजह स्पष्ट करने के लिए विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, सुषमा घर पर अकेली थीं। इसी दौरान गांव का अजय निषाद उनके घर पहुंचा। आरोप है कि घर में प्रवेश करने से रोकने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद अजय ने सुषमा के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया था। बाद में पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
पारिवारिक विवाद की चर्चा, पुलिस जुटा रही साक्ष्य
घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और कथित संबंधों को लेकर तनाव की चर्चा है। ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा है कि आरोपी के पिता राजेश निषाद और सुषमा के बीच कथित संबंधों को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर हत्या की वजह स्पष्ट करने में जुटी है।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने भी पुलिस बल के साथ पहुंचकर स्थिति संभाली और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी देवेश चतुर्वेदी के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔




