जैकलीन के केस से जज ने खुद को अलग किया:सुकेश से जुड़े ₹200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई अब दूसरी बेंच करेगी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sukesh Chandrashekar Case: Hearing Moved To New Bench

जैकलीन के केस से जज ने खुद को अलग किया:सुकेश से जुड़े ₹200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई अब दूसरी बेंच करेगी51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की उस याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया, जिसमें उन्होंने 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय करने के दिल्ली अदालत के आदेश को चुनौती दी है।

जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस अतुल एस. चांदुरकर की बेंच ने सुनवाई की शुरुआत में जैकलीन के वकील और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बताया कि मामला किसी अन्य बेंच के सामने लिस्ट किया जाएगा।

25 जून को फिर होगी सुनवाई

जस्टिस मिश्रा ने कहा कि एक संबंधित मामले में उनके बेटे सरकार की ओर से पेश हो चुके हैं। उन्होंने मामले को 25 जून को ऐसी बेंच के सामने लिस्ट करने का निर्देश दिया, जिसमें दोनों में से कोई एक सदस्य न हो।

दिल्ली के एक कोर्ट ने 30 मई को जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर और 15 अन्य लोगों के खिलाफ 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय करने का आदेश दिया था।

जैकलीन ने आरोपों को पूरी तरह गलत बताया

जैकलीन 3 जून को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुई थीं। कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक्ट्रेस ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया था।

जैकलीन 3 जून को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के लिए जाती हुईं।जैकलीन 3 जून को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के लिए जाती हुईं।

क्या है 200 करोड़ का यह मामला? यह पूरा मामला हाई-प्रोफाइल ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है। सुकेश पर आरोप है कि उसने दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर से ही फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली की थी। जांच एजेंसी ED का दावा है कि सुकेश ने इसी वसूली की रकम का एक बड़ा हिस्सा जैकलीन फर्नांडिस और उनके परिवार पर खर्च किया था। सुकेश ने जैकलीन को लुभाने के लिए करोड़ों रुपए के गिफ्ट दिए थे।

ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आरोपी हैं जैकलीन प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले की जांच के बाद दाखिल की गई अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जैकलीन फर्नांडिस को भी आरोपी बनाया था। ED का कहना था कि जैकलीन को सुकेश के आपराधिक बैकग्राउंड और जबरन वसूली के पैसों के बारे में पहले से जानकारी थी, इसके बावजूद उन्होंने उससे महंगे तोहफे लेना जारी रखा। इन गिफ्ट्स में लग्जरी गाड़ियां, महंगे ब्रांडेड बैग, कपड़े, ज्वेलरी और कई कीमती पेट्स (पालतू जानवर) शामिल थे।

लीगल टीम की दलील- जैकलीन खुद पीड़ित हैं दूसरी तरफ, जैकलीन फर्नांडिस की लीगल टीम लगातार कोर्ट में यह दलील दे रही है कि एक्ट्रेस इस मामले में पूरी तरह निर्दोष हैं। उनके वकीलों का कहना है कि जैकलीन खुद सुकेश चंद्रशेखर की साजिश का शिकार हुई हैं और उन्होंने सुकेश को एक बिजनेसमैन समझकर उससे दोस्ती की थी।

जांच के दौरान सुकेश और जैकलीन की कई निजी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। फिलहाल इस मामले में कोर्ट यह तय कर रहा है कि आरोपों के आधार पर केस को आगे कैसे बढ़ाया जाए।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • मूवी रिव्यू – ‘मैं वापस आऊंगा’: प्यार, बंटवारा और 78 साल का इंतजार… इम्तियाज अली की फिल्म इमोशनल करती है, मगर कुछ सवाल भी छोड़ जाती है

    प्यार, बंटवारा और 78 साल का इंतजार... इम्तियाज अली की फिल्म इमोशनल करती है, मगर कुछ सवाल भी छोड़ जाती है|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:25Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • इमरान हाशमी-अपारशक्ति खुराना की फिल्म की शूटिंग पर बवाल: हरिद्वार में सेट पर लगाया बार का बोर्ड; हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, हटाना पड़ा नाम

    हरिद्वार में सेट पर लगाया बार का बोर्ड; हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, हटाना पड़ा नाम|हरिद्वार,Haridwar - Dainik Bhaskar1:21Play videoPlay videoहरिद्वार

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक’: ‘370 की बिरयानी’ विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल

    '370 की बिरयानी' विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:41Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

Hindi News Local Uttar pradesh Lakhimpur kheri Bijua Lakhimpur Kheri News | Youth Body Found In Sharda River After Missing शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी…

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Weather Update | Temperature Drop & Clear Sunshine Forecast आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार…

You Missed

Warriors choosing De’Anthony Melton over Anfernee Simons is already backfiring

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
Warriors choosing De’Anthony Melton over Anfernee Simons is already backfiring

शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 6 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 6 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी