नुसरत भरूचा ने सर्जरी के बाद दिखाई अपनी हालत:हादसे के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट; हाथों में ड्रिप्स, नर्स खिलाती दिखीं खाना

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Nusrat Bharucha Health Update | Bali Accident Spine Surgery Video

नुसरत भरूचा ने सर्जरी के बाद दिखाई अपनी हालत:हादसे के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट; हाथों में ड्रिप्स, नर्स खिलाती दिखीं खाना33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने बाली में हुए हादसे के बाद रीढ़ की हड्डी की सर्जरी कराई है। सर्जरी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पहली हेल्थ अपडेट शेयर की है। सामने आए वीडियो में नुसरत कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। उनके हाथ में कई ड्रिप्स लगी हैं और नर्स उन्हें खाना खिला रही है।

नुसरत भरूचा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह टीवी पर शाहरुख खान और काजोल का गाना देख रही हैं। इस दौरान उनके हाथ में कई ड्रिप्स लगी हुई दिखाई दे रही हैं और नर्स उन्हें खाना खिला रही है।

इससे पहले एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खिड़की के पास रखी खाली रिक्लाइनिंग व्हीलचेयर की तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में दूर सूर्यास्त का नजारा दिखाई दे रहा था। इसके साथ उन्होंने लिखा था, ‘हमेशा से सनसेट का पीछा करती रही हूं, और अचानक मेरा नजारा बदल गया। लेकिन, पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।’

बाली में हुआ था हादसा, रीढ़ की हड्डी में आया फ्रैक्चर

नुसरत भरूचा काम और छुट्टियां बिताने के लिए बाली गई थीं, जहां वह एक हादसे का शिकार हो गईं। उनकी टीम की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस दुर्घटना में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के लिए उन्हें हवाई जहाज से मुंबई लाया गया था।

नुसरत भरूचा को एयर एंबुलेंस से बाली से मुंबई लाया गया था।नुसरत भरूचा को एयर एंबुलेंस से बाली से मुंबई लाया गया था।

शूटिंग के दौरान घायल हुई थीं नुसरत

साल 2023 में नुसरत भरूचा के शूटिंग के दौरान घायल होने की दो घटनाएं सामने आई थीं। अप्रैल 2023 में फिल्म ‘अकेली’ की शूटिंग के दौरान भी नुसरत हादसे का शिकार हुई थीं। एक सीन में उन्हें भागते हुए दिखाया जाना था। इसी दौरान वह संगमरमर के फर्श पर सिर के बल गिर गई थीं। हादसे के बाद वह करीब आधे घंटे तक दर्द से रोती रहीं। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी थी।

वहीं, जनवरी 2023 में फिल्म ‘छोरी 2’ की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन करते समय उनके चेहरे पर चोट लग गई थी। चोट इतनी थी कि उन्हें चेहरे और भौंह के पास टांके लगवाने पड़े थे। इसके बाद उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह टांके लगवाती नजर आई थीं।

फिल्म ‘छोरी-2’ की शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा को चोट लगने की जानकारी उनकी दोस्त ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी थी।फिल्म ‘छोरी-2’ की शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा को चोट लगने की जानकारी उनकी दोस्त ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी थी।

अगस्त 2021 में शूटिंग के दौरान तबीयत बिगड़ी थी

इससे पहले अगस्त 2021 में नुसरत की शूटिंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। वह लव रंजन की फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। करीब 23-24 दिनों से लगातार काम करने के कारण वह काफी थक गई थीं। घटना वाले दिन उन्हें तेज चक्कर आए और वह ठीक से खड़ी या बात नहीं कर पा रही थीं। इसके बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया।

वहां उनका ब्लड प्रेशर 65/55 तक गिर गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद इसे गंभीर वर्टिगो अटैक बताया था। इसकी वजह ज्यादा तनाव और थकान बताई गई थी। इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। डॉक्टरों ने 15 दिन आराम की सलाह दी थी। उनकी वजह से फिल्म की शूटिंग भी रोक दी गई थी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिटे ने किया सुसाइड:34 साल उम्र थी, अमेरिकी सीरीज में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया था

    Hindi News Entertainment Bollywood Breaking Bad Actor RJ Mitte Suicide In Texas | Breaking Bad News ‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिटे ने किया सुसाइड:34 साल उम्र थी, अमेरिकी सीरीज में…

    पिता की हत्या के बाद फरार छोटा बेटा गिरफ्तार:औरैया में घरेलू विवाद में जान लेने का आरोप, डंडे से सिर पर किया था वार

    Hindi News Local Uttar pradesh Auraiya Auraiya Murder Case | Son Azad Arrested For Father Kanchan Nayak Killing पिता की हत्या के बाद फरार छोटा बेटा गिरफ्तार:औरैया में घरेलू विवाद…

    You Missed

    Loud street agitators are turning the entrance to Disneyland into a vacation nightmare

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 2 views
    Loud street agitators are turning the entrance to Disneyland into a vacation nightmare

    ‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिटे ने किया सुसाइड:34 साल उम्र थी, अमेरिकी सीरीज में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया था

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 2 views
    ‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिटे ने किया सुसाइड:34 साल उम्र थी, अमेरिकी सीरीज में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया था

    Loved ones mourn woman, 22, gunned down outside Little Village home: ‘Changed the whole family’

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 3 views
    Loved ones mourn woman, 22, gunned down outside Little Village home: ‘Changed the whole family’

    नुसरत भरूचा ने सर्जरी के बाद दिखाई अपनी हालत:हादसे के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट; हाथों में ड्रिप्स, नर्स खिलाती दिखीं खाना

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 4 views
    नुसरत भरूचा ने सर्जरी के बाद दिखाई अपनी हालत:हादसे के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट; हाथों में ड्रिप्स, नर्स खिलाती दिखीं खाना

    Josh Brolin calls ‘Sicario 3’ cast work ‘untouchable’ as franchise moves forward without Sheridan script

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 7 views

    • 6 views
    पिता की हत्या के बाद फरार छोटा बेटा गिरफ्तार:औरैया में घरेलू विवाद में जान लेने का आरोप, डंडे से सिर पर किया था वार